भारत के उपराष्ट्रपति – योग्यता, अनुच्छेद, अधिकार एवं शक्तियां | Bharat Ke Uprashtrapati

3.7/5 - (3 votes)
नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको भारत के उपराष्ट्रपति से संबंधित पूरी जानकारी देने वाले है | भारत के उपराष्ट्रपति (Bharat Ke Uprashtrapati) के प्रमुख, अनुच्छेद, योग्यता, शक्तियां, निर्वाचन आदि की पूरी जानकारी आपको इस पोस्ट में मिलेगी | तो आप इस पूरी पोस्ट को ध्यान से जरूर से पढ़िए तथा अगर आपको अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए |
Bharat Ke Uprashtrapati
Bharat Ke Uprashtrapati

भारत के उपराष्ट्रपति (Bharat Ke Uprashtrapati)

 
भारत के उपराष्ट्रपति का उल्लेख संविधान के अनुच्छेद में किया गया है | भारत में उपराष्ट्रपति का पद राष्ट्रपति के बाद दूसरा बड़ा संवैधानिक पद होता है | उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है | भारत के वर्तमान में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू चीन का कार्यकाल 2017 से 2022 तक रहेगा |

उपराष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण अनुच्छेद (Uprashtrapati se sambandhit anuched)

 
  • अनुच्छेद 64 के तहत यह प्रावधान किया गया है कि भारत का जो उपराष्ट्रपति होगा वही व्यक्ति राज्यसभा का पदेन सभापति होगा |
  • अनुच्छेद 65 में यह लिखा गया है कि जब राष्ट्रपति अपने पद पर नहीं होता है तो उपराष्ट्रपति कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करेगा |
  • अनुच्छेद 66 में उपराष्ट्रपति पद के लिए सभी महत्वपूर्ण योग्यताएं लिखी गई है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है |
  • अनुच्छेद 67 के तहत उपराष्ट्रपति पद के लिए 5 वर्ष का कार्यकाल तय किया गया है |
  • अनुच्छेद 68 में यह प्रावधान किया गया है कि उपराष्ट्रपति का पद रिक्त होने के उपरांत चुनाव आयोग की जिम्मेदारी होती है कि वह तुरंत चुनाव करवाए |
  • अनुच्छेद 69 में यह प्रावधान किया गया है उपराष्ट्रपति की शपथ राष्ट्रपति दिलाएगा |
  • अनुच्छेद 70 के तहत राष्ट्रपति की अनियमितताओं में उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति के कृत्यों का निर्वाह करेगा; जैसे – अगर राष्ट्रपति किसी दूसरे देश की यात्रा पर गए या छुट्टी पर गए हैं, उस दौरान कुछ महत्वपूर्ण कार्य के लिए उपराष्ट्रपति उनकी जगह कार्य करेगा |
  • अनुच्छेद 71 के तहत किया गया है यह उल्लेख किया गया है कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान सुप्रीम कोर्ट में ही सुलझाया जाएगा |

उपराष्ट्रपति पद की योग्यताएं (Bharat Ke Uprashtrapati ke lie Yogytae)

  • अगर कोई भी व्यक्ति भारत का उपराष्ट्रपति बनना चाहता है, तो उसे भारत का नागरिक होना जरूरी है |
  • अगर कोई भी व्यक्ति उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में चुनाव लड़ना चाहता है तो उसकी न्यूनतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए |
  • उपराष्ट्रपति पद पर चुनने के लिए उस व्यक्ति को राज्यसभा के सदस्यों के सभी योग्यताओं को पूरा करना जरूरी होता है |
  • जब कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए खड़ा होता है, तो उस समय वह किसी भी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए |

उपराष्ट्रपति के लिए निर्वाचन पद्धति (Uprashtrapati ki nirvachan pranali)

भारत के उपराष्ट्रपति के लिए निर्वाचन पद्धति एकल संक्रमणीय गुप्त अनुपातिक प्रणाली द्वारा चुनाव किया जाता है | Uprashtrapati ki nirvachan pranali
भारत के उपराष्ट्रपति का निर्वाचन मंडल संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य ही होते हैं यानी कि उपराष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के चुने हुए सांसद ही हिस्सा लेते हैं |
अगर कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ना चाहता है, तो उसे कम से कम 40 व्यक्तियों का अपने पक्ष में होना जरूरी है अर्थात उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए 20 अनुमोदक और 20 प्रस्तावक होने चाहिए |
भारत के सभी उप राष्ट्रपतियों की सूची और उनके महत्वपूर्ण कार्य के लिए यहां क्लिक करें

उपराष्ट्रपति का कार्यकाल (Uprashtrapati Ka Karykal)

भारत के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का निर्धारित होता है | चुनाव आयोग की जिम्मेदारी होती हैं कि उपराष्ट्रपति के 5 वर्ष पूरे होने से पहले ही नए चुनाव आयोजित किए जाएं | और जब तक कोई नया व्यक्ति उपराष्ट्रपति पद के लिए नहीं चुना जाता है तब तक उपराष्ट्रपति अपने पद पर बना रहता है |

उपराष्ट्रपति को हटाने की प्रक्रिया (Uprashtrapati ko hatane ki Prakriya)

उपराष्ट्रपति को अगर हटाना राज्य सभा में प्रस्ताव लाना होता है | राज्यसभा के ऐसे संकल्प द्वारा जिसको उपस्थित सदस्य के बहुमत में पारित किया तथा लोकसभा दी उस प्रस्ताव पर सहमत हैं तो उपराष्ट्रपति को उनके पद से मुक्त समझा जाता है फलन की ऐसा कोई भी प्रस्ताव लाने से पहले कम से कम 14 दिन पहले उपराष्ट्रपति को सूचित करना होता है | उपराष्ट्रपति को हटाने की प्रक्रिया चल रही होती है तो उस समय व राज्यसभा का सभापति नहीं होता है |

उपराष्ट्रपति के कार्य और शक्तियां (Uprashtrapati Ke Kary Aur Shaktiya)

  • उपराष्ट्रपति भारत की संसद के उच्च सदन यानी कि राज्यसभा का पदेन सभापति होता है, यानी कि जो व्यक्ति भारत का उपराष्ट्रपति होता है वही उसी समय राज्यसभा का सभापति होता है | हालांकि आपको याद रखना है कि वह राज्यसभा का सदस्य नहीं होता है |
  • राज्यसभा के सदस्य सभापति के तौर पर वह राज्यसभा की कार्रवाई को चलाता है | तथा राज्यसभा को सही ढंग से चलाने का कामकाज देखता है |
  • भारत का उपराष्ट्रपति जब राष्ट्रपति अनुपस्थित होता है या राष्ट्रपति की मृत्यु हो जाती हैं, तो उस समय वह व्यक्ति भारत के राष्ट्रपति के तौर पर कार्य करता है और उस समय उपराष्ट्रपति के पास वह सभी शक्तियां होती हैं जो राष्ट्रपति के पास में होते हैं |
  • अगर सीधे तौर पर देखा जाए उपराष्ट्रपति के पास में इतनी कोई शक्ति नहीं होती हैं |

उपराष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण बातें (Uprashtrapati gk hindi)

  • भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे, जिनका जन्म दिवस 5 सितंबर को हम सभी शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं |
  • डॉ राधाकृष्णन और हामिद अंसारी दोनों की लगातार दो बार भारत के उपराष्ट्रपति रहे थे |
  • डॉ जाकिर हुसैन ऐसे व्यक्ति थे, जो कि बिहार के राज्यपाल, भारत के उपराष्ट्रपति तथा भारत के राष्ट्रपति रह चुके हैं |
  • वीवी गिरी, शंकर दयाल शर्मा, बीडी जत्ती,आदि यह सभी लोग विभिन्न राज्यों के राज्यपाल भारत के उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं |
  • मोहम्मद हिदायतुल्लाह सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं तथा उसके बाद यह भारत के उपराष्ट्रपति रहे और इन्होंने कुछ समय तक कार्यकारी राष्ट्रपति का भी पद संभाला था |
  • भैरों सिंह शेखावत राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके तथा वह भारत के उपराष्ट्रपति भी रह चुके हैं |
  • उपराष्ट्रपति अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप सकता है, यह आपको बहुत ही महत्वपूर्ण याद रखना है |
 
दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको भारत के उपराष्ट्रपति से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई हैं अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए और हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लीजिए ताकि आपको हर नई जानकारी सबसे पहले मिल सके |

भारत का उप राष्ट्रपति अभी कौन है ?

वर्तमान में भारत के 13 वे और वर्तमान समय में उपराष्ट्रपति डॉ. एम. वेंकैया नायडू है, जिनका कार्यकाल 2017 से 2022 तक रहेगा |

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन है 2021 ?

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ एस. राधाकृष्णन थे, जो दो बार भारत के उपराष्ट्रपति रह चुके हैं |

भारत की प्रथम महिला उप राष्ट्रपति कौन थी ?

भारत में अभी तक 13 उपराष्ट्रपति रह चुके हैं, लेकिन कोई भी महिला भारत के उपराष्ट्रपति नहीं बनी है | पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल थी और पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी, लेकिन कोई महिला उपराष्ट्रपति नहीं रही है |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram