क्या आप भी भारत के प्रमुख लोक नृत्य (Bharat Ke Pramukh Lok Nritya) के बारे में पूरी जानकारी पाना चाहते हैं ?
भारत के विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य की सूची तथा महत्वपूर्ण प्रश्नों की जानकारी आपको इस पोस्ट में मिलेगी | यह टॉपिक किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है, तो आप इसे पूरा जरूर पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें |

लोक नृत्य किसे कहते हैं ?
किसी क्षेत्र विशेष में उस स्थान के लोगों द्वारा किया जाने वाला नृत्य लोक नृत्य कहलाता है | अर्थात लोक नृत्य किसी विशेष क्षेत्र व्यक्तियों द्वारा किया जाने वाला सामुदायिक नृत्य होता है |
लोक नृत्य की विशेषताएं
- लोक नृत्य किसी विशेष क्षेत्र तथा समुदाय से जुड़े होते हैं |
- लोक नृत्य संस्कृति को अभिव्यक्त करते हैं |
- लोक नृत्य किसी भी सामान्य व्यक्ति द्वारा किए जा सकते हैं और किसी पेशेवर या कुलीन वर्ग के लोगों के द्वारा |
- लोक नृत्य करने के लिए कोई विशेष नियम नहीं होते हैं |
- लोक नृत्य किसी संस्था या किसी वर्ग के द्वारा नियंत्रित नहीं किए जा सकते हैं, इसको करने की स्वतंत्रता सभी के पास होती हैं |
भारत के प्रमुख लोक नृत्य सूची | List of Folk Dances of India
क्र.सं. | राज्य | संबंधित लोक नृत्य |
---|---|---|
1. | राजस्थान | कठपुतली नृत्य, चाकरी, तेरहताली, घूमर, पनिहारी, सुईसिनी, भवई |
2. | झारखंड | पाइका, छऊ, सोहराई, करमा, डांगा |
3. | पश्चिम बंगाल | जात्रा, कीर्तन, |
4. | उत्तर प्रदेश | कजरी, झोरा, रासलीला, नौटंकी, चरकुला |
5. | हरियाणा | धमाल, मंजीरा, खेड़ा, झूमर, फाग, लूर |
6. | कर्नाटक | यक्षगान, करगा, लाम्बी, विरगास्ते |
7. | उत्तराखंड | गढ़वाली, कुमाऊनी, रासलीला, कजरी, झोरा, चपादी |
8. | जम्मू कश्मीर | राउफ, दमाली, कूद दांडी नाच |
9. | नागालैंड | चोंग, खेवा, बांस नृत्य |
10. | गुजरात | गरबा, डांडिया, भवई |
11. | अरुणाचल प्रदेश | युद्धनृत्य, मुखौटा नृत्य |
12. | गोवा | दकनी, मांडी, खोल, झाकोर |
13. | पंजाब | गिद्दा (महिलाओं द्वारा), भांगड़ा, किकली |
14. | असम | बिहू, कली गोपाल, खेल गोपाल, सत्रीया (शास्त्रीय), बिछुआ, नागा नृत्य |
15. | हिमाचल प्रदेश | छपेली, डंडा नाव |
16. | महाराष्ट्र | तमाशा, कोली, लावणी, नकटा |
17. | ओडिशा | ओडिशी (शास्त्रीय), सवारी |
18. | आंध्र प्रदेश | कुचीपुड़ी (शास्त्रीय), घंटामरदाला, सिद्धि मधुरी |
19. | मेघालय | लाहो, बाघला |
20. | मणिपुर | मणिपुरी(शास्त्रीय), राखाल |
21. | छतीसगढ़ | गाड़ी, नाचा, गौर मारिया, सरहुल, पंडवानी |
22. | तमिल नाडु | भरतनाट्यम (शास्त्रीय) |
23. | मध्य प्रदेश | करमा नृत्य, भगोरिया नृत्य, राई नृत्य, गौर नृत्य, सैला |
24. | बिहार | विदेशिया, जट जटनी |
25. | केरल | कथकली (शास्त्रीय नृत्य), मोहिनीअट्टम (शास्त्रीय नृत्य), पादयानी |
26. | लद्दाख | शोंडोल, जब्रो |
27. | त्रिपुरा | लेबांग बूमनी नृत्य |
भारत के लोक नृत्य ट्रिक
लोक नृत्य को याद करना काफी मुश्किल होता है इसके लिए हमने आपके लिए एक ट्रिक तैयार की है जिसकी सहायता से आप प्रमुख लोक नृत्य को ट्रिक की सहायता से याद कर पाएंगे –
लोक नृत्य से संबंधित ट्रिक की वीडियो बहुत जल्द अपलोड की जाएगी इसके लिए आप अभी सब्सक्राइब करें –
अब सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDFs उपलब्ध हैं | |
Bharat Ke Pramukh Lok Nritya
राजस्थान के प्रमुख लोक नृत्य
राजस्थान राज्य के प्रमुख लोक नृत्य निम्नलिखित हैं –
- झूमर
- चाकरी
- गणगौर
- पनिहारी
- सुइसिनी
- कालबेलिया, आदि |
उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य
उत्तर प्रदेश में प्रमुख लोक नृत्य निम्नलिखित हैं-
- नौटंकी
- रासलीला
- कजरी
- झोरा
- चरकुला आदि |
Note:- चरकुला लोक नृत्य उत्तर प्रदेश के ब्रजभूमि वाले क्षेत्र (मथुरा-वृंदावन आदि) से संबंधित हैं | कत्थक शास्त्रीय नृत्य उत्तर भारत (विशेषकर उत्तर प्रदेश) से संबंधित हैं |
लोक नृत्य से संबंधित प्रश्न
-
भारत में कुल कितने लोक नृत्य हैं ?
भारत सांस्कृतिक विविधता वाला देश है और यहां पर अनेक लोक नृत्य हैं, लेकिन प्रमुख लोक नृत्यों की सूची हमने आपको यहां पर दी है |
-
गोवा का लोक नृत्य कौनसा है ?
गोवा राज्य के प्रमुख लोक नृत्य निम्नलिखित हैं – दकनी, मांडी, खोल, झाकोर, आदि |
-
यक्षगान किस राज्य का लोक नृत्य है ?
यक्षगान कर्नाटक राज्य से संबंधित हैं, जो कर्नाटक का लोक नृत्य हैं |
-
लद्दाख के प्रमुख लोक नृत्य कौन से हैं ?
शोंडोल और जब्रो लद्दाख के प्रमुख लोक नृत्य हैं |
यह भी जरूर पढ़ें –
- V.Imp भारत की नदी प्रणाली पूरी जानकारी – सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र और प्रायद्वीपीय नदी तंत्र
- 70+ भारत के प्रमुख मंदिर | Bharat Ke Pramukh Mandir List with PDF
- 25+ भारत के प्रमुख जलप्रपात की सूची | Bharat Ke Pramukh Jalprapat PDF
- भारत के प्रमुख महोत्सव, त्यौहार और पर्व | 40+ Bharat ke pramukh mahotsav
- नोबेल पुरस्कार 2022 के विजेता पूरी सूची | Nobel Prize Winners List 2022 Hindi
- आगामी खेल प्रतियोगिता और टूर्नामेंट पढ़े पूरी जानकारी | Aagami Khel Pratiyogita List
- ग्रैंड स्लैम 2022 के विजेताओं की सूची पूरी जानकारी | Grand Slam Winner List In Hindi
अंत में मैं दोस्तों आपसे यही कहना चाहूंगा कि अगर आपको यह जानकारी (Bharat Ke Pramukh Lok Nritya) अच्छी लगी है तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए |और ऐसे ही जानकारी पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को Join कीजिए |
इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️