एशिया महाद्वीप | Asia Mahadeep In Hindi With Map | Samany Gyan

4.1/5 - (7 votes)

इस पोस्ट में हम आपको एशिया महाद्वीप के बारे (Asia Mahadeep In Hindi) में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जो कि, आपके सभी परीक्षाओं के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा |

  • asia mahadeep एशिया महाद्वीप संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप और यह विश्व के लगभग 30% क्षेत्रफल पर फैला हुआ है |
  • एशिया महाद्वीप से तीन प्रमुख अक्षांश रेखाएं गुजरते हैं, जिनमें कर्क रेखा, विषुवत रेखा और आर्कटिक रेखा गुजरते हैं |
  • एशिया महाद्वीप विभिन्न तरह की जलवायु में आता है; जैसे कि अरब और थार का रेगिस्तान तथा साइबेरिया का ठंडा रेगिस्तान, तो हिमालय जैसी पहाड़ियां, जो विश्व की सबसे ऊंची पहाड़ियां हैं , इंडोनेशिया जैसा द्वीप समूह जोकि विश्व का सबसे बड़ा द्वीप समूह हैं |
  • दोस्तों एशिया महाद्वीप उत्तरी गोलार्ध में पाया जाता है | भारत दक्षिण एशियाई देशों में आता है |
  • एशिया महाद्वीप में कुल 48 देश है, लेकिन आपको ध्यान होना चाहिए कि कुछ देश ऐसे हैं जो एशिया में भी है और यूरोप में भी जैसे कि रूस, कजाकिस्तान और तुर्की | इन 3 देशों के कुछ भाग यूरोप में भी स्थित हैं |
Asia Mahadeep In Hindi
Asia Mahadeep In Hindi

एशिया की स्थिति | Asia Mahadeep Map Location

  • एशिया महाद्वीप उत्तरी गोलार्ध में स्थित है |
  • एशिया के उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर और पूर्व में प्रशांत महासागर है |
  • एशिया के पश्चिम में यूरोप स्थित हैं तथा एशिया और यूरोप को यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर तथा भूमध्य सागर अलग करते हैं |
  • एशिया को अफ्रीका से स्वेज नहर अलग करती हैं, तो लाल सागर भी एशिया और अफ्रीका की सीमा बनाते हैं |
  • एशिया को उतरी अमेरिका से अलग करने वाली जल संधि का नाम है बेरिंग जलसंधि, जो कि प्रशांत महासागर में स्थित है |

एशिया के बारे में महत्वपूर्ण बातें | Asia Ka Samanya Gyan

  • एशिया महाद्वीप में 30% प्रतिशत जनसंख्या रहती हैं | विश्व के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश भारत और चीन एशिया महाद्वीप में स्थित है | 
  • एशिया में तीन प्रमुख प्रायद्वीप है- अरब का प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप, इंडो-चीन का प्रायद्वीप |
    • दोस्तों आपको याद रखना है अरब का प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप हैं |
  • एशिया का सबसे गर्म स्थान मोहनजोदड़ो, पाकिस्तान में स्थित हैं तथा एशिया का सबसे ठंडा स्थान बर्खोयांस्क, साइबेरिया (रूस) में स्थित है | Asia Mahadeep In Hindi

एशिया के महत्वपूर्ण तथ्य | Asia Interesting Facts

  • एशिया में विश्व का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश चीन है | चीन के बाद भारत दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश हैं |
  • एशिया में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर हैं, सिंगापुर की जनसंख्या घनत्व विश्व में सबसे ज्यादा है |
  • एशिया में प्रशांत महासागर में फिलीपींस देश के पास में मेरियाना ट्रेंच है, जोकि विश्व का सबसे गहरा गर्त हैं, इसकी गहराई लगभग 11022 मीटर हैं | 
  • आप सभी जानते हैं कि एशिया में नेपाल में स्थित हैं माउंट एवरेस्ट जो विश्व का सबसे ऊंचा शिखर हैं और इसकी ऊंचाई 8848 मीटर है |
  • एशिया में विश्व की सबसे गहरी झील बेकाल झील रूस के साइबेरिया वाले क्षेत्र में स्थित है, जिसकी गहराई समुद्र तल से 1485 मीटर हैं |
  • विश्व में सबसे बड़ी झील के रूप में जाने वाली कैस्पियन सागर भी एशिया महाद्वीप में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 3,71,800 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है |
  • एशिया में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम, भारत में स्थित है, जहां पर वर्ष भर में सबसे ज्यादा वर्षा होती हैं |
  • एशिया में सबसे बड़ा नदी द्वीप भारत में असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी द्वीप माजुली द्वीप हैं |
  • एशिया में विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म हुबली रेलवे प्लेटफार्म हैं, जो कि कर्नाटक राज्य में स्थित है | पहले विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म गोरखपुर था, लेकिन अभी हुबली में सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्म का निर्माण हो रहा है |
  • हम सभी को गर्व होना चाहिए विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत, एशिया में स्थित है |
  • विश्व में सर्वाधिक नहर वाला देश पाकिस्तान भी एशिया में स्थित है |
  • विश्व का सर्वाधिक ऊंचा पठार तिब्बत का पठार एशिया महाद्वीप में स्थित है, दोस्तों पामीर का पठार, तिब्बत के पठार का ही हिस्सा है, जिसे “विश्व की छत” कहां जाता है |
  • एशिया महाद्वीप में स्थित सबसे बड़ा देश रूस है, लेकिन रूस एशिया के साथ ही यूरोप में भी स्थित है |
    • पूर्णतया एशिया में स्थित सबसे बड़ा देश चीन है |
  • एशिया का सबसे छोटा देश मालदीव, जोकि हिंद महासागर में स्थित है |
  • Golden Triangle और Crescent विश्व में सर्वाधिक अफीम उत्पादन वाले क्षेत्र हैं, जो निम्न देशों में है –
  • Golden Triangle में 3 देश शामिल है –
    1. म्यानमार
    2. लाओस
    3. वियतनाम
  • Golden Crescent में 3 देश शामिल है –
    1. अफगानिस्तान
    2. ईरान
    3. पाकिस्तान

रोजाना नए अलर्ट पाने के लिए अभी हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लीजिए Click here to Join

महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है ?

एशिया में सबसे बड़ा देश रूस है जो एशिया और यूरोप दोनों में स्थित हैं | लेकिन सिर्फ एशिया में सबसे बड़ा देश चीन है |

एशिया का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है ?

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

एशिया का सबसे बड़ा द्वीप मलेशिया, ब्रूनेई और इंडोनेशिया में स्थित बोर्नियो द्वीप है जोकि पूरे विश्व में ग्रीनलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बाद तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है |

एशिया की सबसे गहरी झील कौन सी है ?

रूस में स्थित बैकाल झील एशिया के साथ-साथ पूरे विश्व की सबसे गहरी झील है जो समुद्र तल से 1642 मीटर गहरी है | जल घनत्व के आधार पर यह झील विश्व की सबसे बड़ी झील है |

एशिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है ?

एशिया की सबसे लंबी नदी यांगसी नदी है, जो कि चीन में बहती है | यांगसी नदी की लंबाई 6301 किलोमीटर है | नील और अमेज़न नदी के बाद तीसरी सबसे लंबी है |

Asia Mahadeep in Hindi दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको एशिया महाद्वीप के बारे में पूरी जानकारी दी है, अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है और ऐसे ही जानकारी पाना चाहते हैं तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए | Asia Mahadeep In Hindi

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

1 thought on “एशिया महाद्वीप | Asia Mahadeep In Hindi With Map | Samany Gyan”

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram