नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको भारत में स्थित प्रमुख दर्रे (Bharat Ke Pramukh Darre) के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं | प्रमुख दर्रे इस टॉपिक से सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में विभिन्न तरह से प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनकी जानकारी आपके पास होना बहुत ही जरूरी है |
यह भारत के भूगोल का महत्वपूर्ण टॉपिक है | अगर आप इस पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़ते हैं, तो आपको इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी | इसलिए हम आपको विभिन्न राज्यों के प्रमुख दर्रों के बारे में जानकारी देंगे और इससे आपको इन सभी को याद करना बहुत ही आसान हो जाएगा |

दर्रा किसे कहते हैं ?
पर्वत श्रेणियों के बीच में प्राकृतिक रूप से बने हुए मार्ग को सामान्यता दर्रा कहां जाता है | इनका उपयोग परिवहन, व्यापार और युद्ध के समय आदि में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है |
जम्मू कश्मीर में स्थित प्रमुख दर्रे
जम्मू कश्मीर में निम्न दर्रे स्थित है – 1.बुर्जिल दर्रा, 2.पीर पंजाल दर्रा, 3.बनिहाल दर्रा, 4.काराकोरम दर्रा (अभी लद्दाख में स्थित है ) , 5.जोजिला दर्रा
काराकोरम दर्रा (Karakoram Pass):-
काराकोरम दर्रा लद्दाख में स्थित है | काराकोरम दर्रा भारत का सबसे ऊंचा दर्रा है | इसकी ऊंचाई 5,624 मीटर है |काराकोरम दर्रा से चीन को जाने वाली एक सड़क भी बनाई गई है |
अब सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDFs उपलब्ध हैं | |
जोजिला दर्रा (Jojila Pass ):-
जोजिला दर्रा जम्मू कश्मीर राज्य में जास्कर श्रेणी में आते हैं | जोजिला दर्रा से श्रीनगर-लेह का राजमार्ग गुजरता है |
पीरपंजाल दर्रा (Pirpanjal Pass ):-
पीरपंजाल दर्रा, पीर पंजाल श्रेणी में ही स्थित है और यह जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है |
बनिहाल दर्रा (Banihal Pass ):-
बनिहाल दर्रा पीर पंजाल श्रेणी में जम्मू कश्मीर में स्थित है | जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बनिहाल दर्रा से ही गुजरता है तथा जवाहर सुरंग इसी में स्थित है | जहां से NH-1 गुजरता है |
बुर्जिल दर्रा (Burjil Pass ):-
श्रीनगर को गिलगित से जोड़ता है या यूं कहें कि भारत को मध्य एशिया से भी जोड़ता है, हालांकि अभी भारत सीधे तौर पर मध्य एशिया से नहीं जुड़ा हुआ है |
Trick:- जम्मू कश्मीर के जिले जाल की तरह बने है | Explain-इस ट्रिक की सहायता से आप जम्मू कश्मीर में स्थित दर्रो को याद रख सकते हैं जैसे जिले से बुर्जिल दर्रा और जोजिला दर्रा, 'जाल' से पीरपंजाल दर्रा और 'बने' से बनिहाल दर्रा याद रख सकते हैं |
हिमाचल प्रदेश में स्थित प्रमुख दर्रे
शिपकिला दर्रा (Shipkila Pass ):-
शिपकिला दर्रा हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है तथा यह जास्कर श्रेणी में स्थित है और यह शिमला को तिब्बत से जोड़ता है |
रोहतांग दर्रा (Rohtang Pass ):-
रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है | रोहतांग दर्रा पीर पंजाल श्रेणी में स्थित है | रोहतांग दर्रे के बारे में महत्वपूर्ण यह याद रखना है कि यहां पर हाल ही में अटल सुरंग का उद्घाटन किया गया है |
बारालाचा दर्रा (Baralacha Pass ):-
बारालाचा दर्रा जास्कर श्रेणी में हिमाचल प्रदेश में स्थित है और यह हिमाचल प्रदेश के मंडी को लद्दाख की राजधानी लेह से जोड़ता है |
Trick:- हिमालय में (हिमाचल) रोहित शिप से बारात लेकर गया | इस ट्रिक से आप हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण दर्रो को याद रख सकते हैं; जैसे कि 'रोहित' से रोहतांग दर्रा, 'शिप 'से शिपकिला दर्रा और 'बारात' से बारालाचा दर्रा |
सिक्किम राज्य में स्थित प्रमुख दर्रे
नाथूला दर्रा (Nathula Pass ):-
नाथुला दर्रा सिक्किम राज्य में स्थित है तथा यह भारत और चीन के बीच में सामरिक महत्व का केंद्र है |
जेलेपला दर्रा (Zelepla Pass ):-
जेलेपला दर्रा सिक्किम राज्य में स्थित है तथा यह भूटान जाने का प्राकृतिक मार्ग प्रदान करता है | तीस्ता नदी जेलेपला दर्रा से ही भारत में प्रवेश करती है |
Trick:- सिक्किम भारत की नाज हैं | इस ट्रिक से आप ऐसे याद रख सकते हैं कि सिक्किम भारत के Map में उत्तर-पूर्व और मुख्य भारत को जोड़ने का काम करता है और यह भारत का नाज है, इससे सिक्किम के दो दर्रे याद रख सकते हैं 'ना' यानी नाथूला और 'ज' यानि जेलेप्ला दर्रा |
उत्तराखंड में स्थित प्रमुख दर्रे
उत्तराखंड में तीन प्रमुख दर्रे स्थित है- 1.माना दर्रा, 2.लिपुलेख दर्रा, 3.नीति दर्रा स्थित है |
माना दर्रा से ही तीर्थयात्री मानसरोवर झील के दर्शन हेतु जाते हैं |
माना दर्रा
माना दर्रा उत्तराखंड का प्रमुख दर्रा है, जो समुद्र तल से 5545 मीटर की ऊंचाई पर कैलाश पर्वत और मानसरोवर के यात्रियों को मार्ग प्रदान करता है | यह बद्रीनाथ से 27 किलोमीटर उत्तर की तरफ है |
लिपुलेख दर्रा
लिपुलेख दर्रा उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में पिथौरागढ़ को तिब्बत से जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित है | लिपुलेख भी कैलाश मानसरोवर यात्रियों को मार्ग प्रदान करता है जहां पर धारचूला-लिपुलेख सड़क परियोजना 2020 में शुरू की गई, जिसका नेपाल ने विरोध किया था |
नीति दर्रा
नीति दर्रा उत्तराखंड में 5068 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है | सर्दियों के मौसम में यह पूरी तरह से बर्फ में ढका रहता है |
Trick:- हेमा मालिनी उत्तराखंड गई | Explain - इस ट्रिक से आप उत्तराखंड के तीन दर्रे याद रख सकते हैं, 'मा' से माना दर्रा, 'ली' से लिपुलेख दर्रा, 'नी' से नीति दर्रा |
अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित प्रमुख दर्रे
यांगयाप दर्रा (Yangyap Pass ):-
यांगयाप दर्रा अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है | यांगयाप दर्रा से ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है | यांगयाप दर्रा से चीन जाने के लिए भी मार्ग बना हुआ है |
बोमडिला दर्रा (Bomdila Pass ):-
बोमडिला दर्रा अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है | चीन की सीमा के नजदीक स्थित है और अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत की राजधानी ल्हासा से जोड़ता है | ध्यान रहे- अभी तिब्बत पर चीन का कब्जा है |
दिफू दर्रा (Difu Darra):-
दिफू दर्रा अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है | भारत और म्यानमार के बीच में सीमा पर स्थित है |
ऊपर दिए गए सभी दर्रे उत्तर-पूर्वी भारत और खासकर हिमालय क्षेत्र में स्थित है | अभी हम आपको भारत के अन्य भाग में स्थित प्रमुख दर्रो के बारे में जानकारी देंगे, जो कि महत्वपूर्ण है –
अन्य महत्वपूर्ण दर्रे
थालघाट दर्रा महाराष्ट्र राज्य में स्थित है तथा पश्चिमी घाट की पर्वत श्रेणियों में स्थित है | थालघाट दर्रा मुंबई को नासिक से जोड़ता है |
भोरघाट दर्रा पश्चिमी घाट की श्रेणियों में महाराष्ट्र राज्य में स्थित है तथा यह यह दर्रा प्राकृतिक रूप से मुंबई और पुणे को जोड़ने का काम करता है |
पालघाट दर्रा नीलगिरी पहाड़ियों में केरल राज्य में स्थित है, जो भी बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है |
तुजू दर्रा भारत के उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में स्थित है |
भारत के प्रमुख दर्रे वीडियो
Bharat Ke Pramukh Darre Map
भारत में स्थित सभी प्रमुख दर्रो को Map में दर्शाने के लिए हमने नीचे फोटो दिया है जहां पर आप सभी दर्रो को मैप पर देख सकते हैं –

FAQ Related Bharat Ke Pramukh Darre
-
दर्रा किसे कहते हैं ?
पर्वत श्रेणियों के बीच में प्राकृतिक रूप से बने हुए मार्ग को सामान्यता दर्रा कहां जाता है |
-
बोमडिला दर्रा कहां है ?
बोमडिला दर्रा भारत के उत्तर पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा के नजदीक स्थित है | बोमडिला दर्रा तिब्बत जाने का प्राकृतिक मार्ग प्रदान करता है |
-
जेलेपला दर्रा कहां स्थित है ?
जेलेपला दर्रा सिक्किम राज्य में स्थित है | जेलेप्ला दर्रा तीस्ता नदी को प्राकृतिक मार्ग प्रदान करता है |
यह भी जरूर पढ़ें
- V.Imp भारत की नदी प्रणाली पूरी जानकारी – सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र और प्रायद्वीपीय नदी तंत्र
- भारत की प्रमुख नदियां – उद्गम स्थल, संगम, लम्बाई | Bharat Ki Pramukh Nadiya
- भारत के प्रमुख खनिज संसाधन | Bharat Ke Khanij Sansadhan
- भारत की प्रमुख जनजाति की सूची | Bharat Ki Pramukh Janjatiya
- 25+ भारत के प्रमुख जलप्रपात की सूची | Bharat Ke Pramukh Jalprapat PDF
- 70+ विश्व के प्रमुख भौगोलिक उपनाम | Geographical Nickname in Hindi
- प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की पूरी सूची | List Of International borders In Hindi
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कीजिए और इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर कीजिए |
इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️
i have visited this blog a couple of times now and i have to tell you that i find it quite nice actually. continue doing what youre doing! :p
Ayodhya