भारत के पड़ोसी देश और उनकी जानकारी | Bharat Ke Padosi Desh

4.1/5 - (27 votes)

भारत के पड़ोसी देशों (Bharat Ke Padosi Desh) के बारे में पूरी जानकारी, सभी पड़ोसी देशों की सीमाएं, राजधानी, मुद्रा, Map से समझाया गया है | neighbouring countries of india

क्षेत्रफल के अनुसार भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है | भारत 7 देशों के साथ अपनी स्थलीय सीमा बनाता है तथा 7 देशों के साथ में समुद्री सीमा भी बनाता है | प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इस टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं |

भारत के पड़ोसी देश (Bharat Ke Padosi Desh), भारत के राज्य जो सीमा बनाते हैं, भारतीय सीमा क्षेत्र के प्रमुख विवाद तथा भारत के सभी पड़ोसी देशों के बारे में पूरी जानकारी आपको इस पोस्ट में मिलेगी |

भारत की कुल स्थलीय सीमा 15106 किलोमीटर है तथा भारत की कुल तट रेखा 7516 किलोमीटर है |

Bharat Ke Padosi Desh
Bharat Ke Padosi Desh In Hindi

भारत की स्थलीय पड़ोसी देश | Bharat Ke Padosi Desh

भारत 7 देशों के साथ स्थलीय सीमा बनाता है | भारत के 7 पड़ोसी देश हैं –

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

क्र. सं.पड़ोसी देशसीमा (In KM)राज्यसीमा से जुड़े हुए राज्य
1.बांग्लादेश40965पश्चिम बंगाल (सर्वाधिक सीमा), असम (दो बार), मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा
2.चीन34885लद्दाख (UT), हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश
3.पाकिस्तान33234जम्मू कश्मीर (UT), पंजाब, राजस्थान और गुजरात
4.नेपाल17515उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम
5.म्यानमार16314अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम
6.भूटान6994सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश
7.अफगानिस्तान1061जम्मू कश्मीर (POK वाला क्षेत्र)
Bharat Ke Padosi Desh

भारत के सभी साथ स्थलीय पड़ोसी देशों के नाम याद रखने के लिए आप नीचे दी गई ट्रिक को याद रख सकते हैं |

ट्रिक यह है कि “बचपन में MBA किया”

भारत की सीमाओं से जुड़े हुए महत्वपूर्ण तथ्य –

  • भारत की सर्वाधिक लंबी स्थलीय सीमा बांग्लादेश से लगती हैं |
  • अफगानिस्तान के साथ भारत की सबसे छोटी स्थलीय सीमा लगती है | जो अभी POK वाले क्षेत्र में हैं | अतः अफगानिस्तान के साथ वर्तमान में भारत की सीधी सीमा से आवाजाही नहीं है |
  • भारत के साथ स्थलीय पड़ोसी देशों के अलावा 7 समुद्री पड़ोसी देश भी हैं –
  • भारत के साथ समुद्री पड़ोसी देश –
    1. पाकिस्तान
    2. मालदीव
    3. श्रीलंका
    4. बांग्लादेश
    5. म्यानमार
    6. थाईलैंड
    7. इंडोनेशिया
  • पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यानमार भारत के ऐसे पड़ोसी देश हैं, जोकि भारत की समुद्री और स्थलीय दोनों सीमाएं साझा करते हैं |
  • अलग-अलग देशों के साथ सीमा क्षेत्र की सुरक्षा भारत के अलग-अलग सुरक्षा बल करते हैं | जैसे –
    • पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगने वाली सीमा की सुरक्षा BSF करती हैं |
    • चीन के साथ सीमा की सुरक्षा ITBP करती हैं |
    • नेपाल और भूटान की सीमा की सुरक्षा SSB के कंधों पर हैं |
    • भारत म्यांमार सीमा की सुरक्षा असम राइफल्स करती हैं |
  • भारत के 9 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश समुद्री तट रेखा बनाते हैं |
  • गुजरात राज्य की समुद्री तट रेखा सबसे लंबी लगभग 16,00 किलोमीटर है |

भारत के प्रमुख सीमा विवाद

  • सर क्रीक
    • गुजरात में कच्छ के रण वाले क्षेत्र में स्थित सर क्रीक भारत का सबसे पश्चिमी बिंदु हैं | इस क्षेत्र में भारत और पाकिस्तान के बीच में जमीनी विवाद हैं |
  • काला पानी विवाद
    • भारत और नेपाल के बीच में उत्तराखंड वाले क्षेत्र में काला पानी विवाद हैं |
    • पिछले वर्ष नेपाल की सरकार ने अपने नक्शे में काला पानी और लिपुलेख दर्रा को नेपाल का हिस्सा बताया था |
    • भारत नेपाल के बीच में इनके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार वाले क्षेत्र के पास में सुस्ता क्षेत्र का भी विवाद है |
  • डोकलाम विवाद
    • भारत, चीन और भूटान की सीमा के पास में स्थित चुंबी घाटी के पास में डोकलाम वाले सत्र में 2017 में भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने रही |
  • भारत चीन सीमा विवाद
    • चीन अपनी विस्तार वादी नीतियों के कारण कई बार भारत के साथ सीमा विवाद में उलझी चुका है |
    • चीन लद्दाख उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के कई भारतीय क्षेत्रों में अपना दावा करता है |

भारत के पड़ोसी देश, राजधानी और उनकी मुद्रा

क्र. सं.देशराजधानीमुद्रा
1.पाकिस्तानइस्लामाबादपाकिस्तानी रुपया
2.अफगानिस्तानकाबुलअफगानी
3.चीनबीजिंगरॅन्मिन्बी
4.नेपालकाठमांडूनेपाली रुपया
5.भूटानथिंपूत्शेरिंग
6.म्यानमारनेपिताओंक्यात
7.बांग्लादेशढाकाटका
8.श्रीलंकाकोलंबोश्रीलंकन रुपया
9.मालदीवमालेमालदीव रुपया
10.थाईलैंडबैंकॉकथाई बहत
11.इंडोनेशियाजकार्ताइंडोनेशियन रुपिया
Bharat Ke Padosi Desh or unki rajdhani

भारत के पड़ोसी देशों की सूची

भारत के पड़ोसी देशों के बारे में कुछ जानकारी आपको जरूर पता होनी चाहिए | नीचे हमने सभी देशों के बारे में संक्षिप्त में महत्वपूर्ण जानकारी दी है, इसे आप जरूर पढ़ें |

भारत के स्थलीय पड़ोसी देश –

पाकिस्तान

  • भारत के पश्चिमी सीमा पर स्थित है पाकिस्तान देश |
  • भारत और पाकिस्तान की सीमा को रेडक्लिफ लाइन कहते हैं |
  • रेडक्लिफ लाइन का निर्धारण 1947 में भारत-पाकिस्तान आजादी के समय हुआ था |
  • भारत-पाकिस्तान के बीच में विवाद का प्रमुख कारण है जम्मू कश्मीर का POK वाला क्षेत्र और सीमा पार आतंकवादी घटनाएं |
  • पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है और पाकिस्तान की मुद्रा पाकिस्तानी रुपया है |
  • पाकिस्तान के वर्तमान में प्रधानमंत्री इमरान खान है |

अफगानिस्तान

  • अफगानिस्तान भारत के साथ सबसे छोटी सीमा साझा करता है |
  • वर्तमान में भारत अफगानिस्तान के बीच में कोई सीधी सीमा नहीं है, क्योंकि भारत के जम्मू कश्मीर का जो क्षेत्र अफगानिस्तान के साथ लगता है वह अभी पाकिस्तान के कश्मीर वाले अधिकृत क्षेत्र में है |
  • भारत-अफगानिस्तान सीमा को भी डूरंड रेखा के नाम से जाना जाता है, इसका निर्धारण 1884 में किया गया था |
  • अफगानिस्तान की राजधानी काबुल है और अफगानिस्तान की मुद्रा अफगानी है |
  • अफगानिस्तान समुद्र से तट रेखा नहीं बनाता है |

चीन

  • बांग्लादेश के बाद भारत के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है |
  • चीन भारत के उत्तर और उत्तर पूर्वी सीमा पर स्थित है |
  • भारत और चीन की प्राकृतिक सीमा विशाल हिमालय हैं |
  • चीन की राजधानी बीजिंग है |
  • चीन की आधिकारिक मुद्रा रॅन्मिन्बी है |

नेपाल

  • नेपाल एक भूमि वध देश हैं, जो भारत और चीन के बीच में है |
  • नेपाल की राजधानी काठमांडू है |
  • नेपाल की मुद्रा नेपाली रुपया है |
  • नेपाल के वर्तमान प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी हैं |
  • नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर स्थित है |
  • नेपाल उत्तर प्रदेश के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है |
  • नेपाल मुख्य हिमालय में स्थित है और यहां पर विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट स्थित है |

भूटान

  • भूटान की राजधानी थिंपू है |
  • भूटान में राजशाही चलती हैं और वर्तमान में भूटान के राजा “जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक” हैं |
  • भूटान का राष्ट्रीय खेल तीरंदाजी है |

बांग्लादेश

  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका है |
  • बांग्लादेश की मुद्रा टका है |
  • बांग्लादेश 1971 में भारत की सहायता से पाकिस्तान से आजाद हुआ था |
  • वर्तमान में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना है |
  • बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल कबड्डी है |
  • बांग्लादेश भारत के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है तथा बांग्लादेश लगभग चारों तरफ से भारत से घिरा हुआ है |

म्यानमार

  • भारत के पूर्वी सीमा परिषद पर स्थित दक्षिण पूर्वी एशिया का देश है म्यानमार |
  • म्यानमार भारत के चार उत्तरी पूर्वी राज्यों से सीमा साझा करता है |
  • म्यानमार की राजधानी नेपिताओं है, जबकि यहां का सबसे बड़ा शहर रंगून है |
  • 2021 की शुरुआत में म्यानमार की सेना ने लोकतांत्रिक सरकार का तख्तापलट कर दिया |

यह भी जरूर पढ़ें –


भारत के समुद्री पड़ोसी देश

श्रीलंका

  • भारत के दक्षिणी तट पर स्थित भारत का समुद्री पड़ोसी देश हैं श्रीलंका |
  • श्रीलंका और भारत के बीच में पाक जल संधि (Palk Strait) स्थित हैं |
  • श्रीलंका की राजधानी कोलंबो और श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे हैं |
  • श्रीलंका की मुद्रा श्रीलंका रुपया है |
  • श्रीलंका के वर्तमान राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे हैं |
  • भारत और श्रीलंका के बीच में SLINEX और मैत्री युद्धाभ्यास होता है |

मालदीव

  • अरब सागर में भारत का समुद्रिक पड़ोसी देश हैं मालदीव |
  • मालदीव छोटे-छोटे द्वीपों पर बसा हुआ देश है |
  • मालदीव और भारत को 8. डिग्री चैनल अलग करता है |
  • मालदीव की राजधानी माले हैं |
  • भारत और मालदीव के बीच में एक्युवीर्यन युद्धाभ्यास होता है |

थाईलैंड

  • बंगाल की खाड़ी की तट रेखा पर स्थित थाईलैंड भारत का समुद्री पड़ोसी देश हैं |
  • थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक है |

भारत के पड़ोसी देश Map

bharat ke padosi desh map

Bharat Ke Padosi Desh Questions

  1. भारत के कितने समुद्री पड़ोसी देश है ?

    भारत के साथ समुद्री पड़ोसी देश हैं | यह साथ देश हैं – पाकिस्तान, मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड और इंडोनेशिया |

  2. भारत के कितने राज्य पड़ोसी देशों से सीमा बनाते हैं ?

    भारत के 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं |

  3. भारत के किस राज्य की तट रेखा सबसे लंबी है ?

    गुजरात राज्य की तट रेखा सबसे लंबी है | गुजरात की तटीय सीमा की लंबाई लगभग 1600 किलोमीटर है | उसके बाद आंध्र प्रदेश आता है |

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए और ऐसे ही जानकारी पाने के लिए देखते रहिए EXAM TAK | नई अपडेट पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लीजिए |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram