Africa Continent In Hindi | Africa Mahadeep | अफ्रीका महाद्वीप के बारे में पूरी जानकारी

3.2/5 - (5 votes)

नमस्कार दोस्तों आज कि इस पोस्ट में हम आपको अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent In Hindi) के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं, तो आप इस पोस्ट को पूरा ध्यान से जरूर से पढ़िए तथा अगर अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए |

Africa Continent In Hindi
Africa Continent In Hindi

अफ्रीका महाद्वीप के बारे में (Africa Continent In Hindi)

एशिया के बाद अफ्रीका दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है | जनसंख्या और क्षेत्रफल दोनों ही दृष्टिकोण से अफ्रीका दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है | सबसे ज्यादा जनजातियां अफ्रीका महाद्वीप में ही पाई जाती हैं | अफ्रीका महाद्वीप सहारा रेगिस्तान और नील नदी के कारण जाना जाता है | अफ्रीका महाद्वीप को “कॉन्टिनेंट ऑफ कंट्रास्ट” भी कहा जाता है | अफ्रीका महाद्वीप को अंध महाद्वीप भी कहा जाता है, क्योंकि यह महाद्वीप आर्थिक, सामाजिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में बाकी दूसरे महाद्वीपों से काफी पिछड़ा हुआ है | अफ्रीका महाद्वीप को “मानव सभ्यता की जन्म स्थली” माना जाता है |

अफ्रीका महाद्वीप की स्थिति (Africa Mahadeep ki Sthti) :-

विश्व के मानचित्र में देखा जाए अफ्रीका महाद्वीप एक ऐसी जगह पर स्थित है, जो पूरे विश्व के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है | अफ्रीका महाद्वीप उत्तरी और दक्षिणी दोनों गोलार्ध में स्थित है, तो दूसरी तरफ अफ्रीका महाद्वीप पूर्वी और पश्चिमी गोलार्ध में भी स्थित है |
अफ्रीका महाद्वीप उत्तर में भूमध्य सागर से गिरा हुआ है तथा पूर्व में हिंद महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है |
अफ्रीका महाद्वीप विश्व का एकमात्र महाद्वीप है जहां से कर्क रेखा, भूमध्य रेखा और मकर रेखा तीनो गुजरती है | अगर ऐसा कहे कि कर्क रेखा और मकर रेखा दोनों किस महाद्वीप से होकर गुजरती हैं तो उसका उत्तर होगा अफ्रीका महाद्वीप |

अफ्रीका महाद्वीप की स्थिति
अफ्रीका महाद्वीप की स्थिति

अफ्रीका महाद्वीप दूसरे महाद्वीपों से अलग (Africa Mhadweep Kaha sthith hai) :-

अफ्रीका और एशिया के बीच में लाल सागर स्थित हैं तथा लाल सागर और भूमध्य सागर को मिलाने वाली स्वेज नहर अफ्रीका को एशिया महाद्वीप से अलग करती हैं |
जिब्राल्टर जलसंधि जोकि अटलांटिक महासागर और भूमध्य सागर को आपस में जोड़ती हैं और अफ्रीका और यूरोप को अलग करती है | जिब्राल्टर जलसंधि के एक और यूरोप की तरफ स्पेन देश मौजूद है तो इसके दूसरी तरफ अफ्रीका महाद्वीप में मोरक्को देश स्थित है |

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

Latest Free Job Alert Click here..

अफ्रीका महाद्वीप के महत्वपूर्ण तथ्य (Africa Important Facts In Hindi) :-

अफ्रीका महाद्वीप में अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश अल्जीरिया देश हैं |
अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊंचा पर्वत चोटी माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) हैं जिसकी ऊंचाई 5895 मीटर है |
एटलस पर्वत श्रृंखला अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है |
अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील विक्टोरिया झील है, जोकि तंजानिया, युगांडा और केन्या की सीमा पर स्थित है | विक्टोरिया झील से ही नील नदी की शुरुआत होती हैं | विक्टोरिया झील, सुपीरियर झील के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है |
अफ्रीका में विश्व की सबसे लंबी नदी नील नदी बहती हैं | नील नदी विक्टोरिया झील से निकलकर भूमध्य सागर में जाकर गिर जाती हैं | नील नदी पर आसवन बांध बना हुआ है |

नील नदी पर मिस्र की राजधानी काहिरा तथा सूडान की राजधानी खार्तूम जैसे बड़े शहर बसे हुए हैं |
मिस्र को नील नदी की देन कहा जाता है |
अफ्रीका में जल के घनत्व की दृष्टिकोण से जायरे नदी सबसे बड़ी हैं |
अफ्रीका महाद्वीप में बहने वाली कांगो नदी विषुवत रेखा को दो बार काटती है तथा लिंपोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है |
अफ्रीका महाद्वीप में है बुशमैन, पिग्मी, बुद्धू आदि प्रमुख आदिम जनजातियां अफ्रीका महाद्वीप में पाई जाती है |
अफ्रीका महाद्वीप में उष्ण घास के मैदान को सवाना कहते हैं तथा शीतोष्ण घास के मैदान को वेल्ड कहते हैं |
अफ्रीका का सबसे बड़ा द्वीपीय देश मेडागास्कर हैं, जो कि हिंद महासागर में स्थित है |
दक्षिण अफ्रीका देश की तीन राजधानियां है:- 1.ब्लूमफोन्टैन, 2.केपटाउन, 3.प्रिटोरिया |

सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) :-

अफ्रीका महाद्वीप में स्थित विश्व का सबसे गर्म महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप सहारा रेगिस्तान है जो कि उत्तरी अफ्रीका में फैला हुआ है | सहारा रेगिस्तान लगभग 84,00,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है | चाड झील इस मरुस्थल में स्थित एक प्रमुख झील है | इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका में कालाहारी मरुस्थल भी हैं |

हॉर्न ऑफ अफ्रीका (Horn Of Africa) :-

दोस्तों हॉर्न ऑफ अफ्रीका अफ्रीका का उत्तर पूर्वी हिस्सा है, जिसमें 3 देश स्थित है | हॉर्न ऑफ अफ्रीका में आने वाले प्रमुख देश हैं – इथोपिया, सोमालिया और जिबूती |
हॉर्न ऑफ अफ्रीका वाले क्षेत्र को एबीसीनिया का पठार भी कहा जाता है | एबीसीनिया इथोपिया का पहले नाम हुआ करता था |

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram