ऑस्ट्रेलिया (ओशिनिया) महाद्वीप पूरी जानकारी | Australia Mahadeep

5/5 - (1 vote)

ऑस्ट्रेलिया ओशिनिया महाद्वीप (Australia Mahadeep) की पूरी जानकारी, महत्वपूर्ण तथ्य, प्रमुख देश और राजधानी, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड देश की जानकारी आदि दी गई है, जरूर पढ़ें |

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के अंतर्गत हजारों द्वीप मिलकर ओशिनिया क्षेत्र का निर्माण करते हैं, जो ज्यादातर मध्य और दक्षिण प्रशांत महासागर में फैले हुए हैं | ओशिनिया महाद्वीप में प्रमुख देश ऑस्ट्रेलिया हैं, इसलिए इसे ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के नाम से भी जाना जाता है | ओशिनिया में तीन द्वीप क्षेत्र शामिल हैं – 1.मेलानिशिया, 2.माइक्रोनेशिया और 3.पोलिनेशिया

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप महत्वपूर्ण तथ्य

  • ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है |
  • यह हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के बीच में स्थित हैं | इसके पूर्व में प्रशांत महासागर, पश्चिम में हिंद महासागर और दक्षिण में दक्षिण महासागर स्थित हैं |
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप पूरी तरह से दक्षिण गोलार्ध में स्थित हैं |
  • मकर रेखा (23½ S) इस महाद्वीप के बीच में से निकलती हैं |
  • ऑस्ट्रेलिया सभी महाद्वीपों में सबसे समतल और सबसे निचला हैं, जहां पर ऊंचे पहाड़, गहरी घाटियां और बड़ी नदियों की कमी है |
  • माउंट कोसियस्को, ग्रेट डिवाइडिंग रेंज में स्थित ऑस्ट्रेलिया देश और महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई 2,230 मीटर है |
Australia Mahadeep
Australia Mahadeep Map

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के देश

1.ऑस्ट्रेलियाकैनबरा
2.न्यूजीलैंडवेलिंगटन
3.नौरूयारेन
4.फिजीसुवा
5.किरीबातीटरावा
6.टोंगानुकू’आलोफ़ा
7.तुवालुबैआकू
8.पलाऊनेगरुलमुद
9.पापुआ न्यू गिनीपोर्ट मोरेस्बी
10.समोआएपिया
11.वानुआतुपोर्ट विला
12.मार्शल आइलैंडमाजुरो
13.सोलोमन आईलैंडहोनियारा

इन 14 देशों के अलावा कई अन्य देशों के द्वीप और क्षेत्र ओशिनिया महाद्वीप के अंतर्गत आते हैं, प्रमुख निम्नलिखित हैं –

गुआमUSA
न्यू केलेडोनियाफ्रांस
फ्रेंच पोलिनेशियाफ्रांस
उत्तरी मारियाना द्वीपसमूहUSA
पिटकेर्न द्वीप समूहब्रिटेन

ऑस्ट्रेलिया देश

  • ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसा देश है, जो किसी महाद्वीप के बहुत बड़े हिस्से में फैला है |
  • क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से ऑस्ट्रेलिया भारत से भी बड़ा दुनिया का 6th सबसे बड़ा देश है |
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में तिमोर सागर, उत्तर में कार्पेंटारिया की खाड़ी, उत्तर पूर्व में ग्रेट बैरियर रीफ और दक्षिण में ग्रेट ऑस्ट्रेलियन बाइट से घिरा हुआ है |
  • ऑस्ट्रेलिया के मुख्य द्वीप के दक्षिण पूर्व में तस्मानिया द्वीप हैं, जो इससे बॉस जलसंधि से अलग होता है |
  • ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा है |
  • ऑस्ट्रेलिया देखने से राज्य हैं – 1.पश्चिम ऑस्ट्रेलिया, 2.दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, 3.क्वींसलैंड, 4.न्यू साउथ वेल्स, 5.विक्टोरिया और 6.तस्मानिया |
  • ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को एबोर्जिंस कहते हैं |
  • ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख रेगिस्तान
    • ग्रेट सैंडी, गिब्सन, वृहद विक्टोरिया, सिमसन, स्टुअर्ट स्टोनी मरुस्थल आदि |
  • इस मरुस्थल क्षेत्र में विशालतम चट्टाने पाई जाती हैं, जिन्हें आयर रॉक (स्थानीय भाषा में उलुरु) कहते हैं |
  • ग्रेट आर्टिसन बेसिन विश्व का सबसे बड़ा आर्टिसन बेसिन है |
  • ऑस्ट्रेलिया में मुर्रे-डार्लिंग बेसिन में डाउन्स नाम से शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान स्थित है |
  • ऑस्ट्रेलिया में आयरे झील (काटी ठंडा), सबसे बड़ी लवणीय झील है, जो क्षेत्र का सबसे गहरा बिंदु हैं |

न्यूजीलैंड

  • न्यूजीलैंड में दो प्रमुख द्वीप हैं, जो कुक जलसंधि से अलग होते हैं |
  • न्यूजीलैंड की अधिकतम आबादी उत्तरी द्वीप पर हैं, जहां पर राजधानी वेलिंगटन भी स्थित हैं |
  • न्यूजीलैंड के मूल निवासियों को माओरी कहते हैं |
  • न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी झील टापू है |
  • न्यूजीलैंड की सबसे लंबी नदी वेकाटो नदी उत्तरी द्वीप पर स्थित है |
  • न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर दक्षिणी आल्प्स है, इसकी सबसे ऊंची चोटी माउंट कुक है |
  • न्यूजीलैंड में कैंटरबरी नाम से शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान पाए जाते हैं |
  • न्यूजीलैंड देश को दक्षिण का ब्रिटेन कहा जाता है |

ओशिनिया महाद्वीप संबंधित प्रश्न

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं ?

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कुल 13 देश हैं | इनके साथ ही कई द्वीप समूह है जो अन्य देशों के क्षेत्र में आते हैं |

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है ?

2230 मीटर ऊंची माउंट कोसियस्को ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी हैं |

न्यूजीलैंड के घास के मैदानों को क्या कहते हैं ?

न्यूजीलैंड में स्थित घास के मैदानों को कैंटरबरी घास के मैदान कहते हैं, जो शीतोष्ण कटिबंधीय हैं |

कुक जलसंधि कहां पर स्थित है ?

कुक जलसंधि न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप और दक्षिणी द्वीप को अलग करती हैं |

न्यूजीलैंड के मूल आबादी को क्या कहते हैं ?

न्यूजीलैंड के मूल अपराधी को माओरी कहते हैं |

यहां से पढ़े

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हैं तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें तथा हमारे Telegram Channel से जुड़े |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram