25+ भारत के प्रमुख जलप्रपात की सूची | Bharat Ke Pramukh Jalprapat PDF

4.4/5 - (8 votes)

भारत के प्रमुख जलप्रपात (Bharat Ke Pramukh Jalprapat) संबंधित नदी और राज्य की पूरी लिस्ट और PDF की पिछले वर्ष के प्रश्न और अन्य पूरी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है |

जलप्रपात किसे कहते हैं ?

किसी पहाड़ी या चट्टान से नदी का पानी जब धारा के रूप में एक ही जगह नीचे गिरता है, तब जलप्रपात का निर्माण होता है |

जलप्रपात संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारत का सबसे ऊंचा (455 मीटर) जलप्रपात कुंचिकल जलप्रपात कर्नाटक में है |
  • जोग जलप्रपात कर्नाटक में शरावती नदी पर है, जो 253 मीटर से गिरने के बाद 4 चट्टानों से बहता है |
  • छत्तीसगढ़ के चित्रकूट जलप्रपात को भारत का नियाग्रा (Niagara Falls Of India) के नाम से भी जाना जाता है |
  • सहस्त्रधारा जलप्रपात नाम से उत्तराखंड और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों में स्थित है |
  • एशिया में सबसे पहले जल विद्युत गृह कावेरी नदी पर शिवसमुद्रम जलप्रपात पर स्थापित किया था |
  • कपिलधारा जलप्रपात मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी पर अमरकंटक जिले में है, इसका नाम कपिल मुनि के नाम पर रखा है |
  • Note :- एलीफेंट जलप्रपात मेघालय में है, जबकि एलीफेंट की गुफा महाराष्ट्र में है |
Bharat Ke Pramukh Jalprapat
Bharat Ke Pramukh Jalprapat list

भारत के प्रमुख जलप्रपात की सूची | Bharat Ke Pramukh Jalprapat

क्र.सं.जलप्रपातनदीराज्य
1.चूलिया जलप्रपातचंबल नदीराजस्थान
2.जोग / गरसोप्पा जलप्रपातशरावती नदीकर्नाटक
3.शिवसमुद्रम फॉलकावेरी नदीकर्नाटक
4.गोकक जलप्रपातघटप्रभा नदीकर्नाटक
5.मेकेदातू जलप्रपातकावेरी नदीकर्नाटक
6.पायकरा जलप्रपातपायकरा नदीतमिलनाडु
7.होगेनक्कल जलप्रपातकावेरी नदीतमिलनाडु
8.वट्टपारई जलप्रपातपड़यार नदीतमिलनाडु
9.बरेहीपानी जलप्रपातबुद्धाबलंग नदीउड़ीसा
10.जोरंडा जलप्रपातबुद्धाबलंग नदीउड़ीसा
11.दूदूमा जलप्रपातमचकुंड नदीउड़ीसा
12.चित्रकूट जलप्रपातइंद्रावती नदीछत्तीसगढ़
13.तीरथगढ़ जलप्रपातमुनगाबहार नदीछत्तीसगढ़
14.रजरप्पा जलप्रपातदामोदर और भैरव नदीझारखंड
15.हुंडरू जलप्रपातस्वर्णरेखा नदीझारखंड
16.धुआंधार जलप्रपातनर्मदा नदीमध्य प्रदेश
17.कपिलधारानर्मदा नदीमध्य प्रदेश
18.येन्ना जलप्रपातकृष्णा नदीमहाराष्ट्र
19.वज्राई जलप्रपातउरमोदी नदीमहाराष्ट्र
20.दूधसागर जलप्रपातमांडवी नदीगोवा
21.सहस्त्रधारा जलप्रपातकालीगढ़ नदीउत्तराखंड
22.एलीफेंट फॉल्सशिलांग के पासमेघालय
23.नोहकलिकाई जलप्रपातचेरापूंजी के पासमेघालय
Bharat Ke Pramukh Jalprapat list in hindi

भारत के प्रमुख जलप्रपात विस्तार से

जोग जलप्रपात

  • जोग जलप्रपात के अन्य नाम है – गरसोप्पा / महात्मा गांधी जलप्रपात
  • यह कर्नाटक में शरावती नदी पर स्थित है |
  • यह 253 मीटर की ऊंचाई से एक गहरी खाई में गिरता है |
  • Note – यह भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात नहीं है, यह पहाड़ी से 4 बार अलग-अलग गिरता है |

कुंचिकल जलप्रपात

  • कुंचिकल जलप्रपात भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात है, जिसकी ऊंचाई 455 मीटर है |
  • यह जलप्रपात वाराही नदी पर कर्नाटक के शिमोगा जिले में है |
  • इस जलप्रपात के आधार पर मणि बांध बनाया गया है | यहां से पढ़े भारत के सभी बांध

बरेहीपानी जलप्रपात

  • बरेहीपानी जलप्रपात उड़ीसा के मयूरभंज जिले में सिमलीपाल राष्ट्रीय पार्क के भीतर बुद्धाबलंग नदी पर स्थित है |
  • यह जलप्रपात (399 मीटर) भारत का दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात है |

दूधसागर जलप्रपात

  • दूधसागर जलप्रपात भगवान महावीर राष्ट्रीय पार्क में मांडवी नदी पर स्थित है |
  • 310 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह भारत का पांचवा सबसे ऊंचा जलप्रपात है |

नोहकलिकाई जलप्रपात

  • नोहकलिकाई जलप्रपात मेघालय में चेरापूंजी के पास में है |
  • 340 मीटर के साथ ही भारत का तीसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात है |

यह भी जरूर पढ़ें :-

जलप्रपात से संबंधित प्रश्न [FAQs]

  1. भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौनसा है ?

    भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कुंचिकल जलप्रपात है, जो कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित हैं | इसकी ऊंचाई 455 मीटर है |

  2. धुआंधार जलप्रपात किस नदी पर है ?

    धुआंधार जलप्रपात नर्मदा नदी पर स्थित है | यह जबलपुर, मध्य प्रदेश में स्थित है |

  3. जोग जलप्रपात का नया नाम क्या है ?

    जोग जलप्रपात का नया नाम महात्मा गांधी जलप्रपात है | इसे गरसोप्पा जलप्रपात के नाम से भी जानते हैं | यह कर्नाटक में शरावती नदी पर स्थित है |

  4. दूधसागर जलप्रपात किस नदी पर है ?

    दूधसागर जलप्रपात गोवा और कर्नाटक की सीमा पर मांडवी नदी पर स्थित है

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है, तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिए और नए अपडेट के लिए Telegram Channel से जुड़े |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram