![]() |
Bharat Ke Uprashtrapati |
महत्वपूर्ण बिंदु -
भारत के उपराष्ट्रपति (Bharat Ke Uprashtrapati)
उपराष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण अनुच्छेद (Uprashtrapati se sambandhit anuched)
- अनुच्छेद 64 के तहत यह प्रावधान किया गया है कि भारत का जो उपराष्ट्रपति होगा वही व्यक्ति राज्यसभा का पदेन सभापति होगा |
- अनुच्छेद 65 में यह लिखा गया है कि जब राष्ट्रपति अपने पद पर नहीं होता है तो उपराष्ट्रपति कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करेगा |
- अनुच्छेद 66 में उपराष्ट्रपति पद के लिए सभी महत्वपूर्ण योग्यताएं लिखी गई है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है |
- अनुच्छेद 67 के तहत उपराष्ट्रपति पद के लिए 5 वर्ष का कार्यकाल तय किया गया है |
- अनुच्छेद 68 में यह प्रावधान किया गया है कि उपराष्ट्रपति का पद रिक्त होने के उपरांत चुनाव आयोग की जिम्मेदारी होती है कि वह तुरंत चुनाव करवाए |
- अनुच्छेद 69 में यह प्रावधान किया गया है उपराष्ट्रपति की शपथ राष्ट्रपति दिलाएगा |
- अनुच्छेद 70 के तहत राष्ट्रपति की अनियमितताओं में उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति के कृत्यों का निर्वाह करेगा; जैसे – अगर राष्ट्रपति किसी दूसरे देश की यात्रा पर गए या छुट्टी पर गए हैं, उस दौरान कुछ महत्वपूर्ण कार्य के लिए उपराष्ट्रपति उनकी जगह कार्य करेगा |
- अनुच्छेद 71 के तहत किया गया है यह उल्लेख किया गया है कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान सुप्रीम कोर्ट में ही सुलझाया जाएगा |
उपराष्ट्रपति पद की योग्यताएं (Bharat Ke Uprashtrapati ke lie Yogytae)
- अगर कोई भी व्यक्ति भारत का उपराष्ट्रपति बनना चाहता है, तो उसे भारत का नागरिक होना जरूरी है |
- अगर कोई भी व्यक्ति उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में चुनाव लड़ना चाहता है तो उसकी न्यूनतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए |
- उपराष्ट्रपति पद पर चुनने के लिए उस व्यक्ति को राज्यसभा के सदस्यों के सभी योग्यताओं को पूरा करना जरूरी होता है |
- जब कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए खड़ा होता है, तो उस समय वह किसी भी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए |
उपराष्ट्रपति के लिए निर्वाचन पद्धति (Uprashtrapati ki nirvachan pranali)
उपराष्ट्रपति का कार्यकाल (Uprashtrapati Ka Karykal)
उपराष्ट्रपति को हटाने की प्रक्रिया (Uprashtrapati ko hatane ki Prakriya)
उपराष्ट्रपति के कार्य और शक्तियां (Uprashtrapati Ke Kary Aur Shaktiya)
- उपराष्ट्रपति भारत की संसद के उच्च सदन यानी कि राज्यसभा का पदेन सभापति होता है, यानी कि जो व्यक्ति भारत का उपराष्ट्रपति होता है वही उसी समय राज्यसभा का सभापति होता है | हालांकि आपको याद रखना है कि वह राज्यसभा का सदस्य नहीं होता है |
- राज्यसभा के सदस्य सभापति के तौर पर वह राज्यसभा की कार्रवाई को चलाता है | तथा राज्यसभा को सही ढंग से चलाने का कामकाज देखता है |
- भारत का उपराष्ट्रपति जब राष्ट्रपति अनुपस्थित होता है या राष्ट्रपति की मृत्यु हो जाती हैं, तो उस समय वह व्यक्ति भारत के राष्ट्रपति के तौर पर कार्य करता है और उस समय उपराष्ट्रपति के पास वह सभी शक्तियां होती हैं जो राष्ट्रपति के पास में होते हैं |
- अगर सीधे तौर पर देखा जाए उपराष्ट्रपति के पास में इतनी कोई शक्ति नहीं होती हैं |
उपराष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण बातें (Uprashtrapati gk hindi)
- भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे, जिनका जन्म दिवस 5 सितंबर को हम सभी शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं |
- डॉ राधाकृष्णन और हामिद अंसारी दोनों की लगातार दो बार भारत के उपराष्ट्रपति रहे थे |
- डॉ जाकिर हुसैन ऐसे व्यक्ति थे, जो कि बिहार के राज्यपाल, भारत के उपराष्ट्रपति तथा भारत के राष्ट्रपति रह चुके हैं |
- वीवी गिरी, शंकर दयाल शर्मा, बीडी जत्ती,आदि यह सभी लोग विभिन्न राज्यों के राज्यपाल भारत के उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं |
- मोहम्मद हिदायतुल्लाह सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं तथा उसके बाद यह भारत के उपराष्ट्रपति रहे और इन्होंने कुछ समय तक कार्यकारी राष्ट्रपति का भी पद संभाला था |
- भैरों सिंह शेखावत राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके तथा वह भारत के उपराष्ट्रपति भी रह चुके हैं |
- उपराष्ट्रपति अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप सकता है, यह आपको बहुत ही महत्वपूर्ण याद रखना है |
भारत का उप राष्ट्रपति अभी कौन है ?
वर्तमान में भारत के 13 वे और वर्तमान समय में उपराष्ट्रपति डॉ. एम. वेंकैया नायडू है, जिनका कार्यकाल 2017 से 2022 तक रहेगा |
भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन है 2021 ?
भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ एस. राधाकृष्णन थे, जो दो बार भारत के उपराष्ट्रपति रह चुके हैं |
भारत की प्रथम महिला उप राष्ट्रपति कौन थी ?
भारत में अभी तक 13 उपराष्ट्रपति रह चुके हैं, लेकिन कोई भी महिला भारत के उपराष्ट्रपति नहीं बनी है | पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल थी और पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी, लेकिन कोई महिला उपराष्ट्रपति नहीं रही है |
इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️