भारत की सभी प्रमुख झीलें (Lakes Of India In Hindi) किस राज्य में कौन सी झील हैं और झीलों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य प्रश्न तथा PDF की जानकारी यहां पर दी गई हैं |
भारत विविधताओं का देश है और यहां पर अनेक प्रकार की झीलें उपस्थित हैं | आज कि इस पोस्ट में हम आपको झीलों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य बताएंगे तथा भारत के सभी राज्यों की प्रमुख झीलों (mahatvpurn jhilo ) की पूरी सूची उपलब्ध करवाएंगे | इस टॉपिक की PDF Link नीचे मिल जाएगा, ताकि आप लोग इसकी PDF डाउनलोड कर पाए |
झील क्या होती है ? (What Is Lake In Hindi)
प्राकृतिक या कृत्रिम कारण से किसी भी जगह पर इकट्ठा हुए पानी तथा उस पानी के स्रोत को झील कहां जाता है | यह पानी चारों ओर या तीन और जमीन से घिरा होता है |
झील के पानी का स्रोत विभिन्न प्रकार से हो सकता है; जैसे – नदी, पर्वतों से आया हुआ पानी, समुद्र के तट पर जमीन के बीच में पानी आदि झील को बनाते हैं |
झीलों के प्रकार (Types Of Lake)
झीलों को सामान्यतः कई प्रकार में बांटा जा सकता है | सर्वप्रथम अगर हम इसकी प्रकृति के आधार पर तुलना करें तो झीलों को दो प्रकार से बांटा जा सकता है-
अब सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDFs उपलब्ध हैं | |
प्राकृतिक झील:- ऐसी झील, जो कि प्रकृति के द्वारा ही बनी है,जिसे किसी भी प्रकार की मानवीय गतिविधि के कारण नहीं बनाई गई हैं, उसे प्राकृतिक झील कहते हैं | जैसे चिल्का झील वूलर झील आदि
मानव निर्मित झील:- ऐसी झीले जिनका निर्माण मानवीय क्रियाकलापों के कारण हुआ है, उन्हें मानव निर्मित झील कहां जाता है; जैसे पिछोला झील, भाखड़ा नांगल बांध झील क्षेत्र (गोविंद सागर झील) आदि |
अन्य आधार पर देखा जाए तो जिलों के निम्न प्रकार हैं-
लैगून झील:- जब समुद्र के तट का पानी किसी भूभाग से गिर जाए तथा वह जमीन के द्वारा समुद्र से अलग हो जाएं, ऐसी झील को लैगून झील कहा जाता है | इसका उदाहरण चिल्का झील है, जो कि उड़ीसा में स्थित है और लैगून झील हैं |
विवर्तनिक झील:- ऐसी झील जिसका निर्माण धरातल के नीचे धसने के कारण या ऊपर उठने के कारण हुआ है, उसे विवर्तनिक झील कहां जाता है | जैसे – बुलर झील |

झीलों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
- भारत की सबसे बड़ी और सबसे बड़ी खारे पानी की झील चिल्का झील हैं, जोकि उड़ीसा राज्य में स्थित है | पुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है |
- भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वूलर झील हैं, जोकि जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित है |
- भारत की सबसे लंबी झील वेंबनाड झील है, जो केरल राज्य में स्थित है |
- वेंबनाड झील के अंदर वेलिंगटन द्वीप स्थित है, जहां पर भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-47(A) स्थित है |
- की सबसे ऊंची झील चोलामू झील है, जो सिक्किम राज्य में स्थित है | चोलामू झील के अलावा पैंगोंग त्सो को भी भारत की ऊंची झील माना जाता है |
- पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील लोकटक झील है, जो मणिपुर राज्य में स्थित है | इसी झील के अंदर भारत का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान स्थित है |
- महाराष्ट्र की लोनार झील उल्का पिंड के निर्माण से बनी हुई है, जिस का रंग हाल ही में गुलाबी हो गया था | Lakes Of India In Hindi
- पुलिकट झील आंध्र प्रदेश में इसरो का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र स्थित है |
Lakes Of India In Hindi List
क्र. सं. | राज्य का नाम | झीलों के नाम |
---|---|---|
1. | जम्मू कश्मीर | डल झील, वूलर झील |
2. | कर्नाटक | उलसूर झील |
3. | केरल | वेंबनाड झील अष्टमुदी झील पेरियार झील |
4. | मध्य प्रदेश | भोज ताल झील, इंदिरा सागर झील |
5. | महाराष्ट्र | लोनार झील, शिव सागर झील |
6. | मणिपुर | लोकतक झील |
7. | मेघालय | उमियम झील |
8. | उड़ीसा | चिल्का झील |
9. | पंजाब | हरिके बैराज झील |
10. | राजस्थान | सांभर झील, पुष्कर झील, कायलाना झील, जयसमंद और पिछोला झील |
11. | सिक्किम | चोलामू झील, त्सोमगो झील |
12. | तेलंगाना | हुसैन सागर झील ,नागार्जुन सागर झील |
13. | उत्तर प्रदेश | गोविंद बल्लभ पंत सागर झील, बेलासागर झील |
14. | उत्तराखंड | नैनीताल, भीमताल, सातताल, नौकुछियाताल, देवताल, खुरपताल, राकसताल और मालाताल |
15. | लद्दाख | पैंगोंग त्सो झील |
16. | गुजरात | सरदार सरोवर झील |
17. | हिमाचल प्रदेश | मच्छियाल, रेणुका, सूरजताल, चन्द्रताल झील, गोविंद सागर झील |
18. | आंध्र प्रदेश | कोलेरू और पुलिकट झील |
19. | हरियाणा | सूरजकुण्ड झील |
नीचे दिए गए फोटो में आपको भारत के नक्शे पर स्थित सभी झीलों के बारे में जानकारी दी गई हैं तो आप इसे जरूर देखिए-

FAQ Releated Lakes Of India In Hindi
-
भारत में कितने झील है ?
भारत में जिलों की संख्या कोई निश्चित नहीं बता सकता है क्योंकि विविधताओं से भरे इस देश में बहुत सारी और अनेक प्रकार की झीलें उपस्थित हैं लेकिन प्रमुख जिलों की जानकारी हमने आपको ऊपर दे दी हैं |
-
भारत की सबसे लंबी झील कौनसी है ?
वेंबनाड झील भारत की सबसे लंबी झील है जो केरल राज्य में स्थित है इस झील में वेलिंगटन द्वीप स्थित है |
-
खारे पानी की झील कौनसी है ?
खारे पानी की प्रमुख झील है – चिल्का झील, पुलिकट झील, सांभर झील आदि भारत में स्थित खारे पानी की प्रमुख झीलें हैं |
यह भी जरूर पढ़ें –
- V.Imp भारत की नदी प्रणाली पूरी जानकारी – सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र और प्रायद्वीपीय नदी तंत्र
- भारत की प्रमुख नदियां – उद्गम स्थल, संगम, लम्बाई | Bharat Ki Pramukh Nadiya
- भारत के प्रमुख खनिज संसाधन | Bharat Ke Khanij Sansadhan
- भारत की प्रमुख जनजाति की सूची | Bharat Ki Pramukh Janjatiya
- 70+ भारत के प्रमुख मंदिर | Bharat Ke Pramukh Mandir List with PDF
तो दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने आपको भारत की सभी झीलों (Lakes Of India In Hindi) के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य बता दिए हैं, अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए और हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लीजिए | lakes in india upsc
इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️
Thank you so much sir ye blog bahut exam ke liye bahut helpful h thank you so much 🙏🙏🙏🙏🙏
I am following your channel for last 20 days . your channel is very helpful I am feeling confident in gk .
Thank you very much
Thanks Dheeraj
Keep Supporting & Studying