13+ भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची (List of National Symbols of India In Hindi) की पूरी जानकारी दी गई है | यह टॉपिक अति महत्वपूर्ण है |
भारत सरकार और भारतीय संविधान सभा द्वारा अनेक राष्ट्रीय प्रतीकों को अपनाया गया है जिनके बारे में जानना आपके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं |
इस टॉपिक से काफी सारे प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं, इसीलिए यह महत्वपूर्ण टॉपिक हैं |
यहां पर कुछ महत्वपूर्ण लिस्ट दी गई है उनके बाद में विस्तार से जानकारी दी गई है, तो आप पूरा जरूर पढ़ें |
राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची | National Symbols of India List
क्र. सं. | प्रतीक | नाम |
---|---|---|
1. | राष्ट्रीय प्रतीक | अशोक स्तंभ |
2. | राष्ट्रीय ध्वज | तिरंगा |
3. | राष्ट्रगान | जन गण मन |
4. | राष्ट्रगीत | वंदे मातरम |
5. | राष्ट्रीय कैलेंडर | शक संवत |
6. | राष्ट्रीय पक्षी | भारतीय मोर |
7. | राष्ट्रीय पुष्प | कमल |
8. | राष्ट्रीय पशु | बाघ |
9. | राष्ट्रीय फल | आम |
10. | राष्ट्रीय वृक्ष | बरगद |
11. | राष्ट्रीय नदी | गंगा नदी |
12. | राष्ट्रीय जलीय जीव | गंगा डॉल्फिन |
13. | राष्ट्रीय विरासत पशु | हाथी |

प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक की जानकारी विस्तार से
राष्ट्रीय प्रतीक – अशोक स्तंभ

- भारत का राष्ट्रीय प्रतीक सारनाथ स्थित अशोक के स्तंभ के शीर्ष भाग की अनुकृति हैं |
- भारत सरकार ने राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में अशोक स्तंभ को 26 जनवरी 1950 को अपनाया था |
- प्रतीक के नीचे मुंडकोपनिषद से लिया गया “सत्यमेव जयते” देवनागरी लिपि में लिखा गया है |
- शासकीय कार्यों में अलग-अलग रंग के राष्ट्रीय प्रतीक का उपयोग होता है –
- नीला राष्ट्रीय प्रतीक – भारत के मंत्री
- लाल राष्ट्रीय प्रतीक – राज्यसभा के सदस्य व अधिकारी
- हरा राष्ट्रीय प्रतीक – लोकसभा के सदस्य
राष्ट्रीय ध्वज – तिरंगा

- भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है जिसे संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को अपनाया था |
- राष्ट्रीय ध्वज को संविधान सभा में हंसा मेहता ने प्रस्तुत किया |
- भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन पट्टी वाला तिरंगा है जिसमें केसरिया, सफेद और हरा क्रमशः ऊपर से नीचे नीचे हैं |
- सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र हैं जिसमें 24 तीलियां होती हैं, यह अशोक के सिंह स्तम्भ से लिया गया है |
- राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है |
- तिरंगे को पिंगली वेंकय्या ने डिजाइन किया था |
- राष्ट्रीय शोक के समय राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया जाता है |
- भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार सभी नागरिक और निजी संस्थाओं को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार है |
- प्रसिद्ध झंडा गीत “झंडा ऊंचा रहे हमारा” की रचना श्यामलाल प्रसाद गुप्त ने की थी |
राष्ट्रगान – जन गण मन
- रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखा गया जन गण मन को संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अंगीकार किया गया |
- राष्ट्रगान को गाने का समय 52 सेकंड है और संक्षिप्त में 20 सेकंड भी हैं |
- राष्ट्रगान को सर्वप्रथम कांग्रेस के 1911 के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था |
- रविंद्र नाथ टैगोर ने इसे 1912 में तत्वबोधिनी में भारत भाग्य विधाता शीर्षक से प्रकाशित किया था जिसका 1919 में ‘Morning Song Of India’ के नाम से अंग्रेजी में अनुवाद किया |

राष्ट्रगीत वंदे मातरम
- राष्ट्रगीत के रूप में वंदे मातरम को संविधान सभा द्वारा 26 जनवरी 1950 को स्वीकार किया गया |
- यह बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास आनंदमठ से लिया गया है |
- इसे सर्वप्रथम 1896 में कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था |
भारतीय संसद के अधिवेशन की शुरुआत जन गण मन से और समापन वंदे मातरम से होता है |
अब सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDFs उपलब्ध हैं | |
राष्ट्रीय कैलेंडर – शक संवत
- शक संवत पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग को सरकारी प्रयोग के लिए 22 मार्च 1957 को अपनाया गया |
- इसका पहला महीना चैत्र होता है |
- राष्ट्रीय कैलेंडर ग्रेगोरियम कैलेंडर की तिथियों से मिलती है। सामान्यत: इसकी शुरुआत 22 मार्च को होती है और लीप वर्ष में 21 मार्च से |
राष्ट्रीय पक्षी – मोर
- भारतीय मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया है |
- भारतीय मोर का वैज्ञानिक नाम पावों क्रिस्तातुस है |
राष्ट्रीय पुष्प – कमल
- भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल का फूल हैं |
- कमल का वैज्ञानिक नाम निलम्बो नूसीपेरा गेर्टन है |
राष्ट्रीय पशु – बाघ
- भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ हैं |
- बाघ का वैज्ञानिक नाम पैंथेरा टाइग्रिस है |
- भारत में प्रोजेक्ट टाइगर 1973 में शुरू किया गया था |
- टाइगर रिजर्व के बारे में यहां पढ़ें
राष्ट्रीय फल – आम
- भारत का राष्ट्रीय फल आम हैं, जिसे फलों का राजा भी कहते हैं |
- आम का वैज्ञानिक नाम मैंगिफेरा इंडिका है |
राष्ट्रीय वृक्ष – बरगद
- भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद का पेड़ है |
- बरगद का वैज्ञानिक नाम फाइकस बैंगालेंसिस है |
- बरकत विशाल आकार का पेड़ होता है और इसकी शाखाओं से और जड़े निकलती रहती हैं और यह फैलता रहता है |
राष्ट्रीय नदी – गंगा नदी
- भारत की राष्ट्रीय नदी गंगा नदी को घोषित किया गया है |
- गंगा नदी को 2008 में राष्ट्रीय नदी घोषित किया था |
- गंगा नदी की लंबाई कुल 2525 किलोमीटर है यह गंगोत्री से निकलती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं |
- गंगा नदी पर दो जगह कुंभ का मेला होता है – 1.हरिद्वार और 2.प्रयागराज
राष्ट्रीय जलीय जीव – गंगा डॉल्फिन
- 5 अक्टूबर 2009 को गंगा डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया |
- गंगा डॉल्फिन का वैज्ञानिक नाम प्लैटानिस्टा गैंगेटिका है |
- यह मुख्यतः दक्षिण एशिया में ताजे पानी में पाई जाती हैं |
राष्ट्रीय विरासत पशु – हाथी
- भारत का राष्ट्रीय विरासत पशु एशियाई हाथी हैं |
- हाथी का वैज्ञानिक नाम एलिफास इंडिका हैं |
- भारत में प्रोजेक्ट एलीफेंट 1992 में शुरू हुआ था |
यह भी पढ़ें –
- भारत के सभी मुख्य न्यायाधीश की सूची
- सभी 17 सतत विकास लक्ष्य की सूची | List Of SDG goals in Hindi
- सभी 48 भारत रत्न पुरस्कार विजेता की सूची | Bharat Ratna Winners List In Hindi
- प्रमुख समिति और आयोग | Committee and Commissions List
- भौतिक राशि और उनके मात्रक | SI Unit
National Symbols of India In Hindi राष्ट्रीय चिन्ह से जुड़े प्रश्न (FAQ)
-
भारत का राष्ट्रीय प्रतीक क्या है ?
भारत का राष्ट्रीय प्रतीक सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ है | भारत सरकार ने अशोक स्तंभ को 26 जनवरी 1950 को अपनाया था |
-
भारत का राष्ट्रीय पशु कौन सा है ?
भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ हैं तथा राष्ट्रीय विरासत पशु हाथी हैं |
-
राष्ट्रगान को कब अपनाया था ?
संविधान सभा ने राष्ट्रगान के रूप में जन-गण-मन को 24 जनवरी 1950 को अपनाया था | इसे रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखा गया था |
-
राष्ट्रगीत को कब अपनाया था ?
भारतीय संविधान सभा ने राष्ट्रीय गीत के रूप में वंदे मातरम को 26 जनवरी 1950 को अपनाया था | यह बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित हैं |
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमारे Telegram Channel को अभी Join करें |
इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️
I can’t explain ki aapki site kitni jyada helpful and reliable h,bahut acche se content ek jagah mil jate, easily samjh aate h,aur aapke YouTube channel ki bhi fan hu,sach me jitni tarif ki jaye kam h😊
Thankyou so much
Keep study & supporting