भारत का भूगोल – भौगोलिक स्थिति, पड़ोसी देश | Indian Geography In Hindi

3.2/5 - (4 votes)

भारत का भूगोल – भौगोलिक स्थिति, पड़ोसी देश | Indian Geography In Hindi

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको भारत के भूगोल(bharat ka bhugol) के बारे में सामान्य जानकारी देने वाले हैं, जिसमें हम आपको भारत के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं | यह टॉपिक आपके सभी परीक्षाओं के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है |
Indian Geography In Hindi
Indian Geography In Hindi

भारत की भौगोलिक स्थिति (Bharat ki Bhogolik Sthti)

भारत देश पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्ध में स्थित है तथा अगर देशांतर रेखाओं के आधार पर देखा जाए तो पूर्वी गोलार्ध में स्थित है | इसलिए यह भी कहा जाता है कि भारत उत्तर-पूर्वी गोलार्ध में स्थित है | यानी कि भारत उत्तरी अक्षांश और पूर्वी देशांतर में स्थित है |
भारत उत्तरी गोलार्ध में 8°4′ से 37°6′ तक विस्तारित है, लेकिन अगर अंडमान निकोबार द्वीप को शामिल करके संपूर्ण भूमि को देखा जाए, तो भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°4′ से लेकर 33°6′ के बीच में स्थित है | भारत का देशांतर विस्तार 68°6′ से 97°25′ पूर्वी देशांतर के बीच में स्थित है |
भारत का क्षेत्रफल 32,86,200 वर्ग किलोमीटर है | भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 2.42 प्रतिशत है |
क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत विश्व में सातवें स्थान पर आता है | भारत से पहले 6 देशो का क्षेत्रफल भारत से ज्यादा है | यह देश क्रमानुसार है:- 1.रूस, 2.कनाडा, 3.चीन, 4.अमेरिका, 5.ब्राजील, 6.ऑस्ट्रेलिया |
आपको यह भी याद रखना है कि भारत के बाद आठवें स्थान पर अर्जेंटीना है |
Geography All Topics Click here.

भारत भारत की जनसंख्या

भारत दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या का देश है | भारत में संपूर्ण विश्व की लगभग 17.5% जनसंख्या निवास करती हैं | ध्यान रहे यह आंकड़ा 2011 की जनगणना का है और अभी यह इससे ज्यादा भी हो सकता है | जनसंख्या की दृष्टिकोण से भारत का स्थान विश्व में दूसरा स्थान है पहला स्थान चीन का है |
जनसंख्या के आधार पर शीर्ष 5 बड़े देश:- 1.चीन, 2.भारत, 3.अमेरिका, 4.इंडोनेशिया और 5.ब्राजील

भारत की स्थिति

मानचित्र में अब सीधी रेखा की जाए सूची जाए, तो भारत का उत्तर से दक्षिण की लंबाई 3214 किलोमीटर है तथा भारत की पश्चिम से पूर्व की लंबाई 2933 किलोमीटर है || आपको यह याद रखना है कि उत्तर से दक्षिण की लंबाई पूर्व से पश्चिम की लंबाई की तुलना में थोड़ी ज्यादा है |
इनके अलावा आपको यह भी महत्वपूर्ण याद रखना है कि भारत के चार बिंदु हैं; जैसे- भारत का सबसे उत्तरीतम बिंदु इंदिरा कॉल है | दक्षिणतम बिंदु मुख्य भूमि का कन्याकुमारी है तथा संपूर्ण भूमि का अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित इंदिरा पॉइंट है | भारत का पश्चिम बिंदु गुजरात में स्थित सर क्रीक हैं तथा पूर्वीतम बिंदु अरुणाचल प्रदेश में स्थित वालंगू है |

भारत के पड़ोसी देश (Bharat ke Padosi desh)

भारत 7 देशों से अपने सीमा बनाता है और इन सभी देशो का नाम आपको याद रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है एक ऐसी ही ट्रिक है जो शायद आप जानते होंगे लेकिन आपको याद करवाने के लिए महत्वपूर्ण है |
इस ट्रिक की खास विशेषता यह है, कि इसमें सभी देशों का भारत के साथ सीमा की लंबाई घटते क्रम में दी गई है |

ट्रिक यह है कि “बचपन में MBA किया”

यहां पर यह 7 देश है:- 1.बांग्लादेश, 2.चीन, 3.पाकिस्तान, 4.नेपाल, 5.म्यांमार, 6.भूटान, 7.अफगानिस्तान |
जैसे भारत बांग्लादेश के साथ सबसे लंबी सीमा बनाता है, उसके बाद चीन के साथ उसके बाद पाकिस्तान के साथ और इसी तरह से सबसे कम सीमा अफगानिस्तान के साथ बनाता है | नीचे दी गई इस सारणी को ध्यान से देखिए इसमें आपको भारत के पड़ोसी देशों के साथ सीमा से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी | Indian Geography In Hindi

भारत के पड़ोसी देशों के साथ सीमा:-

देश

सीमा की लंबाई

सीमा से सटे हुए राज्य

बांग्लादेश

अब सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDFs उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

4096

असम ( दो बार सीमा) मेघालय मिजोरम त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल ( सर्वाधिक सीमा)

चीन

3488

  लद्दाख हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड सिक्किम अरुणाचल प्रदेश

पाकिस्तान

3323

  गुजरात, राजस्थान पंजाब और जम्मू कश कश्मीर

नेपाल

1751 

उत्तर प्रदेश बिहार पश्चिम बंगाल सिक्किम उत्तराखंड

म्यानमार

1643

अरुणाचल प्रदेश नागालैंड मिजोरम मणिपुर

भूटान

699

असम सिक्किम पश्चिम बंगाल अरुणाचल प्रदेश

अफगानिस्तान

106

जम्मू कश्मीर (POK)

  • स्थल सीमा के अलावा भारत के कई ऐसे देश हैं, जो कि समुद्री पड़ोसी देश है; जैसे- 1.पाकिस्तान, 2.मालदीव, 3.श्रीलंका, 4.बांग्लादेश, 5.म्यांमार, 6.थाईलैंड, 7.इंडोनेशिया |
  • यह आपको याद रखना है की भारत के स्थल में भी 7 पड़ोसी देशों तथा समुद्री पड़ोसी देशों की संख्या भी 7 हैं |
  • पाकिस्तान,बांग्लादेश और म्यानमार भारत के ऐसे पड़ोसी देश हैं, जो कि भारत के साथ समुद्री और स्थल दोनों सीमा बनाते हैं |
Free GK Notes Click here

भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा

रेडक्लिफ लाइन:- भारत और पाकिस्तान के सीमा रेखा को रेडक्लिफ लाइन कहां जाता है, इसे 15 अगस्त 1947 को सर सी.जी. रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित किया गया था |
मैकमोहन रेखा:- भारत और चीन के बीच में स्थित सीमा को मेकमोहन रेखा कहते हैं | मेक मोहन रेखा का निर्धारण 1914 में शिमला समझौते के तहत किया गया था |
डूरंड रेखा:- डूरंड रेखा भारत और अफगानिस्तान के बीच में 1896 में निर्धारित की गई थी, हालांकि अभी वर्तमान में इसका अधिकतर भाग पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा के रूप में मौजूद हैं |
भारत और नेपाल के मध्य काली नदी सीमा का निर्धारण करती हैं |
पटकाई की पहाड़ियां भारत और म्यांमार को अलग करती है |
पाक जल संधि भारत और श्रीलंका के बीच में स्थित है |

भारतीय मानक समय (Bhartiy Manak Samay)

भारतीय मानक समय (IST)GMT से 5½ घंटा आगे हैं  | भारत की मानक समय समय रेखा 82½ डिग्री पूर्वी रेखा है, जोकि इलाहाबाद के पास में स्थित नैनी से गुजरती है | आपको यह याद रखना है कि भारतीय मानक रेखा 5 राज्यों से होकर गुजरती है, यह पांच राज्य है:- 1.उत्तर प्रदेश, 2.मध्य प्रदेश, 3.छत्तीसगढ़, 4.उड़ीसा और 5.आंध्र प्रदेश |
कर्क रेखा:- कर्क रेखा 23½ डिग्री उत्तरी अक्षांश में स्थित है, जो कि भारत को लगभग 2 हिस्सों में विभाजित करती हैं | कर्क रेखा भारत के किन राज्यों से होकर गुजरती हैं, जिनका नाम आपको याद रखना महत्वपूर्ण है और यह राज्य हैं:- 1.गुजरात, 2.राजस्थान, 3.मध्यप्रदेश, 4.छत्तीसगढ़, 5.झारखंड, 6.पश्चिम बंगाल, 7.त्रिपुरा, 8.मिजोरम |
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है, तो आपसे निवेदन है कि आप इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए तथा ऐसे ही जानकारी हम आपके लिए आगे भी लाते रहेंगे | हर नई जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लीजिए तथा रोजाना करंट अफेयर्स का वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए | Indian Geography In Hindi

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

5 thoughts on “भारत का भूगोल – भौगोलिक स्थिति, पड़ोसी देश | Indian Geography In Hindi”

  1. Thanks sir,

    This was really great information.
    This is the one of the most helpful tutorials. I really appreciate your work, please keep it up and help others in such a unique way.
    Thanks

    Reply

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram

Join Telegram
Download PDFs