विश्व के प्रमुख मरुस्थल | 25+ Deserts Of The World In Hindi List

4.7/5 - (7 votes)

विश्व में स्थित प्रमुख मरुस्थल 25+ Deserts Of The World In Hindi List की पूरी जानकारी दी गई है, रेगिस्तान से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य, कहां पर कौन सा मरुस्थल है, आदि पूरी जानकारी दी गई है | Geography का यह टॉपिक सभी प्रतियोगी परीक्षाओं; UPSC, SSC, Railway, etc. के लिए एक महत्वपूर्ण है |

मरुस्थल किसे कहते हैं ?

सरल शब्दों में मरुस्थल पृथ्वी के उस हिस्से में पाया जाता है, जहां पर वार्षिक वर्षा 25 सेंटीमीटर से कम होती हो, उसे मरुस्थल कहां जाता है | प्रमुख मरुस्थल के उदाहरण – अंटार्कटिका, सहारा, थार, आदि

मरुस्थल के प्रकार

प्रमुख रूप से मरुस्थल चार प्रकार के होते हैं –

  1. उपोष्णकटिबंधीय मरुस्थल
    • उपोष्ण कटिबंधीय मरुस्थल को गर्म रेगिस्तान भी कहा जाता है, यह मरुस्थल प्रमुख रूप से कर्क रेखा और मकर रेखा के आसपास लगभग 20 डिग्री से 35 डिग्री उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव वाले क्षेत्र के बीच में पाए जाते हैं |
    • प्रमुख उपोष्ण कटिबंधीय मरुस्थल निम्नलिखित है – सहारा मरुस्थल, अरब का रेगिस्तान, थार रेगिस्तान, आदि |
  2. ठंडे मरुस्थल
    • ठंडा मरुस्थल ऐसे क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहां पर वर्षा कम होती हैं लेकिन तापमान भी कम रहता है |
    • प्रमुख ठंडे रेगिस्तान; जैसे – गोबी रेगिस्तान टकला मकान, लद्दाख, आदि |
  3. तटीय मरुस्थल
    • अनेक समुद्री तटों पर वर्षा की कमी के कारण रेगिस्तान पाए जाते हैं |
    • महाद्वीपों के पश्चिमी भाग में ठंडी जलधाराएं बहती है जिस कारण से जलवाष्प नहीं बनता और पश्चिमी हिस्सों में अपेक्षाकृत कम वर्षा होती है |
    • जैसे दक्षिणी अमेरिकी देश चिली में एंडीज पर्वतमाला के पश्चिमी तरफ और प्रशांत महासागर के किनारे अटाकामा मरुस्थल स्थित है |
  4. ध्रुवीय मरुस्थल
    • पृथ्वी के ध्रुवों पर वर्षा नहीं होती हैं जिस कारण से वहां पर किसी भी प्रकार का जीवन यापन नहीं है |
    • यहां पर अत्यंत ठंडे मरुस्थल पाए जाते हैं |
    • उदाहरण के लिए विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल अंटार्कटिका है, जो कि ठंडा मरुस्थल है |
Deserts Of The World In Hindi List
Deserts Of The World In Hindi List

प्रमुख मरुस्थल सूची | Deserts Of The World In Hindi List

क्र.सं.मरुस्थल का नामसंबंधित देश/ क्षेत्रक्षेत्रफल (प्रति वर्ग किमी)
1.अंटार्कटिका मरुस्थलअंटार्कटिका1,42,00,000
2.आर्कटिक मरुस्थलउत्तरी ध्रुव1,39,00,000
3.सहारा रेगिस्तानउत्तरी अफ्रीका92,00,000
4.अरब का रेगिस्तानअरब प्रायद्वीप23,30,000
5.गोबी मरुस्थलमंगोलिया और चीन12,95,000
6.पेटागोनिया मरुस्थलअर्जेंटीना और चिली6,73,000
7.ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थलऑस्ट्रेलिया6,50,000
8.कालाहारी मरुस्थलबोत्सवाना दक्षिण अफ्रीका नामीबिया5,60,000
9.ग्रेट बेसिन मरुस्थलउत्तरी अमेरिका4,92,000
10.सीरियाई मरुस्थलसीरिया और जॉर्डन4,90,000
11.चिहुआ हुआनअमेरिका और मेक्सिको4,50,000
12.ग्रेट सैन्डी डेजर्टऑस्ट्रेलिया4,00,000
13.गिब्सन मरुस्थलऑस्ट्रेलिया1,56,000
14.सिम्पसन मरुस्थलऑस्ट्रेलिया1,45,000
15.काराकुमतुर्कमेनिस्तान3,50,000
16.सोनोरनअमेरिका (मुख्यतः कैलिफोर्निया)और मेक्सिको3,10,000
17.कजिल-कुमउज़्बेकिस्तान और कजाकिस्तान3,00,000
18.टकला मकान रेगिस्तानचीन2,70,000
19.सोमाली रेगिस्तानसोमालिया2,60,000
20.थार रेगिस्तानभारत-पाकिस्तान2,00,000
21.अटाकामाचिल्ली1,40,000
22.मोजावेसंयुक्त राज्य अमेरिका1,24,000
23.नामीबअंगोला और नामीबिया81,000
24.दस्त-ए-काबिरईरान77,000
25.दस्त-ए-लुटपूर्वी ईरान52,000

विश्व के प्रमुख मरुस्थल

अंटार्कटिक मरुस्थल

  • अंटार्कटिक मरुस्थल विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है |
  • अंटार्कटिका का 98% हिस्सा बर्फ से ढका हुआ है |
  • यहां पर अनेक देशों के अनुसंधान केंद्र स्थित है |

आर्कटिक मरुस्थल

  • यह उत्तरी ध्रुव पर फैला हुआ है और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मरुस्थल है |
  • यहां पर दिन और रात और समान होते हैं जैसे गर्मियों में लगातार 60 दिनों तक सूर्य दिखता है |
  • यह भी अंटार्कटिका की तरह ठंडा जमा हुआ रेगिस्तान है |

सहारा रेगिस्तान

  • यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और सबसे बड़ा उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में स्थित मरुस्थल है |
  • सहारा विश्व का सबसे गर्म रेगिस्तान भी है |
  • सहारा रेगिस्तान अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है |
  • सहारा रेगिस्तान कुल 11 देशों में स्थित है, जो निम्न है – मॉरिटानिया, माली, नाइजर, चाड, सूडान, इरिट्रिया, मिस्र, लिबिया, अल्जीरिया, मोरक्को, ट्यूनीशिया |

अरब का रेगिस्तान

  • अरब का रेगिस्तान अरब प्रायद्वीप में स्थित है और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उपोष्ण कटिबंधीय मरुस्थल (अर्थात गर्म) है |
  • यह एशिया का सबसे बड़ा मरुस्थल है |
  • यह रेगिस्तान संसाधनों से भरपूर हैं | मुख्यतः तेल और प्राकृतिक गैस के भंडार यहां पाए जाते हैं |
  • यह अरब प्रायद्वीप के विभिन्न देशों में; जैसे – सऊदी अरब, ओमान, यमन, संयुक्त अरब अमीरात, आदि देशों में फैला हुआ है |

गोबी मरुस्थल

  • गोबी मरुस्थल एशिया का दूसरा सबसे बड़ा मरुस्थल है |
  • यह ठंडा मरुस्थल है |
  • गोबी मरुस्थल मुख्यतः मंगोलिया और चीन में स्थित है |
  • गोबी रेगिस्तान में सर्दियों और गर्मियों तथा दिन और रात के तापमान में बहुत अधिक अंतर होता है |
  • गोबी रेगिस्तान से पीली नदी निकलती है |

कालाहारी मरुस्थल

  • कालाहारी मरुस्थल अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण भाग में स्थित है |
  • कालाहारी मरुस्थल नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका में स्थित है |
  • यहां से ऑरेंज नदी निकलती है |
  • यहां पर अनेक हीरे की खानें स्थित है |

थार मरुस्थल

  • थार मरुस्थल भारत में मुख्यतः राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में फैला हुआ है |
  • भारत के अलावा थार रेगिस्तान पाकिस्तान में भी फैला हुआ है, जिससे वहां पर चौलिस्तान के नाम से जाना जाता है |
  • थार रेगिस्तान विश्व का सबसे घना बसा हुआ रेगिस्तान है |

अटाकामा मरुस्थल

  • अटाकामा विश्व का सबसे शुष्क गर्म मरुस्थल है |
  • यह दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के चिली देश में स्थित है |
  • यहां पर एरिका नामक जगह सबसे शुष्क हैं |
  • इस रेगिस्तान में चुकी की माता नाम से तांबे की प्रसिद्ध खान है |
Deserts Of The World map

महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

  1. विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन सा है ?

    विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल अंटार्कटिका का मरुस्थल है तथा विश्व का सबसे गर्म उपोष्ण कटिबंधीय रेगिस्तान सहारा रेगिस्तान है |

  2. विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मरुस्थल कौन सा है ?

    विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मरुस्थल आर्कटिक मरुस्थल है, जो कि उत्तरी ध्रुव के आसपास मौजूद है |

  3. थार रेगिस्तान कहां पर फैला हुआ है ?

    थार रेगिस्तान भारत में उत्तर पश्चिम राजस्थान और पाकिस्तान के सिंध प्रांत में फैला हुआ है | यह दुनिया का सबसे घना बसा रेगिस्तान है |

यह भी जरूर पढ़ें –


दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए और हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कीजिए |

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram