भारत के सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दल की सूची | 2023 Updated National Party In India

3.3/5 - (6 votes)

भारत के सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दल की सूची (National Party In India list in hindi), उनकी योग्यताएं, सभी पार्टियों की स्थापना, संस्थापक, चुनाव चिन्ह और वर्तमान अध्यक्ष आदि की पूरी जानकारी दी गई है, जो अति महत्वपूर्ण है जरूर पढ़ें |

राष्ट्रीय राजनीतिक दल

जैसे कि नाम से पता है कि राष्ट्रीय राजनीतिक दल की उपस्थिति देश के अधिकतर हिस्सों में होती हैं, जबकि क्षेत्रीय पार्टी किसी विशेष राज्य या क्षेत्र में होती हैं |

2023 में नवीनतम आंकड़ों के अनुसार भारत में 6 राष्ट्रीय राजनीतिक दल हैं | हाल ही में तृणमूल कांग्रेस, NCP और CPI से राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा छीन लिया गया है, जबकि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल घोषित किया है |

वर्तमान में निम्नलिखित राष्ट्रीय राजनीतिक दल हैं –

क्र.सं.राष्ट्रीय पार्टी का नामसंक्षिप्त नाम
1.भारतीय जनता पार्टीBJP
2.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसINC
3.बहुजन समाज पार्टीBSP
4.मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टीCPI (M)
5.नेशनल पीपल्स पार्टीNPP
6.आम आदमी पार्टीAAP
भारत के सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दल

राष्ट्रीय राजनीतिक दल की योग्यताएं

भारत निर्वाचन आयोग ने किसी भी दल को राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का दर्जा देने के लिए कुछ योग्यताएं तय की हैं, जो निम्नलिखित हैं –

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

  • 4 या इससे अधिक राज्यों में केंद्र राज्य राजनीतिक दल का दर्जा प्राप्त हो |
  • 4 या इससे अधिक राज्यों में लोकसभा चुनाव में न्यूनतम 6% मत प्राप्त हो या 4 सांसद हो |
  • न्यूनतम 3 राज्यों से लोकसभा की 2% सीट जीतना |

इनमें से किसी भी योग्यता पर खरा उतरने पर उस दल को राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा दिया जाता है |

इन सभी शर्तों को पूरा करने वाले दल को राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में घोषित किया जाता है और इसके अनुसार कई बार विभिन्न दल राष्ट्रीय राजनीतिक दल बनते और बदलते रहते हैं |

National Party In India
National Party In India list in hindi

भारत में राष्ट्रीय राजनीतिक दल | National Party In India

नीचे वर्तमान में सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दल (Total 6) के बारे में जानकारी दी गई है –

भारतीय जनता पार्टी (BJP)

  • स्थापना – 6 अप्रैल 1980
  • संस्थापक – लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेई
  • चुनाव चिन्ह – कमल का फूल
  • वर्तमान अध्यक्ष – जेपी नड्डा
  • पत्रिका – कमल संदेश
  • BJP के स्थापना जनता पार्टी के विघटन के बाद हुई |
  • वर्तमान में केंद्र सरकार में के नेतृत्व की नरेंद्र मोदी सरकार हैं |
  • 17वी लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी की कुल 303 सीटें हैं |
  • वर्तमान (अप्रैल 2023 तक) में कुल 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में सरकार है |

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)

  • स्थापना – 28 दिसंबर 1885
  • संस्थापक – ए. ओ. ह्यूम
  • चुनाव चिन्ह – हाथ का निशान
  • वर्तमान अध्यक्ष – मलिकार्जुन खरगे
  • पत्रिका कांग्रेस संदेश, नेशनल हेराल्ड
  • 17वी लोकसभा में कॉन्ग्रेस की कुल 50 सीटें हैं |
  • कांग्रेस के पहले अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी थे |
  • यहां क्लिक करके पढ़ें कांग्रेस के सभी अधिवेशन

बहुजन समाज पार्टी (BSP)

  • स्थापना – 14 मार्च 1984
  • संस्थापक – कांशी राम
  • चुनाव चिन्ह – हाथी
  • वर्तमान अध्यक्ष – मायावती
  • बसपा की 2007 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनी थी, लेकिन 2022 में एक भी सीट नहीं जीत पाई |
  • वर्तमान में लोकसभा में BSP के कुल 10 सांसद हैं |

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी CPI-M

  • स्थापना – 7 नवंबर 1964
  • संस्थापक – श्रीपाद अमृत डांगे
  • चुनाव चिन्ह – हंसिया-हथौड़ा
  • वर्तमान अध्यक्ष – सीताराम येचुरी
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [माकपा] की स्थापना 1964 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से अलग होकर की गई |
  • वर्तमान में इस दल के केरल के मुख्यमंत्री भी विजयन हैं |

नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP)

  • स्थापना – 6 जनवरी 2013
  • संस्थापक – पी. ए. संगमा
  • चुनाव चिन्ह – किताब
  • वर्तमान अध्यक्ष – कॉनरैड संगमा
  • नेशनल पीपल्स पार्टी का प्रभाव मुख्य रूप से मेघालय राज्य में है |
  • यह राष्ट्रीय राजनीतिक दल बनने वाली उत्तर-पूर्व की पहली पार्टी है |

आम आदमी पार्टी (AAP)

  • स्थापना – 26 नवंबर 2012
  • संस्थापक – अरविंद केजरीवाल
  • चुनाव चिन्ह – झाड़ू
  • वर्तमान अध्यक्ष – अरविंद केजरीवाल
  • आम आदमी पार्टी की वर्तमान में दिल्ली और गोवा में सरकार हैं |
  • 2023 में आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा दिया गया है |

Note :- अभी वर्तमान में उपरोक्त 6 राष्ट्रीय राजनीतिक दल है यह सूची समय-समय पर चुनाव आयोग द्वारा बदली जाती है |

जैसे कि 2023 में आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा दिया गया, वहीं पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC), राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) का राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा छीन लिया गया |

राष्ट्रीय राजनीतिक दल के फायदे

  • राष्ट्रीय राजनीतिक दल एक चुनाव चिन्ह पर पूरे देश में चुनाव लड़ सकता है |
  • दिल्ली में दफ्तर के लिए भूमि मिलती हैं |
  • चुनाव प्रचारकों की संख्या बढ़ जाती हैं |
  • चुनाव संबंधी नीतियों के लिए राष्ट्रीय राजनीतिक दल से विचार विमर्श किया जाता है |
  • दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारण का समय मिलता है |

यह भी जरूर पढ़ें –

  1. वर्तमान में भारत में कुल कितने राष्ट्रीय राजनीतिक दल है ?

    वर्तमान में 2023 तक भारत में कुल 6 राष्ट्रीय राजनीतिक दल हैं, जिनकी सूची इस पोस्ट में दी गई है |

  2. आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है ?

    आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह झाड़ू है | हाल ही में AAP को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा दिया है |

अगर आपको rastriya rajnitik dal की जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें तथा हमारे Telegram Channel से जुड़े |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

3 thoughts on “भारत के सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दल की सूची | 2023 Updated National Party In India”

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram