Best Books For SSC GD 2021 | Book List For SSC GD Exam

Give Rating Of this post

नमस्कार दोस्तों SSC GD की तैयारी के लिए Best Books की List में आपको आज किस पोस्ट में देने वाला हूं, जिसमें आपको मैं पूरी जानकारी के साथ सभी किताबों की सही जानकारी आप तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा | ताकि आपको पता चले कि आप की तैयारी के लिए कौन सी किताब सबसे अच्छी रहेगी |

Best Books For SSC GD 2021
Best Books For SSC GD 2021

Best Books For SSC GD 2021 | Book List For SSC GD Exam

दोस्तों 2021 की सबसे भर्ती है SSCGD | इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको बहुत ही अच्छे अंक प्राप्त करने होंगे, क्योंकि इस परीक्षा में जितनी ज्यादा पद हैं, उतना ही ज्यादा कंपटीशन है | किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए आपको सही किताब को पढ़ना बहुत ही आवश्यक है |

SSC GD परीक्षा के लिए चार विषय होते हैं, जिसमें अंग्रेजी या हिंदी में से कोई भी एक विषय तथा गणित, रिजनिंग और सामान्य ज्ञान इन सभी विषयों के लिए सबसे अच्छी किताब कौन सी रहेगी | जिनको पढ़कर आप बहुत अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं | उसकी जानकारी अभी आपको नीचे मिल जाएगी, आप इस पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़िए |

परीक्षा पास करने के लिए एक बार इसे जरूर पढ़ें

SSC GD की सही किताबों की जानकारियां SSC GD Exam के नाम पर इंटरनेट पर और बाजार में हजारों किताबें उपलब्ध है, लेकिन आप थोड़ा समय निकाल कर इस पोस्ट को पढ़िए, जहां पर मैंने सही किताबों की सूची उपलब्ध करवाई है |

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

मेरी इस पोस्ट की विशेषताएं निम्न है जो आपको इस पोस्ट में नजर आएगी –

  • सीमित किताबों की सूची क्योंकि यह हमेशा याद रखना ज्यादा किताबें पढ़ने से सिलेक्शन नहीं होता सही और एक ही किताब के रिवीजन करना महत्वपूर्ण होता है |
  • यहां पर सिर्फ उन्हीं किताबों को के बारे में बताया गया है जो एसएससी जीडी परीक्षा के लिए सटीक हैं |
  • सभी विषय की किताबों पर आपको कुछ जानकारी भी दी गई हैं, ताकि आप अपने अनुसार निश्चित कर पाए |
  • अंत में यही कहूंगा एक बार इस पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़ना |

दोस्तों आगे की जानकारी पढ़ने से पहले मैं आपको बता दूं कि आपके पास मैं दो विकल्प दूंगा –

1.) पहला तो उन विद्यार्थियों के लिए हैं, जो सिर्फ एक किताब पढ़कर परीक्षा को उत्तीर्ण करना चाहते हैं | या ऐसे विद्यार्थी जो अलग-अलग किताबों से नहीं पढ़ना चाहते हैं | उनके लिए भी मैं ऐसी Book बता दूंगा, जहां पर आपको सभी विषयों की जानकारी एक ही किताब में मिल जाएगी |

2.) दूसरा विकल्प उन विद्यार्थियों के लिए हैं, जो बहुत ही अच्छे से मेहनत करना चाहते हैं और वह हर हाल में इस परीक्षा को पास करना चाहते हैं, तो उनके लिए मैं कुछ अलग अलग विषयों की किताबों की जानकारी आपको दूंगा क्योंकि आप भी सोचिए कि एक ही किताब में आपको पूरी जानकारी नहीं मिल पाएगी और SSC GD की परीक्षा में SSC CGL, CHSL, MTS तथा तमाम सारे विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठने वाले हैं, तो अगर आपको उनसे बेहतर या फिर उनके बराबर तैयारी करनी है, तो आप एक किताब से तो वह तैयारी बिल्कुल नहीं कर पाएंगे | फिर आपका निर्णय है क्योंकि आपको ही लेना है, मैं तो यहां पर सिर्फ आपको इन सभी की जानकारी उपलब्ध करवा दूंगा |

Guide Book For SSC GD 2021

दोस्तों बहुत सारे विद्यार्थियों के मन में यह रहता है कि वह सिर्फ एक ही किताब पढ़ कर किसी भी परीक्षा को देने जाना चाहते हैं | उनके लिए मैं बता दूं कि Arihant Publication की SSC GD की Guide Book सबसे बेहतर बुक रहेगी, जिसमें आपको सभी पांचों विषयों की जानकारी संक्षिप्त में उपलब्ध करवाई गई हैं | यहां पर आपको सभी टॉपिक की जानकारी संक्षिप्त में देने के बाद महत्वपूर्ण प्रश्न भी दिए गए हैं, जिनका उत्तर भी आपको इस किताब में मिल जाएगा | अगर आप इस किताब को ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो आप यहां से खरीद सकते हैं इसमें आपको ऑनलाइन ऑफर मिल जाएगा |

इस किताब में विषय-

  • सामान्य ज्ञान
  • गणित
  • रिजनिंग
  • हिंदी और अंग्रेजी
  • सभी विषयों के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी गई हैं |
  • SSC GD के पैटर्न के अनुसार बिल्कुल सही हैं |

Best Maths Book For SSC GD

दोस्तों SSC GD की परीक्षा दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी भी इस परीक्षा में बैठेंगे, तो जाहिर सी बात है कि इसकी गणित 10 वीं कक्षा के समान ही आएगी |

अगर आपके गणित विषय में सारे Basic Concept Clear हो चुके हैं, तो आपको मैं किरण पब्लिकेशन (Kiran Publication) की SSC के लिए गणित की बुक को खरीदने की सलाह दूंगा |

इस किताब की विशेषता:-

  • इसमें आपको सभी टॉपिक शुरुआत में उनके महत्वपूर्ण सूत्र (Important Formulas) लिखे होते हैं तथा उनके बाद एक ही टॉपिक में सभी तरह के प्रश्नों को अलग-अलग तरह (Type-Wise) से लिखे गए हैं |
  • इस पुस्तक में आपको SSC की विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए पिछले वर्षों के प्रश्न मिल जाएंगे |

दूसरी किताब है आर. एस. अग्रवाल (RS Agrawal Math) की गणित की किताब | इस किताब में भी आपको सभी टॉपिक के महत्वपूर्ण सूत्र के बाद महत्वपूर्ण प्रश्न मिलेंगे, लेकिन इस किताब में आपको SSC के अलावा Banking, Railway, CAT, आदि परीक्षाओं के प्रश्न भी मिलेंगे |

अब इन दोनों में से आप किसी भी किताब को खरीद सकते हैं, अगर आप मेरी सलाह मानते हैं तो आप किरण पब्लिकेशन की किताब खरीद सकते हैं |

अगर आप भी गणित विषय में कमजोर हैं और आप सरल भाषा में कोई किताब चाहते हैं तो मथुरिया पब्लिकेशन (Mathuria Publication) की गणित की किताब आप खरीद सकते हैं, जिसमें आपको महत्वपूर्ण प्रश्न के साथ सभी हल आसान भाषा में उपलब्ध करवाए गए है  |

आर एस अग्रवाल और मथुरिया पब्लिकेशन की गणित की दोनों किताबों के चित्र नीचे दिए गए हैं, जहां पर क्लिक करके आप खरीद सकते हैं |

Best Reasoning Book For SSC GD

दोस्तों SSC GD की रिजनिंग बहुत ही आसान होती हैं और इसे आप बहुत अच्छी तरह से पढ़कर इसमें बहुत ही अच्छा स्कोर प्राप्त कर सकते हैं | Reasoning में अच्छा स्कोर करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस (Practicce) करने की जरूरत होती है, तो इसके लिए आप किरण पब्लिकेशन (Kiran Publication) की रीजनिंग की किताब खरीद सकते हैं, जिसमें आपको SSC के पिछले वर्षों के विभिन्न प्रश्न पूछे गए हैं | वह सभी Topic-Wise आप Solve कर पाएंगे, जिससे आपकी प्रैक्टिस बहुत ही अच्छी हो जाएगी और आपका स्कोर बहुत ही अच्छा होगा |

रिजनिंग के लिए भी मथुरिया पब्लिकेशन की Reasoning की किताब खरीद सकते हैं | वह Book भी आपके लिए काफी सहायक रहेगी |

इन दोनों ही किताबों के फोटो सहित जानकारी नीचे दी गई है आप इन्हे खरीद सकते हैं –

Best GK Book For SSC GD

सामान्य ज्ञान (General Knowledge) एक बड़ा विषय होता है, जिसमें भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, विज्ञान और करंट अफेयर्स के भागों से प्रश्न देखने को मिलते हैं |सामान्य ज्ञान की अगर किताब की बात की जाए, तो आपको Lucent की सामान्य ज्ञान की किताब खरीद लेनी चाहिए, जिसमें आपको इन सभी विषयों की जानकारी मिल जाएगी और आप अपना Score काफी अच्छा कर सकते हैं |

सामान्य ज्ञान में विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा समस्या होती हैं कि उन्हें याद नहीं रह पाते हैं | इसके लिए आपको मेरी सलाह यह है कि EXAM TAK यूट्यूब चैनल पर रोजाना करंट अफेयर्स का वीडियो जरूर देखें | करंट अफेयर्स का वीडियो देखने के कारण आपको करंट अफेयर्स अलग से पढ़ने की कोई जरूरत नहीं होगी, साथ में आपको Statics GK, जहां से आपकी परीक्षा में 7 से 8 प्रश्न सीधे पूछे जाएंगे | वह प्रश्न भी करंट अफेयर्स वीडियो में आप अच्छे से कर सकते हैं | रोजाना करंट अफेयर्स वीडियो देखने के लिए YouTube पर “EXAM TAK Current Affairs” सर्च करके EXAM TAK चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए |

Lucent GK Book

लुसेंट बुक की खासियत:-

  • एक ही किताब में सामान्य ज्ञान के सभी विषय सम्मिलित हैं |
  • सामान्य ज्ञान के निम्न विषय – इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, सामान्य विज्ञान, कंप्यूटर, आदि शामिल है |
  • सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण किताब हैं |

Best English Book For SSC GD

अंग्रेजी के लिए सबसे अच्छी किताबों में, मैं आपको 2 Books की सलाह दूंगा, जिनमें आपको कोई भी एक किताब खरीदनी है | अगर आप हिंदी मीडियम के विद्यार्थी हैं, तो आपको KD Campus पब्लिकेशन की किताब खरीदनी है,जो कि आपकी परीक्षा के लिए बहुत ज्यादा सहायता करेगी | इस किताब में आपको Grammar और Vocabulary की पूरी जानकारी बहुत ही सरल भाषा में दी गई है | दूसरी किताब English Medium के Students के लिए उनके लिए मैं अरिहंत पब्लिकेशन की SP Bakshi Book की सलाह दूंगा | यह किताब आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी, अगर आप English Medium से हैं तो, आपको बहुत ज्यादा सहायता देगी |

Best Hindi  Book For SSC GD

जो विद्यार्थी अंग्रेजी या हिंदी में से हिंदी विषय को चुनते हैं, तो उनके लिए मैं बताना चाहूंगा आपके लिए हिंदी व्याकरण की कोई भी एक बुक खरीदनी है, जिसमें सबसे अच्छी जानकारी दी हो | मेरी सलाह के अनुसार Arihant की किताब खरीद सकते हैं, जिसे आप आसानी से पढ़ भी पाएंगे और आपकी परीक्षा के लिए सहायक रहेगी |

दोस्तों हमने आपको SSC GD की Guide Book की जानकारी दी हैं तथा उसके बाद हमने अलग-अलग विषय की सभी किताबों की जानकारी दी है | पढ़ने के साथ-साथ आपको प्रैक्टिस करनी बहुत ही जरूरी है, इसके लिए आप नीचे दी गई इनमें से किसी भी प्रैक्टिस सेट को खरीद सकते हैं, ताकि आप अच्छे से Practice कर पाए |

SSC GD Practice Set Book

मुख्य विशेषताएं:

  • 20 Solved प्रैक्टिस सेट्स एवं 11 Solved पेपर्स |
  • यह पुस्तक उन छात्रों के लिए है जो SSC कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 2021 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं |
  • इस पुस्तक में 11 हल किए गए प्रश्नपत्र (2013, 2015, 2019) और 15 हल प्रैक्टिस सेट्स शामिल हैं।
  • प्रैक्टिस सेट में परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह है |
  • सभी प्रश्नों के विस्तृत हल उपलब्ध है |
  • हर प्रैक्टिस सेट विगत वर्ष के पेपर पैटर्न पर आधारित है |
  • प्रैक्टिस सेट में कोई भी प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर का नहीं है |

तो दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको SSC GD की सभी विषयों की अच्छी किताबों के बारे में आपको जानकारी दीजिए |

आप चाहे तो इन्हें ऑनलाइन खरीद सकते हैं मैं आपको बताना चाहता हूं कि EXAM TAK वेबसाइट पर Online Book Store बना हुआ है, जहां पर आप Topper’s के द्वारा Recommended Books को खरीद सकते हैं |

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर कीजिए |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

2 thoughts on “Best Books For SSC GD 2021 | Book List For SSC GD Exam”

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram