नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है EXAM TAK पर | इस पोस्ट में हम आपको भारत के सभी बाघ अभ्यारण (Tiger Reserve Of India in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं | किसी भी परीक्षा की दृष्टिकोण से यह टॉपिक बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसलिए आप इस पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़िए तथा इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए |

महत्वपूर्ण बिंदु -
टाइगर रिजर्व क्या है ? (Tiger Reserve Kya Hai)
बाघों के संरक्षण के लिए विभिन्न राष्ट्रीय पार्क और वन्य जीव अभ्यारण को केवल बागों के लिए संरक्षित किया जाता है, उसे टाइगर रिजर्व कहते हैं | देश में बाघों की घटती आबादी के कारण विभिन्न क्षेत्रों में टाइगर रिजर्व बनाए जाते हैं | वर्तमान में भारत में कुल 53 बाघ संरक्षित क्षेत्र है |
टाइगर रिजर्व से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य (Tiger reserve facts)
- वर्तमान में देश में कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं |
- देश का सबसे नवीनतम 53 वा टाइगर रिजर्व हाल ही में छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्य जीव अभ्यारण के संयुक्त क्षेत्र को घोषित किया गया है |
- 52वा टाइगर रिजर्व राजस्थान में रामगढ़ विषधारी अभ्यारण है, जिसे 2021 में राजस्थान सरकार ने टाइगर रिजर्व के रूप में मान्यता दी है |
- बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है |
- भारत का पहला बाघ रिजर्व जिम कार्बेट है, जिसे 1 अप्रैल 1973 को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था हालांकि जिम कार्बेट को नेशनल पार्क का दर्जा 1936 में दिया गया था |
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व नागार्जुन सागर श्रीशैलम सबसे बड़ा है |
- क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा टाइगर रिजर्व पेंच (महाराष्ट्र) है |
- विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित टाइगर रिजर्व नामदफा अरुणाचल प्रदेश में है |
- देश के कुल 18 राज्यों में बाघ पाए जाते हैं
- कैलाश सांखला को “टाइगर मैन ऑफ इंडिया” भी कहा जाता है |
- पूरे विश्व में सबसे अधिक बाघ भारत में पाए जाते हैं |
- 2019 में आई बाघों पर रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2967 बाघ हैं |
- भारत में सबसे अधिक 526 बाघ मध्यप्रदेश में पाए जाते हैं | मध्य प्रदेश के बाद कर्नाटक में सबसे अधिक 524 बाघ पाए जाते हैं |
- 29 जुलाई को पूरे विश्व में विश्व बाघ दिवस के रुप में मनाया जाता है |
क्या है प्रोजेक्ट टाइगर ? (Project Tiger In Hindi)
- देश में बाघों की लगातार घटती आबादी तथा बाघों का संरक्षण करने के लिए सरकार ने 1973 में “प्रोजेक्ट टाइगर” लांच किया जिसके तहत भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ के संरक्षण के लिए कई कदम उठाए गए |
- राजस्थान के जोधपुर के कैलाश सांखला के नेतृत्व में पहली बार इंदिरा गांधी ने प्रोजेक्ट टाइगर नामक कार्यक्रम 1973 में शुरू किया, इसलिए कैलाश सांखला को टाइगर मैन ऑफ इंडिया भी कहा जाता है |
- 1973 में जब टाइगर प्रोजेक्ट टाइगर लांच किया गया तब पूरे भारत में 9 टाइगर रिजर्व घोषित किए गए |
- यह 9 टाइगर रिजर्व थे – मानस, पलामू, रणथंबोर, बांदीपुर, कान्हा, मेलघाट, जिम कार्बेट, सुंदरवन और सिमलीपाल |
कैसे बनाए जाते हैं टाइगर रिजर्व ?
देश के किसी भी क्षेत्र में या उसको अगर टाइगर रिजर्व घोषित करना है, तो सबसे पहले राज्य सरकार इसकी सिफारिशें NTCA को भेजती है, उसके बाद NTCA उस सिफारिश को अपनी मंजूरी देने के उपरांत राज्य सरकार आधिकारिक रूप से उस क्षेत्र को टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित करती हैं |
NTCA क्या है ?
- NTCA का पूरा नाम है – राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ( National Tiger conservation authority ) |
- एनटीसीए का गठन वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत किया गया | NTCA के अध्यक्ष भारत के पर्यावरण मंत्री होते हैं तथा पर्यावरण राज्यमंत्री इसके उपाध्यक्ष होते हैं | संसद के तीन सदस्य भी इसमें शामिल होते हैं | तथा अन्य सदस्य होते हैं |
भारत के टाइगर रिजर्व की पूरी सूची | List Of Tiger Reserve
वर्तमान में भारत में कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं, नीचे दी गई सारणी में आपको भारत के सभी टाइगर रिजर्व इन इंडिया लिस्ट (Tiger Reserve in India List) दी गई है, जिसे आप पढ़ सकते हैं यह बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है |
राज्य का नाम | टाइगर रिजर्व और उनके घोषित वर्ष |
---|---|
असम | 1.मानस (1973 – 74) 2.नामेरी (1999) 3.काजीरंगा (2006) 4.ओरांग (2016) |
अरुणाचल प्रदेश | 1.नामदफा (1982 – 82) 2.पाकुई (1999 – 2000) 3.कमलांग (2016) |
आंध्र प्रदेश | 1.नागार्जुन श्रीशैलम (1982 – 83) |
बिहार | 1.वाल्मीकि (1989-90) |
छत्तीसगढ़ | 1.इंद्रावती (1982-83 2.अचानकमार (2008-09) 3.उदंती सीतानदी (2008-09) 4.गुरु घासीदास और तमोर पिंगला अभ्यारण का संयुक्त क्षेत्र (2021) |
झारखंड | 1.पलामू (1973-74) |
मिजोरम | 1.डंपा (1994-95) |
राजस्थान | 1.रणथंबोर (1973-74) 2.सरिस्का (1978-79) 3.मुकुंदरा हिल्स (2013) 4.रामगढ़ विषधारी अभ्यारण (2021) |
कर्नाटक | 1.बांदीपुर (1973-74) 2.भद्रा (1998-99) 3.नागरहोल (1999-2000) 4.दांडेली अंशी (2007) 5.बिलीगिरी रंगनाथ मंदिर (2011-12) |
केरल | 1.पेरियार (1978-79) 2.परमबीकुलम (2008-09) |
मध्य प्रदेश | 1.कान्हा (1973-74) 2.पेंच (1992-93) 3.बांधवगढ़ (1993-94) 4.पन्ना (1994-95) 5.सतपुड़ा (1999-2000) 6.संजय दुबरी (2008-09) |
महाराष्ट्र | 1.मेलघाट (1973-74) 2.पेंच (1992-93) 3.तडोब-अंधेरी (1993-94) 4.सह्याद्री (2009-10) 5.नवेगांव नागजीरा (2013) 6.बोर (2014) |
उत्तर प्रदेश | 1.दुधवा (1987-88) 2.पीलीभीत (2012) 3.अमानगढ़ (2012) |
उत्तराखंड | 1.जिम कार्बेट (1973-74) 2.राजाजी (2015) |
पश्चिम बंगाल | 1.सुंदरबन (1973-74 2.बुक्सा (1982-82) |
तेलंगाना | 1.कवल (2012-13) |
ओडीशा | 1.सिमलीपाल (1973-74) 2.सतकोसिया (2008-09) |
तमिल नाडु | 1.कालकड-मुदंथुरेइ (1998-99) 2.अन्नामलाई (2007) 3.मदुमलाई (2007) 4,सत्यमंगलम (2013) |
FAQ related to Tiger Reserve Of India in Hindi
-
भारत में कितने टाइगर रिजर्व हैं ?
भारत में वर्तमान में कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं | अभी हाल ही में 53 वा टाइगर रिजर्व “गुरु घासीदास राष्ट्रीय पार्क और तमोर पिंगला अभ्यारण” के संयुक्त क्षेत्र को छत्तीसगढ़ में बनाया गया है | पूरी लिस्ट आपको इस पोस्ट में दी गई हैं |
-
भारत का सबसे पहला टाइगर रिजर्व कौन सा था ?
भारत का सबसे पहला टाइगर रिजर्व जिम कार्बेट था, जो उत्तराखंड में स्थित है | इसे 1 अप्रैल 1973 को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था |
-
भारत का अंतिम टाइगर रिजर्व कौन सा है ?
भारत का अंतिम और 53 वा टाइगर रिजर्व गुरु घासीदास राष्ट्रीय पार्क और तमोर पिंगला अभ्यारण क्षेत्र है, जो छत्तीसगढ़ में स्थित है |
-
भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व हैं 2021 ?
2021 तक भारत में कुल 53 टाइगर रिजर्व है | पूरी लिस्ट आपको इस पोस्ट में दी गई है |
-
भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है ?
भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व आंध्र प्रदेश में स्थित नागार्जुन श्रीसेलम टाइगर रिजर्व है, जो क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है |
-
भारत का 52 वा टाइगर रिजर्व कौन सा है ?
भारत का 52 वा टाइगर रिजर्व राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित रामगढ़ विषधारी अभ्यारण है जिसे हाल ही में टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया है |
Tiger Reserve Of India Map

यह भी जरूर पढ़ें –
सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDF उपलब्ध हैं | |
- विश्व की प्रमुख जनजातियां पूरी जानकारी | 28+ Vishv Ki Pramukh Janjatiya
- विश्व की प्रमुख नदियां | 26+ List Of Rivers Of The World In Hindi UPSC
- 25+ प्रमुख खेल और खिलाड़ियों की संख्या | List Of Number Of Players In Sports In Hindi
- 50+ प्रमुख देशों के राष्ट्रीय खेल | Countries And Their National Games
- विभिन्न खेलों से संबंधित कप और ट्रॉफी | Khelo Se Sambandhit Trophy
- विश्व के प्रमुख मरुस्थल | 25+ Deserts Of The World In Hindi List
भारत का 53 वा टाइगर रिजर्व
- हाल ही में NTCA की मंजूरी के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरु घासीदास राष्ट्रीय पार्क और तमोर पिंगला वन्य जीव अभ्यारण के संयुक्त क्षेत्र को एक नया टाइगर रिजर्व घोषित किया है |
- यह भारत का 53 वां और नवीनतम टाइगर रिजर्व हैं |
- यह टाइगर रिजर्व अचानकमार, उदंती-सीतानदी और इंद्रावती रिजर्व के बाद छत्तीसगढ़ में यह चौथा टाइगर रिजर्व हैं |
- गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान कोरिया जिले में स्थित है जबकि तमोर पिंगला छत्तीसगढ़ के उत्तर-पश्चिमी कोने में सूरजपुर जिले में स्थित है ।
- छत्तीसगढ़ में बना यह नया टाइगर रिजर्व झारखंड और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे राज्य के उत्तरी भाग में स्थित है ।
- यह नया टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व के बीच में कॉरिडोर का कार्य भी करेगा |
भारत का 52 वा टाइगर रिजर्व – रामगढ़ विषधारी
- रामगढ़ विषधारी अभ्यारण राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित है |
- यह अभ्यारण रणथंबोर टाइगर रिजर्व और मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के लिए टाइगर कॉरिडोर के बीच में पड़ता है और एक बफर जोन के रूप में काम करता है |
- इसे 1982 में बनाया गया था तथा यह 252 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है |
- यहां पर प्रमुख रूप से तेंदुआ, सांभर, जंगली सूअर, चिंकारा, भारतीय भेड़िया, सियार, लोमड़ी, लकड़बग्घा, आदि देखे जा सकते हैं | Tiger Reserve Of India in Hindi
दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको भारत में स्थित सभी बाघ परियोजनाओं (Tiger Reserve Of India in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी दी है | अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है, तो उसे अपने दोस्तों के साथ जरूर जरूर कीजिए और ऐसी ही जानकारी पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लीजिए |
Tiger Reserve Of India in Hindi
Best GK और Current Affairs के लिए👇️
Very very important hai tiger reserve
शानदार जानकारी
Very Very Nice Detail
With Explain Thanks EXAM TAK
Thanks keep studying..