नमस्कार दोस्तों आज कि इस पोस्ट में हम आपको भारत में दिए जाने वाले सभी प्रमुख राष्ट्रीय पुरस्कार (List Of All National Honours And Awards) के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं | परीक्षा के दृष्टिकोण से यह टॉपिक बहुत महत्वपूर्ण है, जहां से प्रश्न बनने की अधिक संभावना है, तो आप इस पूरे टॉपिक को ध्यान से जरूर से पढ़िए और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए |

List Of All National Honours And Awards :-
नागरिक पुरस्कार | Civilian Award
भारत रत्न (Bharat Ratna Award)
- कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा तथा खेल में उत्कृष्ट योगदान के साथ जनसेवा के लिए दिया जाने वाला, यह देश का सर्वोच्च सम्मान है |
- इसकी स्थापना वर्ष 1954 में तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई |
- यह अलंकरण कांस्य धातु निर्मित पीपल के पत्ते के आकार का होता है |( यह 5.8 इंच लंबा, 4.7 इंच चौड़ा तथा 3.1 इंच मोटा होता है)
- इस अलंकरण के मुख्य भाग पर प्लेटिनम से बने सूर्य की आकृति अंकित होती हैं, जिसके नीचे “भारत रत्ना” शब्द खुदे होते हैं | इसके पिछले भाग पर राष्ट्रीय चिन्ह और इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होता है |
- वर्ष 1977 में जनता पार्टी सरकार द्वारा भारत रत्न तथा पदम पुरस्कारों को बंद कर दिया गया था,किंतु वर्ष 1980 में कांग्रेस सरकार ने पुनः शुरू किया तथा वर्ष 1980 में इसे मदर टेरेसा को प्रदान किया गया |
भारत रत्न से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य (Facts About Bharat Ratna Award)
- 1 वर्ष में अधिकतम 3 व्यक्तियों को भारत रत्न पुरस्कार दिया जा सकता है |
- इसमें कोई मौद्रिक अनुदान नहीं दिया जाता है |
- संविधान के अनुच्छेद18(1) के अनुसार, इस पुरस्कार को प्राप्तकर्ता के नाम के आगे या पीछे उल्लेखित नहीं किया जा सकता |
- 12 व्यक्तियों को मरणोपरांत योग पुरस्कार दिया जा चुका है | सर्वप्रथम वर्ष 1966 में लाल बहादुर शास्त्री को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार दिया गया था |
- भारत रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता को भारत की वरीयता क्रम में सातवा स्थान प्राप्त है |
- अब तक दो विदेशी व्यक्तियों- खान अब्दुल गफ्फार खान( 1987) नेल्सन मंडेला( 1990) को भारत रत्न से नवाजा गया है |
- भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति सचिन तेंदुलकर(41 वर्ष) तथा सबसे वृद्ध व्यक्ति डी के कर्वे(100 वर्ष) हैं |

पदम पुरस्कार (Padma Award)
- भारत रत्न के बाद पदम पुरस्कार देश का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है |
- इसकी स्थापना वर्ष 1954 में हुई थी |
- यह पुरस्कार सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में की गई उच्च कोटि के विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं |
- पदम पुरस्कार तीन प्रकार के होते हैं- पदम विभूषण, पदम भूषण एवं पदम श्री |
वीरता पुरस्कार
युद्ध कालीन वीरता पुरस्कार
परमवीर चक्र
- यह वीरता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार हैं , थल सेना, वायु सेना, जल दुश्मन के सामने बहादुरी के सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन का आत्म बलिदान के लिए दिया जाता है |
- यह मेडल कांस्य धातु का बना होता है तथा इसके मध्य में राष्ट्रीय चिन्ह बना होता है तथा इसके चारों ओर इंद्र के वज्र की चार प्रतिकृति बनी होती हैं |
- यह संयुक्त राज्य अमेरिका के ‘ मेडल ऑफ ऑनर’ तथा यूनाइटेड किंगडम के ‘ विक्टोरिया क्रॉस’ के समांतर हैं |
- परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति मेजर सोमनाथ शर्मा( मरणोपरांत) कुमाऊ रेजिमेंट के जवान थे |

महावीर चक्र
- देश का द्वितीय सर्वोच्च शौर्य पुरस्कार उस सैनिक को प्रदान किया जाता है, जिसने शत्रु के दमन में अद्वितीय पराक्रम प्रदर्शित किया हो |
- इसमें दिया जाने वाला पदक चांदी का बना होता है |
वीर चक्र
- शौर्य एवं वीरता का तीसरा सर्वोच्च पुरस्कार किसे प्रदान किया जाता है, जिसने शत्रुओं का सामना अदम्य साहस करके उसे पीछे धकेला हो अथवा मौत के घाट उतार दिया हो |
- यह पदक भी चांदी का होता है |
शांतिकालीन वीरता पुरस्कार
अशोक चक्र
- यह पदक उसे दिया जाता साहस,पराक्रम,आत्म बलिदान का अत्यंत ही सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है |
कीर्ति चक्र
- शौर्य का यह पुरस्कार उस सैनिकों को दिया जाता है,जिसमें शत्रु के मुकाबले में अभूतपूर्व साहस का प्रदर्शन किया हो |
शौर्य चक्र
- युद्ध की परिस्थितियों में अद्भुत शौर्य प्रदर्शित करने वाले सुरवीरों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है |
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार
- वर्ष 1957 से प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस पर देश के बहादुर बच्चों( 18 वर्ष की आयु के) को भारतीय बाल कल्याण परिषद के तत्वाधान में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है |
- सर्वप्रथम हरीश चंद्र मेहरा को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था |
फिल्म पुरस्कार
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
- वर्ष 1969 मैं दादा साहेब फाल्के के स्मृति में स्थापित यह पुरस्कार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उस व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने भारतीय सिनेमा के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो |
- पुरस्कार स्वरूप एक स्वर्ण कमल, एक प्रशस्ति पत्र, 1000000 रुपए तथा एक शॉल दिया जाता है |
- दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सर्वप्रथम अभिनेत्री श्रीमती देविका रानी को दिया गया था |
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
- वर्ष 1956 में स्थापित एवं पुरस्कार भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा भारतीय फिल्मों में उच्चस्तरीय सौंदर्य बोध, शिक्षाप्रद एवं सांस्कृतिक मूल्यों में वृद्धि के लिए प्रदान किया जाता है |
- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रत्येक वर्ष नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं |
फिल्म फेयर पुरस्कार
- वर्ष 1954 में स्थापित यह पुरस्कार टाइम्स ग्रुप की पत्रिका फिल्म फेयर द्वारा भारतीय हिंदी फिल्म कि प्रत्येक विधा में उत्कृष्टता हेतु प्रदान किया जाता है |
- प्रारंभ में यह Clare award के नाम से जाना जाता था |
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पुरस्कार
भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार (1100000 रुपए, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र तथा वाग्देवी की प्रतिमा) | 1965 | देश के मान्यता प्राप्त 22 भाषाओं में से किसी भी भाषा के साहित्यकार के सृजनात्मक योगदान हेतु भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है |इस पुरस्कार के प्रथम विजेता जी शंकर कुरूप( 1965- मलयालम साहित्य) थे | |
मूर्ति देवी पुरस्कार ( ताम्रपत्र, सोल तथा ₹100000) | 1954 | भारतीय जीवन के शाश्वत मूल्यों को उभारने के लिए किसी भी भारतीय भाषा या अंग्रेजी साहित्य को भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट द्वारा किया जाता है | |
साहित्य अकादमी पुरस्कार (₹100000 तथा कांस्य स्मृति फलक) | 1955 | अंग्रेजी एवं राजस्थानी सहित 22 भारतीय भाषाओं में गत 5 वर्षों में प्रकाशित उत्कृष्ट रचना के लिए साहित्य अकादमी, भारत सरकार द्वारा दिया जाता है | |
सरस्वती सम्मान (रुपए 7.5 लाख) | 1991 | के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा आठवीं अनुसूची में शामिल किसी भी भाषा में गत 10 वर्षों में उत्कृष्ट साहित्य कृती हेतु |सरस्वती सम्मान के प्रथम प्राप्तकर्ता हरिवंश राय बच्चन थे | |
विज्ञान पुरस्कार
जमनालाल बजाज पुरस्कार( 500000, प्रशस्ति पत्र तथा ट्रॉफी) | 1978 | रचनात्मक सामाजिक कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान, ग्रामीण विकास हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उपयोग तथा महिला एवं बच्चों के उत्थान एवं कल्याण कार्यों हेतु(जमुनालाल बजाज फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है) | |
शांतिस्वरूप भटनागर( रुपए 500000 तथा प्रशस्ति पत्र) | 1958 | यह पुरस्कार ‘ भारतीय औद्योगिक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद’(CSIR) द्वारा विज्ञान की विभिन्न शाखाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है | |
बोरलॉग पुरस्कार( रुपए 500000, स्वर्ण पदक तथा प्रशस्ति पत्र) | 1972 | कृषि क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु |
धनवंतरी पुरस्कार | 1972 | ‘धनवंतरी फाउंडेशन’ द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में आजीवन सेवा हेतु | |
डॉ बी सी राय पुरस्कार( ₹100000, रजत पदक तथा प्रशस्ति पत्र) | 1976 | भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा चिकित्सा एवं संबंधित समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु | |
होमी भाभा पुरस्कार (₹500000 तथा प्रशस्ति पत्र) | 1990 | भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु | |
विक्रम साराभाई पुरस्कार( ₹50000+ पदक तथा प्रशस्ति पत्र) | 1997-98 | अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु( के के बिरला फाउंडेशन द्वारा) |
जी डी बिड़ला विज्ञान पुरस्कार(1.5 लाख रुपए+ प्रशस्ति पत्र | 1991 | भारतीय वैज्ञानिकों को उच्चस्तरीय शोधकार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु | |
खेल पुरस्कार
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार | 1991 | खेलों में सराहनीय प्रदर्शन हेतु 25 लाख रुपए+ प्रशस्ति पत्र दिया जाता है | विश्वनाथन आनंद को प्रथम बार इस पुरस्कार से नवाजा गया | पहले इस पुरस्कार का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था, लेकिन टोक्यो ओलंपिक के बाद इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद केेेेेे नाम पर रख दिया गया । |
अर्जुन पुरस्कार | 1961 | विभिन्न खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले 4 वर्षों से विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन की कांस्य प्रतिमा+ प्रशस्ति पत्र+ ₹15 लाख रुपए + समारोह परिधान दिया जाता है |
द्रोणाचार्य पुरस्कार | 1985 | खेल प्रशिक्षकों द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवाओं हेतु इस में गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा+प्रशस्ति पत्र+ ₹10 लाख रुपए समारोह परिधान, प्रदान किया जाता है | |
ध्यानचंद पुरस्कार | 2002 | खेल में जीवन भर की उपलब्धियों हेतु, ₹15 लाख रुपए, मूर्ति, समारोह परिधान, प्रशस्ति पत्र जाते हैं | |
पर्यावरण पुरस्कार
अमृता देवी विश्नोई वन्य जीव सुरक्षा पुरस्कार( ₹100000) | 1950 | वन्य जीव सुरक्षा हेतु कार्य करने वाले को प्रदान किया जाता है |पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है | |
इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्षमित्र पुरस्कार(2.5 लाख रुपए, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र) | 1986 | वन लगाने एवं परती भूमि के विकास में योगदान हेतु प्रदान किया जाता है |वन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है | |
इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार( ₹500000, प्रशस्ति पत्र तथा चांदी की ट्रॉफी) | 1987 | पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर |पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है | |
राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम पुरस्कार( ₹100000, एक ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र) | 1992 | प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम पुरस्कार 23 उद्योगों को( 18 बड़े तथा पांच लघु उद्योगों )को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने प्रदूषण की रोकथाम करने वाली प्रौद्योगिकियों, उत्पाद के विकास, उपयोग पर्यावरण समस्या का हल निकालने में भूमिका निभाई हो | |
राजीव गांधी पर्यावरण पुरस्कार( ₹200000, तथा प्रशस्ति पत्र) | 1993 | स्वच्छ प्रौद्योगिकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान पर औद्योगिक संस्थानों द्वारा स्वच्छ प्रौद्योगिकी को अपनाने पर प्रदान किया जाता है | पर्यावरण मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है | |
यह भी जरूर पढ़ें :-
- V.Imp भारत की नदी प्रणाली पूरी जानकारी – सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र और प्रायद्वीपीय नदी तंत्र
- 70+ भारत के प्रमुख मंदिर | Bharat Ke Pramukh Mandir List with PDF
- 25+ भारत के प्रमुख जलप्रपात की सूची | Bharat Ke Pramukh Jalprapat PDF
- भारत के प्रमुख महोत्सव, त्यौहार और पर्व | 40+ Bharat ke pramukh mahotsav
- नोबेल पुरस्कार 2022 के विजेता पूरी सूची | Nobel Prize Winners List 2022 Hindi
FAQ Related Awards & Honours
भारत का सबसे बड़ा अवार्ड कौन सा है ?
भारत का सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार भारत रत्न पुरस्कार है तथा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र हैं, जिसके बारे में हमने पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी हैं |
अगर आपको जानकारी अच्छी लगी, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए, ताकि हम ऐसे ही जानकारी आपके लिए और ला सके |
अब सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDFs उपलब्ध हैं | |
ऐसे ही रोजाना अपडेट पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कीजिए और हमारी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए
इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️
1 thought on “प्रमुख राष्ट्रीय पुरस्कार | List Of All National Honours And Awards”