Indian Navy SSR/ AA Recruitment 2021 | Indian Navy New Vacancy

Give Rating Of this post
नमस्कार दोस्तों आज हम लोग आपको भारतीय नौसेना में निकली नई भर्ती (Indian Navy SSR/ AA Recruitment 2021) के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं | अगर आप का सपना भी भारतीय नौसेना से जुड़कर देश सेवा करने का है, तो आपके लिए यह सुनहरा अवसर है काफी लंबे इंतजार के बाद भारतीय नौसेना ने SSR और AA की भर्ती आ चुकी हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 26 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे | इस पोस्ट में हम आपको इस वैकेंसी की पूरी जानकारी देंगे, तो आप इस पूरी पोस्ट को ध्यान से जरूर से पढ़िए |
Indian Navy SSR/ AA Recruitment 2021
Indian Navy SSR/ AA Recruitment 2021

Indian Navy SSR/ AA Vacancy detail

भारतीय नौसेना ने अगस्त 2021 बैच के लिए SSR और AA पदों के लिए भर्ती जारी की हैं, जिसमें लगभग 2500 पद होंगे, जो भी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहता है वह 5 मई 2021 से पहले आवेदन कर सकता है | भारतीय नौसेना के इस भर्ती के अनुसार SSR और AA के लिए भर्ती की जाएगी, जिसमें SSR के लिए लगभग 2000 पद तथा AA के लिए लगभग 500 पद आवंटित होंगे | पदों की संख्या की पूरी जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन में ही मिल सकेगी जिसका लिंक नीचे दिया गया है | Indian Navy SSR/ AA Vacancy

Indian Navy SSR/ AA Important Date

भारतीय नौसेना के इस भर्ती (Indian Navy SSR/ AA Recruitment) के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल 2021 से शुरू हो गई तथा ऑनलाइन आवेदन करने का आखिरी दिन 5 मई 2021 होगा | कम समय के लिए ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध रहने के कारण आपको यह सलाह दी जाती हैं कि जल्दी से जल्दी आप इसके लिए आवेदन कर लीजिए ताकि आपको कोई परेशानी नहीं हो |

आवेदन शुल्क (Indian Navy SSR/ AA Application Fees)

Indian Navy SSR/ AA Exam में आवेदन करने के लिए General/ OBC वर्ग के विद्यार्थियों को ₹205 तथा ST/SC के लिए आवेदन निशुल्क रहेगा | आवेदन शुल्क ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर पाएंगे |

उम्र सीमा (Indian Navy SSR/ AA Age limit)

Indian Navy SSR/ AA के इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है, उसकी जन्म तिथि 1 फरवरी 2001 से 31 जुलाई 2004 के मध्य या इन दोनों तारीखों को होना चाहिए, तभी वह आवेदन कर पाएगा |

शैक्षणिक योग्यता (Indian Navy SSR/ AA Qualification)

नौसेना की इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों की योग्यता कक्षा 12 वीं भौतिक और गणित विषयों से उत्तीर्ण होना जरूरी है |
आपको ध्यान रखना है  कि गणित और भौतिकी के अलावा तीसरी विषय कोई अन्य विषय भी हो सकती हैं, लेकिन यह दोनों विषय जरूरी हैं तभी आप आवेदन कर पाएंगे |

शारीरिक क्षमता (Indian Navy SSR/ AA Physical)

लिखित परीक्षा को उत्तीर्ण करने के उपरांत शारीरिक परीक्षण होगा, जिसके अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए तथा 1600 मीटर की दौड़ के लिए सभी उम्मीदवारों को 7 मिनट का समय दिया जाता है | साथ में उम्मीदवारों को 20 उठक-बैठक (Squates) लगाने होते हैं तथा 10 पुश अप (Push-Ups) लगाने होते हैं | अन्य शारीरिक क्षमता और मेडिकल से संबंधित पूरी जानकारी आपको नोटिफिकेशन में मिल जाएगी | (Indian Navy SSR/ AA Physical)

चयन प्रक्रिया (Indian Navy SSR/ AA Selection Process)

भारतीय नौसेना (Indian Navy SSR/ AA Selection Process) के इस भर्ती में चयन प्रक्रिया के लिए तीन प्रमुख चरण होंगे और यह तीन प्रमुख चरण है:-
  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक क्षमता परीक्षण
  3. मेडिकल टेस्ट फाइनल
  4. मेरिट लिस्ट
इन चरणों के आधार पर आपका चयन भारतीय नौसेना में हो सकता है, अगर आप भी Navyमें जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं |

आवेदन कैसे करें (Indian Navy SSR/ AA How To Apply)

  • आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर आपके अनुसार क्लिक करना होगा, अगर आप भारतीय नौसेना में किसी भी परीक्षा के लिए पहली बार शामिल होने जा रहे हैं, तो आपको Register पर क्लिक करना होगा और अगर आपने भारतीय नौसेना में पहले किसी और तरह की परीक्षा दे रखी है तो आपको उसी Email और Password से Login करना होगा, उसके उपरांत आपको पूरा आवेदन फॉर्म आसानी से भर देना होगा |
  • Form पूरा भरने के बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी |
  • उसके बाद आपको आवेदन पत्र की PDF डाउनलोड कर लेनी है |

Indian Navy AA/SSR Admit Card

भारतीय नौसेना परीक्षा के लिए Admit Card जारी हो चुके हैं, एडमिट कार्ड किस तरह से डाउनलोड करने हैं, उसकी जानकारी आपको नीचे दी गई हैं |

  1. सर्वप्रथम आपको नीचे Impotant Links वाले Section पर जाकर Download Admit Card पर क्लिक करना होगा |
  2. उसके बाद आपको अपनी Registered E-mail ID और Password डालना होगा |
  3. उसके उपरांत आप अपना Admit Card डाउनलोड कर पाएंगे |
  4. अगर आप पासवर्ड भूल जाते हैं, तो आप Forget Password कर सकते हैं |

Indian Navy SSR/ AA Important Links

मुझे उम्मीद है कि आपको यह जानकारी बहुत ही अच्छी लगी होगी अगर आप ऐसे ही जानकारी पाना चाहते हैं तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लीजिए और इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram