सभी 17 सतत विकास लक्ष्य की सूची | List Of SDG goals in Hindi

4.3/5 - (6 votes)

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सभी 17 सतत विकास लक्ष्य की सूची (List Of SDG goals in Hindi), महत्वपूर्ण प्रश्न के साथ पूरी जानकारी दी गई है, जिसे जरूर पढ़ें |

सतत विकास लक्ष्य क्या है ?

पूरे विश्व के सभी देशों के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने सितंबर 2015 में अगले 15 साल के लिए 17 लक्ष्य (Goals) तय किए गए, जिनको 2016 से 2030 की अवधि में हासिल करने का निर्णय लिया गया, इन्हें सतत विकास लक्ष्य (SDG) कहां जाता है |
17 सतत विकास लक्ष्य से संबंधित 169 उद्देश्य शामिल हैं |

सतत विकास लक्ष्य के वैश्विक लक्ष्य में गरीबी खत्म करना, पर्यावरण की रक्षा, आर्थिक असमानता को दूर करना और सभी के लिए शांति और न्याय सुनिश्चित करना, आदि शामिल है |

2015 में सहस्राब्दी विकास लक्ष्य समाप्त हो गए थे और इनके स्थान पर संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने का फैसला लिया गया | इसमें अल्प विकसित, विकासशील और विकसित सभी देशों को यह 17 लक्ष्य को हासिल करना है |

इस बैठक में UNO के सभी 193 देशों ने हिस्सा लिया और इसकी थीम थी – “Transforming our world: The 2030 Agenda for sustainable Development”

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इस टॉपिक से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए आपको नीचे दी गई लिस्ट को अच्छे से याद करना है |

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

List Of SDG goals in Hindi
List Of SDG goals in Hindi

17 सतत विकास लक्ष्य की सूची

SDG – 1गरीबी समाप्त करना
SDG – 2भुखमरी की समाप्ति
SDG – 3अच्छा स्वास्थ्य और जीवन स्तर
SDG – 4गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
SDG – 5लैंगिक समानता
SDG – 6साफ पानी और स्वच्छता
SDG – 7सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा
SDG – 8अच्छा काम और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना
SDG – 9उद्योग नवाचार और बुनियादी ढांचे का विकास
SDG – 10असमानता को समाप्त करना
SDG – 11समावेशी शहरी और सामुदायिक विकास
SDG – 12जिम्मेदारी के साथ उपभोग और उत्पादन
SDG – 13जलवायु परिवर्तन
SDG – 14महासागरों, समुद्रों और समुद्री जल संसाधनों का संरक्षण
SDG – 15भूमि पर जीवन परिस्थितिकी तंत्र का सतत उपयोग
SDG – 16शांतिपूर्ण और समावेशी समाज को बढ़ावा और सभी तक न्याय की पहुंच
SDG – 17लक्ष्य प्राप्ति में सामुदायिक सामूहिक साझेदारी
List Of SDG goals in Hindi

सतत विकास लक्ष्यों से संबंधित प्रश्न

  1. कुल कितने सतत विकास लक्ष्य हैं ?

    संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा कुल 17 सतत विकास लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, जिनको 2030 तक हासिल करना है |

  2. पहला सतत विकास लक्ष्य कौन सा है ?

    पहला सतत विकास लक्ष्य गरीबी को समाप्त करना है | दुनिया भर के सभी लोगों की अत्यधिक गरीबी को समाप्त करना इसका प्रमुख लक्ष्य हैं | जिन व्यक्तियों की प्रतिदिन $1.25 से कम आए हैं उन्हें गरीब माना गया है |

  3. SDG का लक्ष्य वर्ष कौन सा है ?

    SDG का लक्ष्य वर्ष 2030 तक सभी 17 लक्ष्यों को हासिल करना है |

  4. SDG Full Form क्या है ?

    SDG Full Form – Sustainable Development Goal.
    SDG का हिंदी में पूरा नाम सतत विकास लक्ष्य है |

एसडीजी लक्ष्यों की प्रगति के लिए प्रत्येक वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासचिव एक वार्षिक SDG प्रगति रिपोर्ट (Progress Report) प्रस्तुत करते हैं, जो इसके अलावा वैश्विक सतत विकास रिपोर्ट हर 4 साल में एक बार महासभा में पेश की जाती हैं |

यह भी जरूर पढ़ें –

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और नए अपडेट के लिए हमारे Telegram Channel से भी जुड़े |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram