नोबेल पुरस्कार 2022 के विजेता पूरी सूची | Nobel Prize Winners List 2022 Hindi

4.2/5 - (19 votes)

नोबेल पुरस्कार 2022 के विजेता (Nobel Prize Winners List 2022 Hindi) सभी 6 क्षेत्रों की पूरी सूची विस्तार से दी गई है | nobel puraskar 2022 list in hindi

नोबेल पुरस्कार विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं जो छह अलग-अलग क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष दिए जाते हैं | 2022 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी हैं, जिनकी पूरी लिस्ट आपको इस पोस्ट में मिल जाएगी, तो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है |

सर्वप्रथम आपको नोबेल पुरस्कार के बारे में कुछ जानकारी दी गई है | उसके बाद में एक लिस्ट में सभी 2022 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची दी गई है और फिर प्रत्येक पुरस्कार विजेता के बारे में कुछ विशेष जानकारी भी दी गई है |

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह टॉपिक महत्वपूर्ण है, इसलिए पूरा जरूर से पढ़ें |

नोबेल पुरस्कार

  • स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनविद और इंजीनियर अल्फ्रेड नोबेल की याद में 1901 से प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि पर नोबेल फाउंडेशन द्वारा नोबेल पुरस्कार दिए जाते हैं | वर्तमान में नोबेल पुरस्कार 6 अलग-अलग क्षेत्रों में दिए जाते हैं |
  • नोबेल फाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 को हुई थी |
  • 1901 से पांच क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार दिए जाते थे | जो निम्नलिखित हैं –
    • भौतिकी
    • रसायन
    • चिकित्सा
    • साहित्य
    • शांति
  • 1968 से स्वीडिश बैंक द्वारा अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई |
  • शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है और अन्य पांच स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में दिए जाते हैं | सभी देशों की राजधानी और मुद्रा पढ़ें
  • प्रत्येक वर्ष एक क्षेत्र में अधिकतम 3 लोगों को नोबेल पुरस्कार दिया जा सकता है |
  • नोबेल पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक डिप्लोमा और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोना के धनराशि दी जाती है | अगर विजेता एक से अधिक है, तो पुरस्कार राशि उन्हीं के अनुपात में बांट दी जाती हैं |
  • 1974 के बाद में मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार देना बंद कर दिया, लेकिन अगर पुरस्कार घोषणा हो जाए और 10 दिसंबर से पहले किसी का निधन हो जाए तो उनको पुरस्कार दिया जाएगा |
  • नोबेल पुरस्कार केवल द्वितीय विश्वयुद्ध में 1940 से 42 के दौरान नहीं दिया गया था |

अभी यहां पर नोबेल पुरस्कार 2022 के विजेताओं की सूची दी हुई है, फिर आगे विस्तार में जानकारी है –

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

नोबेल पुरस्कार विजेता 2022 सूची

क्र.सं.नोबेल विजेतादेशक्षेत्र
1.एलेस बियालियात्स्कीबेलारूसनोबेल शांति
2.मेमोरियल (संस्था)रूसनोबेल शांति
3.सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज (संस्था)यूक्रेननोबेल शांति
4.एनी एनॉक्सफ्रांसनोबेल साहित्य
5.कैरोलिन बर्टोज़ीअमेरिकानोबेल रसायन
6.बैरी शार्पलेसअमेरिकानोबेल रसायन
7.मोर्टन मेल्डलडेनमार्कनोबेल रसायन
8.एलेन एस्पेक्टफ्रांसनोबेल भौतिकी
9.जॉन एफ क्लॉसरअमेरिकानोबेल भौतिकी
10.एंटोन जिलिंगरऑस्ट्रियानोबेल भौतिकी
11.स्वांते पैबोस्वीडननोबेल चिकित्सा
12.बेन बर्नानकेअमेरिकानोबेल अर्थशास्त्र
13.डगलस डायमंडअमेरिकानोबेल अर्थशास्त्र
14.फिलिप डायबविगोअमेरिकानोबेल अर्थशास्त्र
नोबेल पुरस्कार विजेता 2022
Nobel Prize Winners List 2022 Hindi
Nobel Prize Winners List 2022 Hindi

2022 के नोबेल पुरस्कार विजेता की जानकारी

शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता 2022

एलेस बियालियात्स्की

  • एलेस बियालियात्स्की बेलारूस के हैं जिन्हें 2022 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है |
  • उन्होंने 1980 से ही लोकतांत्रिक आंदोलन मानवाधिकार के लिए प्रयास किया है |
  • बेलारूस में भी लोकतंत्र नहीं है और ये उनका लगातार विरोध करते रहे हैं, इसलिए इन्हें नोबेल पुरस्कार मिला |

मेमोरियल

  • मेमोरियल एक संगठन है, जिसकी स्थापना 1987 में सोवियत संघ के दौरान हुई थी और इसका उद्देश्य साम्यवादी दमन के पीड़ितों की यादें रखना |
  • सोवियत विघटन के बाद में यह संगठन रूस में मानवाधिकारों के लिए काम करता रहा है |
  • इसीलिए रूस के इस संगठन को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला |

सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज

  • सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज संगठन की स्थापना 2007 में यूक्रेन में हुई थी |
  • शुरुआत से ही यह संगठन मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए मजबूती से खड़ा रहा |
  • रूस के आक्रमण के बाद में यूक्रेन के नागरिको के लिए इस संगठन ने काम किया और इसलिए इसे भी शांति का नोबेल पुरस्कार मिला |

2022 साहित्य का नोबेल पुरस्कार – एनी एनॉक्स

  • एनी एनॉक्स का जन्म 1940 में फ्रांस में हुआ था |
  • उनके लेखन का मुख्य भाग सामाजिक असमानता को लेकर रहा है |
  • एनी इनॉक्स की प्रमुख किताबें –
    • जर्नल डू डेहोर्स (1993)
    • एक्सटीरियर्स (1996)
    • या ला वी एक्सटीरियर 1993-1999
    • थिंग्स सीन, 2010)
    • लेस अरमोयर्स वीड्स (फिल्म)[1974]

2022 रसायन का नोबेल पुरस्कार

  • 2022 में तीन व्यक्तियों को रसायन के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया |
  • 2022 में नोबेल पुरस्कार विजेता (रसायन)
    1. कैरोलिन बर्टोज़ी (संयुक्त राज्य अमेरिका)
    2. बैरी शार्पलेस [ संयुक्त राज्य अमेरिका]
      • बैरी शार्पलेस को दूसरी बार नोबेल पुरस्कार, मिला पहली बार 2001 में मिला था |
    3. मोर्टन मेल्डल (डेनमार्क)
  • 2022 में रसायन के लिए इन तीनों को नोबेल पुरस्कार “क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए” दिया गया |

2022 चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

  • 2022 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के स्वांते पैबो को दिया गया |
  • उन्हें यह पुरस्कार विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए दिया गया |

2022 भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

  • 2022 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार निम्नलिखित तीन वैज्ञानिकों को दिया गया –
    1. एलेन एस्पेक्ट (फ्रांस)
    2. जॉन ए.क्लॉसर (अमेरिका)
    3. एंटोन जिलिंगर (ऑस्ट्रिया)
  • उन्हें यह पुरस्कार “उलझे हुए फोटॉनों के प्रयोगों के लिए, बेल असमानताओं के उल्लंघन की स्थापना और अग्रणी क्वांटम सूचना विज्ञान” के लिए दिया गया |
  • उनके परिणामों ने Quantum सूचना पर आधारित नई तकनीक का रास्ता साफ कर दिया है।

2022 अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

  • 2022 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार निम्नलिखित तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को दिया गया –
    1. बेन बर्नानके
    2. डगलस डायमंड
    3. फिलिप डायबविगो
  • इन तीनों पुरस्कार विजेताओं को विशेष रूप से वित्तीय संकट के दौरान अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका के बारे में हमारी समाज में सुधार करने के लिए दिया गया है |
  • अर्थात 2022 का अर्थशास्त्र का नोबेल बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए दिया गया |
  • अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 1968 से शुरू हुआ और पहली बार 1969 में दिया गया था |

नोबेल पुरस्कार 2022 ट्रिक से जाने (Video)

Nobel Prize 2022 trick video

नोबेल पुरस्कार 2022 महत्वपूर्ण प्रश्न [FAQ]

  1. नोबेल पुरस्कार कितने क्षेत्रों में दिया जाता है ?

    1901 से 5 क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार दिया जाता था तथा 1968 के बाद में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार शुरू हुआ और अभी कुल 6 क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार दिए जाते हैं |

  2. 2022 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे दिया ?

    2022 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांस की एनी एनॉक्स को उनकी सामाजिक असमानता की रचनाओं के लिए दिया गया |

  3. 2022 में शांति का नोबेल पुरस्कार किसे दिया ?

    2022 में शांति का नोबेल पुरस्कार बेलारूस के एलेस बियालियात्स्की, रूस के मेमोरियल संगठन और यूक्रेन के सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज संगठन को संयुक्त रूप से दिया गया |

यह भी जरूर पढ़ें –

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए और अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में लिखें |

इस टॉपिक के साथ, सभी टॉपिक की PDF एक साथ डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें (GK PDF Bundle) और रोजाना Quiz और अपडेट के लिए Telegram Channel से जुड़े |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

1 thought on “नोबेल पुरस्कार 2022 के विजेता पूरी सूची | Nobel Prize Winners List 2022 Hindi”

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram