विश्व की प्रमुख नहरें | 15+ Canals In The World In Hindi

5/5 - (2 votes)

विश्व की प्रमुख नहरें (Canals In The World In Hindi), सभी नहरों की सूची (world Canal list) महत्वपूर्ण जानकारी, प्रश्न और Map से समझाया गया है अति महत्वपूर्ण, जरूर पढ़े|

इस अध्याय में हम विश्व की प्रमुख प्रमुख नहरों के बारे में जानने वाले हैं | यह विश्व भूगोल का महत्वपूर्ण टॉपिक हैं, जो सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं |

सबसे पहले हम प्रमुख नहरों की लिस्ट देखने वाले हैं, जहां पर हम जानेंगे नहर की स्थिति और वह किसे आपस में जोड़ती हैं, उसके बाद प्रमुख नहरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई हैं साथ में Map भी शामिल किया गया है, तो आप पूरा जरूर पढ़े |

नहर किसे कहते हैं ?

मानव द्वारा निर्मित ऐसे जलमार्ग जिनका उपयोग मुख्य रूप से कृषि के लिए किया जाता है जहां पर पानी एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाया जाता है, उसे नहर कहते हैं | लेकिन विश्व स्तर पर आज के समय प्रमुख नेहरों का उपयोग परिवहन और व्यापार के लिए किया जाता है |

Canals In The World
Canals In The World in Hindi

विश्व की प्रमुख नहरों की सूची | Major Canals Of The World List

1.स्वेज नहरमिस्रभूमध्य सागर और लाल सागर
2.पनामा नहरपनामाप्रशांत महासागर और कैरेबियन सागर
3.कील नहरजर्मनीउत्तरी सागर और बाल्टिक सागर
4.गोटा नहरस्वीडनस्टॉकहोम और गुटेनबर्ग के बीच में
5.सू नहरसंयुक्त राज्य अमेरिकासुपीरियर झील और ह्युरन झील के बीच
6.ईरी नहरसंयुक्त राज्य अमेरिकाईरी झील और मिशिगन झील
7.बेलैंड नहरसंयुक्त राज्य अमेरिकाईरी झील और ओंटारियो झील
8.के पी नहरभारततमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच में
9.मैनचेस्टर नहरइंग्लैंडमैनचेस्टर और लिवरपूल के बीच
10.उत्तरी सागर नहरजर्मनीउत्तरी सागर और एमस्टरडम के बीच
11.अल्बर्ट नहरपश्चिमी यूरोपएंटवर्प लीग और वेनेलक्स के बीच में
12.न्यू वाटर वेजर्मनीउत्तरी सागर और रॉटरडम के बीच
13.वोल्गा डॉन नहररूसवोल्गा नदी और डॉन नदी
14.क्रा नहरथाईलैंडअंडमान सागर और थाईलैंड खाड़ी के बीच प्रस्तावित
15.चीन की महान नहरचीनबीजिंग और हांगझाऊ के बीच
vishwa ki pramukh nahar

विश्व की प्रमुख नहरें

स्वेज नहर

  • स्वेज नहर विश्व की सबसे बड़ी नहर हैं |
  • यह भूमध्य सागर और लाल सागर को जोड़ती हैं |
  • स्वेज नहर का निर्माण 1869 में पूरा हुआ |
  • स्वेज नहर की लंबाई 168 किलोमीटर, चौड़ाई अधिकतम 365 मीटर और न्यूनतम चौड़ाई 60 मीटर हैं तथा इसकी औसत गहराई 16.5 मीटर है |
  • स्वेज नहर के निर्माण का कार्य 1856 में फ्रांसीसी इंजीनियर फर्डिनेंड लेपेस्प को सौंपा गया |
  • मिश्र ने 1956 में स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण कर दिया था |
  • स्वेज नहर के कारण भारत और यूरोप के बीच समुद्री दूरी 7000 किलोमीटर कम हुई है |
  • स्वेज नहर भारत एशिया और अफ्रीका को अलग करती हैं तथा यह मिस्र (Egypt) को दो हिस्सों में विभाजित करती हैं |
  • स्वेज नहर के उत्तरी हिस्से पर पोर्ट सईद स्थित हैं तथा दक्षिणी से पर पोर्ट स्वेज स्थित हैं |
  • मार्च 2021 में स्वेज नहर में Ever Given नाम का जहाज फस गया था |

पनामा नहर

  • पनामा नहर पनामा देश में स्थित है जिसे 1914 में बनाया गया था |
  • वर्ष 2000 से पहले इस पर अमेरिका का अधिकार था, अभी इस पर पनामा का अधिकार है |
  • पनामा नहर प्रशांत महासागर को कैरेबियन सागर और अटलांटिक महासागर से जोड़ता है |
  • पनामा नहर में लॉक सिस्टम लगा हुआ है, जिसमें नहर के बीच में पानी के स्तर को नियंत्रित किया जाता है |
  • अगर संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी हिस्से से पश्चिमी हिस्से में जाना है, तो पनामा नहर बहुत सहायक हैं और यह दूरी को 12,000 से 4,000 मील बना देती हैं |

Canals Of The World map

canals in world map

महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

  1. स्वेज नहर की लंबाई कितनी है ?

    स्वेज नहर की लंबाई 168 किलोमीटर हैं | स्वेज नहर मिस्र देश में स्थित हैं और यह भूमध्य सागर और लाल सागर को जोड़ती हैं |

  2. विश्व की सबसे व्यस्त नहर कौन सी हैं ?

    उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर को जोड़ने वाली कील नहर को विश्व की सबसे व्यस्ततम नहर माना जाता है | यह यूरोप में जर्मनी देश में स्थित है |

  3. सू नहर कहां पर स्थित है ?

    सू नहर संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है | यह सुपीरियर झील और ह्युरन झील को जोड़ती हैं |

  4. नहरों का देश किसे कहा जाता है ?

    नहरों का देश पाकिस्तान को कहा जाता है |

यह भी जरूर पढ़े

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए और हमारे Telegram Channel को जरूर Join करें |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

2 thoughts on “विश्व की प्रमुख नहरें | 15+ Canals In The World In Hindi”

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram