ICC द्वारा प्रत्येक माह दिया जाने वाला ICC Player Of The Month Award परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, यहां पर प्रत्येक महीने की पूरी लिस्ट दी गई है, जिसे आप आसानी से पढ़ पाएंगे |
महत्वपूर्ण बिंदु -
क्या है ICC Player Of The Month ?
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जनवरी 2021 से प्रत्येक महीने पुरुष और महिला खिलाड़ियों द्वारा किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रत्येक महीने के लिए ICC Player Of The Month Award शुरू किया गया |
- सर्वप्रथम जनवरी 2021 में ICC Player Of The Month भारत के ऋषभ पंत को मिला |
- अब तक तीन भारतीयों को यह पुरस्कार मिल चुका है |
कैसे चुने जाते हैं Player Of The Month
इस पुरस्कार के लिए प्रत्येक प्रत्येक माह 3 पुरुष और 3 महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाता है, उसके बाद ICC 6 में से 2 खिलाड़ियों को यह पुरस्कार देता है |
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का नाम और उनसे संबंधित जानकारी अति महत्वपूर्ण है, जिन्हें यह पुरस्कार मिला है | मैं आपसे यह कहना चाहूंगा कि अपनी परीक्षा से लगभग 1 वर्ष पूर्व के सभी ICC Player Of The Month Awards की List जरूर देख कर जाए और अगर किसी भारतीय को यह पुरस्कार मिला है, तो खासकर याद रखना है |
नीचे दी गई लिस्ट में आपको सभी महीनों के विजेता खिलाड़ी और उनके देश का नाम लिखा गया है, तो इसे जरूर पढ़ें |
सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDF उपलब्ध हैं | |

ICC Player Of The Month List
ICC Player Of The Month पुरस्कार पुरुष और महिला वर्ग में अलग-अलग दिया जाता है, यहां पर आपको दोनों की अलग से जानकारी दी गई हैं |
ICC Men’s Player Of The Month List 2022
क्र.सं. | माह का नाम | खिलाड़ी का नाम | संबंधित देश |
---|---|---|---|
1. | जनवरी 2022 | कीगन पीटरसन | दक्षिण अफ्रीका |
2. | फरवरी 2022 | श्रेयस अय्यर | भारत |
3. | मार्च 2022 | बाबर आजम | पाकिस्तान |
4. | अप्रैल 2022 | केशव महाराज | दक्षिण अफ्रीका |
5. | मई 2022 | एंजेलो मैथ्यूज | श्रीलंका |
6. | जून 2022 | Announced Soon | |
7. | जुलाई 2022 | – | |
8. | अगस्त 2022 | – | |
9. | सितंबर 2022 |
ICC Women Player Of The Month List 2022
क्र.सं. | माह का नाम | खिलाड़ी का नाम | संबंधित देश |
---|---|---|---|
1. | जनवरी 2022 | हीथर नाइट | इंग्लैंड |
2. | फरवरी 2022 | अमेलिया केर | न्यूजीलैंड |
3. | मार्च 2022 | राचेल हेन्स | ऑस्ट्रेलिया |
4. | अप्रैल 2022 | एलिसा हीली | ऑस्ट्रेलिया |
5. | मई 2022 | तुबा हसन | पाकिस्तान |
6. | जून 2022 | Announced Soon | |
7. | जुलाई 2022 | – | |
8. | अगस्त 2022 | – | |
9. | सितंबर 2022 | – |
ICC Men’s Player Of The Month List 2021
क्र.सं. | माह का नाम | खिलाड़ी का नाम | संबंधित देश |
---|---|---|---|
1. | जनवरी 2021 | ऋषभ पंत | भारत |
2. | फरवरी 2021 | रविचंद्रन अश्विन | भारत |
3. | मार्च 2021 | भुवनेश्वर कुमार | भारत |
4. | अप्रैल 2021 | बाबर आजम | पाकिस्तान |
5. | मई 2021 | मुशफिकुर रहीम | बांग्लादेश |
6. | जून 2021 | डेवोन कॉनवे | न्यूजीलैंड |
7. | जुलाई 2021 | शाकिब अल हसन | बांग्लादेश |
8. | अगस्त 2021 | जो रूट | इंग्लैंड |
9. | सितंबर 2021 | संदीप लामिछाने | नेपाल |
10. | अक्टूबर 2021 | आसिफ अली | पाकिस्तान |
11. | नवंबर 2021 | डेविड वॉर्नर | ऑस्ट्रेलिया |
12. | दिसंबर 2021 | एजाज पटेल | न्यूजीलैंड |
ICC Women Player Of The Month List 2021
क्र. सं. | माह का नाम | खिलाड़ी का नाम | संबंधित देश |
---|---|---|---|
1. | जनवरी 2021 | शबनीम इस्माइल | दक्षिण अफ्रीका |
2. | फरवरी 2021 | टैमी ब्यूमोंट | इंग्लैंड |
3. | मार्च 2021 | लिजेल ली | दक्षिण अफ्रीका |
4. | अप्रैल 2021 | एलिसा हीली | ऑस्ट्रेलिया |
5. | मई 2021 | कैथरीन ब्राइस | स्कॉटलैंड |
6. | जून 2021 | सोफी एक्लेस्टोन | इंग्लैंड |
7. | जुलाई 2021 | स्टेफनी टेलर | वेस्टइंडीज |
8. | अगस्त 2021 | ईमियर रिचर्डसन | आयरलैंड |
9. | सितंबर 2021 | हीथर नाइट | इंग्लैंड |
10. | अक्टूबर 2021 | लौरा डेलनी | आयरलैंड |
11. | नवंबर 2021 | हेले मैथ्यूज | वेस्टइंडीज |
12. | दिसंबर 2021 | – | – |
Note – दिसंबर 2021 में कोई अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच नहीं हुआ, अतः किसी को पुरस्कार नहीं दिया गया |
यह भी जरूर पढ़ें :-
- विश्व की प्रमुख नदियां | 26+ List Of Rivers Of The World In Hindi UPSC
- 25+ प्रमुख खेल और खिलाड़ियों की संख्या | List Of Number Of Players In Sports In Hindi
- 50+ प्रमुख देशों के राष्ट्रीय खेल | Countries And Their National Games
- विभिन्न खेलों से संबंधित कप और ट्रॉफी | Khelo Se Sambandhit Trophy
- सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्री की सूची | Chief Minister Of All States In Hindi
- Punjab New Cabinet Minister List 2022 | पंजाब भगवंत मान सरकार का नवीनतम मंत्रिमंडल
- विश्व के प्रमुख घास के मैदान | Vishv Ke Pramukh Ghas Ke Maidan
महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)
-
ICC Player Of The Month Award कब से शुरू हुआ ?
ICC Player Of The Month Award अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जनवरी 2021 से प्रत्येक माह दिया जाता है |
-
दिसंबर 2021 में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड किसे दिया ?
दिसंबर 2021 में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड न्यूजीलैंड के एजाज पटेल को भारत के खिलाफ एक ही बारी में 10 विकेट लेने और शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया |
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें |
Best GK और Current Affairs के लिए👇️