विटामिन के रासायनिक नाम, स्रोत, कमी से होने वाले रोग | Vitamin Ke Rasayanik Naam

4.3/5 - (9 votes)

विटामिन क्या है विटामिन के रासायनिक नाम (Vitamin Ke Rasayanik Naam), स्रोत, कमी से होने वाले रोग के बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है, पूरा जरूर पढ़ें

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से विटामिन का टॉपिक अति महत्वपूर्ण है, जिससे कई प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए यहां पर पहले विटामिन उनके रासायनिक नाम और उनकी कमी से होने वाले रोग की सूची दी गई है | उसके बाद में सभी विटामिन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है |

विटामिन क्या है ?

विटामिन वह पोषक तत्व है, जो हमारी प्रकृति में विभिन प्रकार के खाद्य पदार्थों में मौजुद होते है, जो हमारे शरीर को अपनी संपूर्ण दक्षता के साथ क्रियाशील होने में सहायता प्रदान करते हैं तथा अनेक प्रकारों के रोग से रक्षा करने में हमारे शरीर को सक्षम बनाते हैं तथा हमारे स्वास्थ्य को पूर्णतया संतुलित बनाए रखते हैं |
प्रकृति में अनेक प्रकारों की खाद्य सामग्री में विटामिन मौजुद होते है |

Vitamin Ke Rasayanik Naam
Vitamin Ke Rasayanik Naam

विटामिन के रासायनिक नाम व कमी से होने वाले रोग

क्र.सं.विटामिनरासायनिक नामकमी से होने वाले रोग
1विटामिन Aरेटिनोलरतौंधी शुष्क त्वचा
2विटामिन B1थायमिनबेरी बेरी
3विटामिन B2 राइबोफ्लेविनकिलेसिस(होंठ तथा मुंह के किनारों का फटना)
4विटामिन B3 नियासिनबाल सफ़ेद होना, पेरौ में जलन होना
5विटामिन B5पेंटोथेनिक अम्लमासिक विकार
6विटामिन B6पाई रेडॉक्सिनदुर्बलता,नींद मे कमी तंत्रिका तंत्र कमजोर
7विटामिन B7बायोटिनचर्म रोग, बालों का गिरना
8 विटामिन B9फोलिक एसिडएनीमीया
9विटामिन B12साइनो कोबाल अमीनएनीमिया, पर्नियासिस
10विटामिन Cएस्कोर्बिक अम्लस्कर्वी
11विटामिन Dकैल्सिफेरोलरिकेट्स (बच्चो में), ऑस्टियोमलेशिया (वयस्कों में)
12विटामिन Eटेकोफोराल्सप्रजनन क्षमता में कमी और मांसपेशियों में कमजोरी
13विटामिन K फ़ाइलोकविनोनरक्त का थक्का नहीं बनता है
Vitamin Ke Rasayanik Naam aur rog

विटामिन के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

  • विटामिन की खोज सन 1912 में कासिमिर फंक द्वारा की गई थी |
  • विटामिन को दो भागो में विभाजित किया गया है – 1. जल में घुलनशील विटामिन 2. वसा में घुलनशील विटामिन
    • जल में घुलनशील विटामिन निम्न हैं – A, D, E, और K
    • वसा में घुलनशील विटामिन निम्न है – B (सभी B) और C

विटामिन की जानकारी

विटामिन A

  • विटामिन A का रासायनिक नाम रेटिनोल है |
  • विटामिन ए की कमी से निम्न रोग होते हैं – रतौंधी
  • विटामिन A के निम्नलिखित स्रोत हैं – अंडा, दूध, गाजर ,पालक, दही ,सोयाबीन ,हरी पत्तेदार सब्जी, मछलीकृत तेल

विटामिन B1

  • विटामिन B1 का रासायनिक नाम थायमीन है |
  • विटामिन B1 की कमी से निम्न रोग होते हैं – बेरी-बेरी
  • विटामिन B1 के निम्नलिखित स्रोत हैं – तिलहन, मुंगफली, दाल

विटामिन B2

  • विटामिन B2 का रासायनिक नाम राइबोफ्लेविन है |
  • विटामिन B2 की कमी से निम्न रोग होते हैं – होंठ तथा मुंह के किनारों का फटना(किलेसस)
  • विटामिन B2 के निम्नलिखित स्रोत हैं – दूध, हरी सब्जी ,खमीर ,मास

विटामिन B3

  • विटामिन B3 का रासायनिक नाम नियासीन है |
  • विटामिन B3 की कमी से निम्न रोग होते हैं – बाल सफेद होना, पांवों में जलाना होना
  • विटामिन B3 के निम्नलिखित स्रोत हैं – अंडे, फलिया ,मछली ,अनाज, मशरूम, नट्स आदि

विटामिन B5

  • विटामिन B5 का रासायनिक नाम पैंटोथेनिक अम्ल है |
  • विटामिन B5 की कमी से निम्न रोग होते हैं – मासिक विकार
  • विटामिन B5 के निम्नलिखित स्रोत हैं – अंडे ,बादाम ,दूध से बने उत्पाद, फूल गोभी ,एवोकाडो, मशरूम

विटामिन B6

  • विटामिन B6 का रासायनिक नाम पाइरिडोक्सिन है |
  • विटामिन B6 की कमी से निम्न रोग होते हैं – दुर्बलता ,निंद में कमी ,तांत्रिक तंत्र कमजोर
  • विटामिन B6 के निम्नलिखित स्रोत हैं – सूर्यमुखी के बीज ,चना ,राजमा ,सोयाबीन, मुंगफली, केला ,तिल

विटामिन B7

  • विटामिन B7 का रासायनिक नाम बायोटिन है |
  • विटामिन B7 की कमी से निम्न रोग होते हैं – चर्म रोग ,बालों का गिरना
  • विटामिन B7 के निम्नलिखित स्रोत हैं – शकरकंद, मछली ,पालक ,दूध ,चॉकलेट ,अंडे की जर्दी ,पनीर ,दही ,नट्स

विटामिन B9

  • विटामिन B9 का रासायनिक नाम फोलिक एसिड है |
  • विटामिन B9 की कमी से निम्न रोग होते हैं – एनीमिया
  • विटामिन B9 के निम्नलिखित स्रोत हैं – बादाम, शतावरी ,अंडे, एवोकाडो ,सूरजमुखी के बीज, मटर, सीफूड, ब्रोकली

विटामिन B12

  • विटामिन B12 का रासायनिक नाम कोबालमीन (Cobalamin) है |
  • विटामिन B12 की कमी से निम्न रोग होते हैं – एनीमिया,पार्निसियस
  • विटामिन B12 के निम्नलिखित स्रोत हैं – दूध और दही से बने उत्तपाद ,सीफूड ,गुड
  • विटामिन B12 में कोबाल्ट पाया जाता है |

विटामिन C

  • विटामिन C का रासायनिक नाम एस्कॉर्बिक अम्ल है |
  • विटामिन C की कमी से निम्न रोग होते हैं – स्कर्वी (मसूड़ों से खून निकलना)
  • विटामिन C के मुख्य स्रोत खट्टे फल होते हैं; जैसे – संतरा ,निंबू ,आंवला, अंगूर, टमाटर, पुदीना ,शलगम, मूली ,अमरूद, सेब, केला ,धनिया ,पालक आदि

विटामिन D

  • विटामिन D का रासायनिक नाम कैल्सिफेरोल है |
  • विटामिन D की कमी से निम्न रोग होते हैं – रिकेट्स(बच्चों में), ओस्टियोमेलेशिया (वयस्कों में)
  • विटामिन D के निम्नलिखित स्रोत हैं – सूर्य की किरण, दूध ,मछली, अनाज ,मशरूम

विटामिन E

  • विटामिन E का रासायनिक नाम टेकोफोरल्स है |
  • विटामिन E की कमी से निम्न रोग होते हैं – प्रजनन क्षमता में कमी ,मनस्पेशियों में कमजोरी
  • विटामिन E के निम्नलिखित स्रोत हैं – बादाम, सूरजमुखी ,सोयाबीन, शिमला मिर्च, पालक

विटामिन K

  • विटामिन K का रासायनिक नाम फाइलोक्विनोन है |
  • विटामिन K की कमी से निम्न रोग होते हैं – रक्त का थक्का नहीं बनता
  • विटामिन K के निम्नलिखित स्रोत हैं – दूध, दही, पनीर ,अंडे का पीला हिस्सा, मास ,पालक

विटामिन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

विटामिन की खोज कब व किसके द्वारा की गई ?

विटामिन की खोज कासिमिर फंक ने 1912 में की थी |

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

किस विटामिन K की कमी से रक्त का थक्का नहीं बनता है ?

विटामिन K की कमी से रक्त का थक्का नहीं बनता है और लगातार खून बहता रहता है |

विटामिन D का मुख्य स्रोत क्या है?

विटामिन डी का मुख्य स्रोत सूर्य का प्रकाश (Sun Light) हैं | सूर्य की किरणों के अलावा दूध, अंडा, मशरूम, आदि भी विटामिन D के स्रोत हैं |

बेरी बेरी रोग किस विटामिन की कमी से होता है ?

विटामिन B1 की कमी से बेरी-बेरी रोग होता है |

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और नए अपडेट के लिए हमारे Telegram Channel से जुड़े |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram