विश्व के प्रमुख पर्वत चोटियां और श्रृंखला | Mountain Peaks Ranges Of The World

5/5 - (6 votes)

विश्व के प्रमुख पर्वत विश्व के प्रमुख पर्वत चोटियां और श्रंखला (Mountain Peaks Ranges Of The World) की पूरी जानकारी दी गई हैं | यह विश्व भूगोल का महत्वपूर्ण टॉपिक है | vishv ke pramukh parvat

पर्वत किसे कहते हैं ?

पृथ्वी की सतह पर आकस्मिक तरीके से उभरा हुआ या ऊंचा उठा हुआ हिस्सा पर्वत कहलाता है | जिन पर्वतों की ऊंचाई 1000 मीटर से अधिक होती हैं उन्हें पर्वत (Mountain) तथा 1000 से कम ऊंचाई को पहाड़ी (Hill) कहां जाता है |

पर्वत धरातल पर स्थित रचना है, जिसका आधार चौड़ा होता है और ऊपर का हिस्सा नुकीला होता है, जिसे पर्वत शिखर कहते हैं |

पर्वतों के प्रकार

  1. वलित पर्वत
  2. ब्लॉक पर्वत
  3. अवशिष्ट पर्वत
  4. ज्वालामुखी पर्वत
  • पृथ्वी के आंतरिक बल के कारण किसी एक विषय पर दो दिशाओं से जब दबाव पड़ता है तो बीच का भूभाग में मोर उत्पन्न हो जाता है इस क्रिया को वलन कहते हैं जब यह दोनों ओर से प्रभावी रूप से बल लगता है तो उसे संपीडन बल कहते हैं और इस कारण से वलित पर्वतों का निर्माण होता है यह पर्वत विशाल और ज्यादा ऊंचे होते हैं | जैसे – हिमालय
  • पृथ्वी के भीतर स्थित है जब दो छोटी प्लेट हैं दो विपरीत दिशाओं में खिसकने शुरू होती हैं तो वहां पर भ्रंश घाटी का निर्माण होता है और भ्रंश घाटी के साथ ही भ्रंशोत्थ पर्वत भी बनता है, जिसे ब्लॉक पर्वत भी कहते हैं | जैसे जर्मनी का ब्लैक फॉरेस्ट तथा भारत में सतपुड़ा |
  • ज्वालामुखी विस्फोट के कारण पृथ्वी से मैग्मा बाहर निकलता है और जब यह पृथ्वी की सतह पर ठंडा होकर जम जाता है तो ज्वालामुखी चट्टानों का निर्माण करता है | जैसे कोटोपैक्सी (इक्वाडोर)
  • लाखों वर्षों पहले विशाल पर्वत अनेक भौतिक कारणों के कारण अपक्षय होने के कारण आज के समय उनके अवशेष ही बचे हैं, जिन्हें अवशिष्ट पर्वत कहा जाता है | जैसे अरावली पर्वत |

सभी महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटी

  • एशिया की सर्वोच्च चोटी – माउंट एवरेस्ट
  • यूरोप की सर्वोच्च चोटी – माउंट एलब्रुस
  • उत्तरी अमेरिका की सर्वोच्च चोटी – माउंट मैकिनले
  • दक्षिण अमेरिका की सर्वोच्च चोटी – माउंट एकांकागुआ
  • अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी – माउंट किलिमंजारो
  • ऑस्ट्रेलिया की सर्वोच्च चोटी – माउंट कोसियुज़्को
  • अंटार्कटिका की सर्वोच्च चोटी – विंसन मैसिफ (एलसवर्थ पर्वत श्रृंखला)
Mountain Peaks Ranges Of The World
Mountain Peaks Ranges Of The World

विश्व की प्रमुख पर्वत चोटियां

क्र. सं.पर्वत चोटीपर्वत शृंखलादेशऊंचाई (मीटर में)
1.माउंट एवरेस्टहिमालयनेपाल8848
2.माउंट एलब्रुसकाकेशसरूस5642
3.माउंट मैकिनलेअलास्काअमेरिका6190
4.माउंट एकांकागुआएंडीजअर्जेंटीना6961
5.K-2काराकोरमभारत (POK)8611
6.माउंट कोसियुज़्कोऑस्ट्रेलियन अल्प्सऑस्ट्रेलिया2228
7.माउंट किलिमंजारोकोई पर्वत श्रंखला नहीं हैंतंजानिया5895
8.माउंट कंचनजंगाहिमालयभारत (सिक्किम)8586
9.माउंट ल्होत्सेहिमालयनेपाल-तिब्बत8516
10.माउंट मकालुहिमालयनेपाल-तिब्बत8485
11.माउंट चो ओयूहिमालयनेपाल-तिब्बत8201
12.माउंट धौलागिरीहिमालयनेपाल8167
13.माउंट मनासलुहिमालयनेपाल8163
14.नंगा पर्वतहिमालयभारत (POK)8126
15.अन्नपूर्णा पर्वतहिमालयनेपाल8091
16.ओजस डेलसैलेडोएंडीजअर्जेंटीना-चिल्ली6885
17.माउंट कोटोपैक्सीएंडीजइक्वाडोर5897
18.कुक पर्वतन्यूजीलैंड3867
19.विंसन मैसिफ एलसवर्थ पर्वत श्रृंखलाअंटार्कटिका4897

विश्व की प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं

क्र. सं.पर्वत शृंखलादेशप्रमुख बिंदु
1.हिमालयनेपाल, भारत और तिब्बतविश्व की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला
2.एंडीजदक्षिण अमेरिका (अर्जेंटीना, चिल्ली, पेरू पादी)विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला
3.यूरालरूसएशिया और यूरोप की सीमा
4.रॉकीउत्तरी अमेरिका
5.हिंदू कुशअफगानिस्तान
6.ग्रेट डिवाइडिंग रेंजऑस्ट्रेलिया
7.अल्ताईमध्य एशिया (रूस, मंगोलिया और चीन)
8.एटलस पर्वत श्रेणीउत्तर पश्चिम अफ्रीका
9.काकेशसरूस
10.अलास्काअलास्का (USA)
11.आल्पसयूरोप
12.एटलसउत्तर-पश्चिम अफ्रीका

विश्व के प्रमुख पर्वत चोटियां

माउंट एवरेस्ट

  • माउंट एवरेस्ट विश्व की सर्वोच्च चोटी है |
  • माउंट एवरेस्ट की समुद्र तल से ऊंचाई 8848 मीटर है |
  • माउंट एवरेस्ट हिमालय श्रेणी में नेपाल चीन बॉर्डर पर नेपाल देश में स्थित है |
  • माउंट एवरेस्ट को नेपाल में सागरमाथा कहां जाता है |
  • माउंट एवरेस्ट पर पहली बार 1953 में चढ़ाई करने वाले तेनजिंग शेरपा और एडमंड हिलेरी थे |
  • एवरेस्ट दिवस 29 मई को मनाया जाता है, क्योंकि 1953 में इसी दिन पहली बार एवरेस्ट फतेह हुआ था |
  • लेफ्टिनेंट कर्नल अवतार सिंह चीमा पहले भारतीय थे, जो 1965 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़े थे |
  • बछेंद्री पाल पहली भारतीय महिला थी, जो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ी थी |

माउंट एकांकागुआ

  • माउंट एकांकागुआ दक्षिण अमेरिका की, पश्चिम गोलार्ध की तथा एशिया के बाहर सबसे ऊंची पर्वत चोटी हैं |
  • माउंट एकांकागुआ की ऊंचाई 6959 मीटर हैं |
  • यह पर्वत चोटी दक्षिण अमेरिका में अर्जेंटीना देश में चिली के सीमा के पास में स्थित हैं |
  • यह पर्वत चोटी एंडीज पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है जो कि विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला है |

माउंट मैकिनले

  • माउंट मैकिनले उत्तरी अमेरिका की सर्वोच्च पर्वत चोटी है |
  • माउंट मैकिनले की ऊंचाई 6194 मीटर हैं |
  • माउंट मैकिनले को माउंट देनाली के नाम से भी जाना जाता है |
  • यह पर्वत चोटी अलास्का (USA) में अलास्का पर्वत श्रृंखला के अंतर्गत आती हैं |

माउंट एलब्रुस

  • माउंट एल्ब्रुस यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी हैं |
  • माउंट एलब्रुस काकेशस पर्वत श्रंखला का हिस्सा हैं |
  • माउंट एलब्रुस रूस के यूरोप वाले हिस्से में स्थित हैं |
  • माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 5642 मीटर हैं |

माउंट किलिमंजारो

  • माउंट किलिमंजारो अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी हैं |
  • माउंट किलिमंजारो तंजानिया देश में स्थित है |
  • माउंट किलिमंजारो की ऊंचाई 5895 मीटर हैं |
  • माउंट किलिमंजारो बिना किसी पर्वत श्रेणी के विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी हैं |

महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

  1. विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला कौन सी है ?

    विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला एंडीज पर्वत हैं, जोकि दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है |

  2. रॉकी पर्वत कहाँ है ?

    रॉकी पर्वत उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है |

  3. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी ?

    माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल थी |

  4. कंचनजंगा पर्वत चोटी कहां पर स्थित है ?

    कंचनजंगा पर्वत चोटी भारत के सिक्किम राज्य में नेपाल सीमा पर स्थित है | यह हिमालय में स्थित भारत की सबसे ऊंची चोटी है |

  5. अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी कौन सी है ?

    अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो हैं, जो कि तंजानिया देश में स्थित हैं | माउंट किलिमंजारो बिना किसी पर्वत श्रंखला के विश्व की सबसे ऊंची चोटी है | इसकी ऊंचाई 5895 मीटर है |

यह भी जरूर पढ़ें

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है, तो उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें तथा नई जानकारी के लिए हमारे Telegram Channel को Join कर लीजिए |

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram