नमस्कार दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको विश्व के सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन, उनके मुख्यालय, उनकी स्थापना वर्ष और उनके सदस्यों की संख्या के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं |International Organizations And their Headquarters
यह टॉपिक प्रत्येक परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण है, तो आप इसे पूरा ध्यान से पढ़िए |
इस टॉपिक में पहले मैंने आपको सभी महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संगठनों की लिस्ट उपलब्ध कराई हैं, उसके बाद कुछ प्रमुख शहरों में स्थित मुख्यालयों को याद करने की शार्ट ट्रिक भी बनाई है, जिसे भी आप जरूर पढ़ना |
अगर आप ऐसी ही और पोस्ट होना चाहते हैं तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए |

महत्वपूर्ण बिंदु -
List Of International Organizations and their Headquarters
अंतरराष्ट्रीय संगठन और उनके मुख्यालय –
सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDF उपलब्ध हैं | |
क्र. सं. | संगठन का नाम | स्थापना वर्ष | मुख्यालय | सदस्यों की संख्या |
---|---|---|---|---|
1. | संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) | 1945 | न्यूयॉर्क | 193 |
2. | संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) | 1945 | न्यूयॉर्क | 15 |
3. | संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) | 1946 | न्यूयॉर्क | 190 |
4. | संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) | 1965 | न्यूयॉर्क | 177 |
5. | विश्व बैंक | 1945 | वाशिंगटन डीसी | 189 |
6. | अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) | 1945 | वाशिंगटन डीसी | 190 |
7. | अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) | 1956 | वाशिंगटन डीसी | 184 |
8. | अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA) | 1960 | वाशिंगटन डीसी | 173 |
9. | खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) | 1945 | रोम (इटली) | 194 |
10. | विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) | 1861 | रोम (इटली) | 88+ |
11. | यूरोपीय यूनियन (EU) | 1993 | ब्रुसेल्स (बेल्जियम) | 27 |
12. | नाटो (NATO) | 1949 | ब्रुसेल्स (बेल्जियम) | 30 |
13. | विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) | 1948 | जिनेवा (स्विट्जरलैंड) | 194 |
14. | विश्व व्यापार संगठन (WTO) | 1995 | जिनेवा (स्विट्जरलैंड) | 164 |
15. | रेड क्रॉस (Red Cross) | 1863 | जिनेवा (स्विट्जरलैंड) | |
16. | अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) | 1919 | जिनेवा (स्विट्जरलैंड) | 185 |
17. | विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) | 1967 | जिनेवा (स्विट्जरलैंड) | 186 |
18. | विश्व मौसम विज्ञान संघठन (WMO) | 1951 | जिनेवा (स्विट्जरलैंड) | |
19. | अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संगठन (ITU) | 1865 | जिनेवा (स्विट्जरलैंड) | 193 |
20. | अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) | 1947 | जिनेवा (स्विट्जरलैंड) | |
21. | संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) | 2006 | जिनेवा (स्विट्जरलैंड) | 47 |
22. | संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (UNHCR) | 1993 | जिनेवा (स्विट्जरलैंड) | 135 |
23. | पेट्रोलियम उत्पादक देश का संगठन (OPEC) | 1960 | वियना (ऑस्ट्रिया) | 13 |
24. | व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT) | 1996 | वियना (ऑस्ट्रिया) | 44 |
25. | संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) | 1966 | वियना (ऑस्ट्रिया) | |
26. | अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) | 1957 | वियना (ऑस्ट्रिया) | |
27. | राष्ट्रमंडल (Commonwealth) | 1926 | लंदन | 53 |
28. | अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) | 1948 | लंदन | 174 |
29. | एमनेस्टी इंटरनेशनल | 1961 | लंदन | 150+ |
30. | यूनेस्को (UNESCO) | 1946 | पेरिस | 193 |
31. | आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) | 1961 | पेरिस | 37 |
32. | इंटरपोल | 1923 | लियोन (फ्रांस) | 192 |
33. | एशियाई विकास बैंक (ADB) | 1966 | मनिला (फिलिपींस) | 67 |
34. | अफ्रीकी संघ (AU) | 2002 | अदीस अबाबा (इथोपिया) | 55 |
35. | संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) | 1972 | नैरोबी (केन्या) | |
36. | गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) | 1961 | जकार्ता (इंडोनेशिया) | 120 |
37. | दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (ASEAN) | 1967 | जकार्ता (इंडोनेशिया) | 10 |
38. | अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) | 1945 | हेग (नीदरलैंड) | 15 |
39. | एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) | 1989 | सिंगापुर | 21 |
40. | G-7 | 1975 | – | 7 |
41. | G-20 | 1999 | – | 20 |
42. | BRICS | 2006 | – | 5 |
43. | New Development Bank (NDB) | 2014 | शंघाई चीन | 5 |
44. | IBSA (India, Brazil & South Africa) | 2003 | – | 3 |
45. | क्षेत्रीय सहयोग के लिए दक्षिण एशियाई संघ (SAARC) | 1985 | काठमांडू (नेपाल) | 8 |
46. | शंघाई सहयोग संगठन (SCO) | 2001 | बीजिंग (चीन) | 8 |
47. | BIMSTEC | 1997 | ढाका (बांग्लादेश) | 7 |
48. | QUAD (भारत+अमेरिका+जापान+ऑस्ट्रेलिया) | 2017 | – | 4 |
विश्व के प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय Trick
विश्व के सभी अंतरराष्ट्रीय संगठनों के मुख्यालय को याद करने के लिए EXAM TAK के द्वारा शार्ट ट्रिक बनाई गई जिससे आप बहुत आसान तरीके से उनके मुख्यालय को याद कर पाएंगे
जेनेवा में स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठन
- विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO)
- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
- विश्व व्यापार संगठन (WTO)
- अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO)
- विश्व मौसम विज्ञान संघठन (WMO)
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
- अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संगठन (ITU)
- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC)
- रेड क्रॉस (Red Cross)
- संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (UNHCR)
जेनेवा में बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के मुख्यालय स्थित हैं, जिन्हें याद करने के लिए आप इस ट्रिक की सहायता ले सकते हैं |
एक बौद्धिक संपदा का धनी व्यक्ति जो अत्यधिक श्रम करता था, जो व्यक्ति व्यापार करने के लिए जिनेवा गया और उसको ISO Certificate मिल गया, लेकिन वहां का मौसम बहुत खराब था | इसलिए उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया | वहां पर कोई दूरसंचार की सुविधा नहीं थी, जिससे वह अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पाया | इस कारण उसके मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ, तब Redcross Society ने उसे शरणार्थी घोषित कर दिया |
इस ट्रिक की सहायता से जेनेवा में स्थित सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों के मुख्यालय को याद आसानी से रख पाएंगे | इस ट्रिक को फिर से ध्यान से पढ़िए और इसे समझने की कोशिश करें आपको यह जरूर समझ में आएगा |
वाशिंगटन में स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठन
- विश्व बैंक
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
- अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC)
- अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA)
Trick:- अमेरिका सबसे शक्तिशाली देश है, तो उसने संयुक्त राष्ट्र में वित्त, बैंक, मुद्रा और विकास के महत्वपूर्ण संघ अपनी राजधानी वॉशिंगटन में रख दिए |
इस ट्रिक की सहायता से आपको यह समझना है, कि वित्त (पैसों) से संबंधित सभी संगठनों के मुख्यालय वॉशिंगटन डीसी में हैं |
वियना में स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठन
- पेट्रोलियम उत्पादक देश का संगठन (OPEC)
- व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT)
- अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA)
- संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO)
Trick:- पेट्रोलियम और परमाणु के कारण वियना का औद्योगिक विकास हुआ |
रोम में स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठन
- खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO)
- विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)
Note:- विश्व में खाद्य से संबंधित संगठनों के मुख्यालय इटली की राजधानी रोम में है |
लंदन में स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठन
- एमनेस्टी इंटरनेशनल
- अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO)
- राष्ट्रमंडल (Commonwealth)
Trick:- इंटरनेशनल - समुद्र को अपने अधीन रखने के लिए सभी राष्ट्रों को मंडल बनाना चाहिए; जैसे लंदन में राष्ट्रमंडल बनाया है |
Antarrashtriya Sangathan Important Points
कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं जो इस टॉपिक से आपको कंफ्यूज कर सकती हैं | यह आपको जरूर से याद रखनी हैं –
- UNESCO का मुख्यालय पेरिस में है, जबकि UNICEF का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है |
- UNDP का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है, जबकि UNEP का मुख्यालय नैरोबी (केन्या) में है |
- OPEC का मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया ) में हैं, जबकि ऑस्ट्रिया OPEC का सदस्य नहीं है |
अंतरराष्ट्रीय संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)
-
अंतरराष्ट्रीय संगठन कितने हैं ?
विश्व में अनेक अंतरराष्ट्रीय संगठन मौजूद हैं, जो विभिन्न देशों के नेतृत्व में या किसी क्षेत्र विशेष के देशों के आपसी सहयोग के लिए बने हुए हैं | इस पोस्ट में हमने आपको महत्वपूर्ण 50 अंतरराष्ट्रीय संगठनों की पूरी लिस्ट बताई हैं |
-
संयुक्त राष्ट्र संघ में कुल कितने सदस्य हैं ?
संयुक्त राष्ट्र संघ में कुल 193 सदस्य हैं, जिनमें सबसे नवीनतम दक्षिण सूडान है, जो 2011 में संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुआ |
यह भी जरूर पढ़ें:-
- विश्व की प्रमुख नदियां | 26+ List Of Rivers Of The World In Hindi UPSC
- 25+ प्रमुख खेल और खिलाड़ियों की संख्या | List Of Number Of Players In Sports In Hindi
- 50+ प्रमुख देशों के राष्ट्रीय खेल | Countries And Their National Games
- विभिन्न खेलों से संबंधित कप और ट्रॉफी | Khelo Se Sambandhit Trophy
- विश्व के प्रमुख घास के मैदान | Vishv Ke Pramukh Ghas Ke Maidan
- 18 रेलवे जोन के मुख्यालय लिस्ट | Railway Zone Headquarters List
- प्रमुख देशों की संसद का नाम | 50+ List Of Parliament Names In Hindi
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए और ऐसी ही जानकारी पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं |
Best GK और Current Affairs के लिए👇️
Very helpful tricks , thanks
Sir ji international organisations ke head office or members ki pdf available krwa do
Sir trick bahut hi bahtrin h super sir👌👌👌