नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको प्रमुख युद्ध अभ्यास 2021 के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं,जिसमें military exercises of india 2021 हुए हैं,जिसमें भारत के विभिन्न देशों के साथ Yudh Abhyas 2021 हुए हैं उन सभी की पूरी जानकारी आपको यहां पर मिल जाएगी | अतः आप इसे पूरा जरूर पढ़ें यह आपकी परीक्षा के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है |
महत्वपूर्ण बिंदु -
युद्ध अभ्यास क्या है ?
युद्ध अभ्यास किन्ही 2 देशों की सेनाओं के बीच में आपसी तालमेल को और सहयोग को बढ़ाने के लिए तथा विभिन्न तकनीक को साझा करने के लिए मित्र देशों के साथ आयोजित होता हैं, जिनमें उन दोनों देशों या जितने भी देश शामिल हो कि सेना ने हिस्सा लेती हैं और एक साथ में असली युद्ध की तरह युद्धाभ्यास करती हैं |

List Of Joint Military Exercises Of India 2021 | प्रमुख युद्धाभ्यास की सूची
भारत और अमेरिका के बीच में होने वाले प्रमुख युद्ध अभ्यास
PASSEX 2020
- यह युद्धाभ्यास भारत और अमेरिका के बीच में भारत और अमेरिका की नौसेना के बीच में हिंद महासागर में आयोजित हुआ |
- PASSEX अभ्यास भारतीय नौसेना अपने सहयोगी देशों के नौसेना के साथ करती हैं; जैसे – अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, इंडोनेशिया, आदि अन्य देशों के साथ |
टाइगर ट्रंफ (Tiger Trumph )
- भारत और अमेरिका की थल सेना के बीच में यह युद्धाभ्यास होता है |
- 2019 में यह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम और काकीनाडा में आयोजित हुआ था |
वज्र प्रहार (Vajra Prahar )
- भारत और अमेरिका की थल सेना के बीच में होने वाला युद्धाभ्यास, जो 2019 में अमेरिका में आयोजित हुआ था |
युद्ध अभ्यास 2021 (Yudh Abhyas 2021 )
- भारत और अमेरिका की थल सेना के बीच में यह युद्धाभ्यास 2021 में राजस्थान के बीकानेर फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित हुआ था |
भारत और फ्रांस के बीच में प्रमुख युद्ध अभ्यास:-
गरुड़ युद्धाभ्यास (Garuda Exercise ):-
- गरुड़ युद्ध अभ्यास भारत और फ्रांस की वायु सेना के बीच में आयोजित किया जाता है | 2020 में यह युद्धाभ्यास फ्रांस में हुआ |
वरुण युद्धाभ्यास (Varuna Exercise ):-
- भारत और फ्रांस की नौसेना के बीच में आयोजित किए जाने वाले युद्धाभ्यास को वरुण युद्धाभ्यास कहते हैं |
- वरुण युद्धाभ्यास का 19 वा संस्करण भारत और फ्रांस की नौसेना के बीच में अप्रैल 2021 में अरब सागर में आयोजित हुआ था |
शक्ति युद्धाभ्यास (Shakti Exercise ):-
- शक्ति युद्ध अभ्यास भारत और थल सेना भारत और फ्रांस की थल सेना के बीच में आयोजित हुआ जाने वाला वार्षिक युद्धाभ्यास हैं | 2019 में यह युद्धाभ्यास राजस्थान के बीकानेर में महाजन फायरिंग फील्ड रेंज में आयोजित हुआ था |
Military Exercise | Yudh Abhyas 2021 | Military Exercises Of India 2020 | प्रमुख युद्ध अभ्यास 2021
भारत और रूस के बीच में होने वाले प्रमुख युद्ध अभ्यास:-
इंद्र युद्धाभ्यास (Indra Yudhabhyas)
- यह युद्धाभ्यास भारत और उसकी थल सेना के बीच में होता है |
- 2021 में इंद्रा युद्ध अभ्यास भारत और रूस की सेना के बीच में रूस के वॉल्गोग्राड में अगस्त 2021 में आयोजित हुआ था |
इंद्रा युद्धाभ्यास (Indra Exercise )
- यह भारत और रूस की नौसेना के बीच में आयोजित होता है |
- पिछली बार यह बंगाल की खाड़ी में आयोजित हुआ था |
अविंद्रा/ एविन्द्र युद्धाभ्यास (Avindra Exercise)
- भारत और रूस की वायु सेना के बीच में यह युद्धाभ्यास होता है |
military exercises list | युद्ध अभ्यास लिस्ट 2021
भारत और ब्रिटेन के बीच में होने वाले प्रमुख युद्ध अभ्यास:-
इंद्रधनुष युद्धाभ्यास (Indra Dhanush Exercise )
- भारत और ब्रिटेन की वायु सेना के बीच में आयोजित होता है | 2020 में यह युद्धाभ्यास गाजियाबाद में हिंडन वायु सेना स्टेशन में हुआ था |
अजय वारियन (Ajay Warian Exercise )
- भारत और ब्रिटेन की थल सेना के बीच में यह युद्धाभ्यास आयोजित होता है, इसे अजय वारियन युद्धाभ्यास कहते हैं, पिछली बार यूनाइटेड किंगडम में हुआ था |
कोकण युद्धाभ्यास (Konkan Exercise )
- भारत और ब्रिटेन की नौसेना के बीच में होने वाला युद्धाभ्यास, जो पिछली बार यूनाइटेड किंगडम में आयोजित हुआ था |
भारत और बांग्लादेश के बीच में होने वाले प्रमुख युद्ध अभ्यास:-
संप्रति युद्धाभ्यास (Sampriti Exercise )
- यह युद्धाभ्यास भारत और बांग्लादेश की थल सेना के बीच में आयोजित होता है, पिछली बार Sampriti Exercise मेघालय के उमरोई में आयोजित हुआ था |
बोंगो सागर युद्धाभ्यास (Bongo Sagar Exercise )
- भारतीय नौसेना और बांग्लादेश की नौसेना के बीच में होने वाला वार्षिक युद्धाभ्यास हैं, जो 2019 में शुरू हुआ | 2020 में यह युद्धाभ्यास बंगाल की खाड़ी में आयोजित हुआ था |
भारत और जापान के बीच में होने वाले प्रमुख युद्ध अभ्यास:-
धर्म गार्जियन (Dharm Garjian Exercise )
- यह युद्धाभ्यास भारत और जापान के थल सेना के बीच में होता है | पिछली बार यह युद्धाभ्यास वैरेंगते मिजोरम में आयोजित हुआ था |
सेन्यू मैत्री युद्ध अभ्यास (Shenyu Metri Exercise )
- भारत और जापान की वायु सेना के बीच में आयोजित होने वाला यह युद्धाभ्यास 2019 में पश्चिम बंगाल के पनागर में आयोजित हुआ था |
जीमैक्स युद्ध अभ्यास (JIMEX Exercise)
- भारत और जापान की नौसेना के बीच में होता है | 2020 में यह युद्धाभ्यास बंगाल की खाड़ी में हुआ था |
Pramukh Yudhabhyas (Video Solution)
अन्य प्रमुख युद्ध अभ्यास (Other Imp. Exercises):-
मालाबार युद्धाभ्यास (Malabar Exercise ):-
- यह युद्धाभ्यास भारत, अमेरिका और जापान की नौसेना के बीच में आयोजित होता है | 2020 में इस युद्धाभ्यास में ऑस्ट्रेलिया पहली बार शामिल हुआ | 2021 में मालाबार युद्धाभ्यास भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच में अमेरिका के प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप गुआम में आयोजित हुआ |
सूर्य किरण युद्धाभ्यास (Surykiran Exercise ):-
- सूर्य किरण युद्धाभ्यास भारत और नेपाल की थल सेना के बीच में आयोजित होने वाला युद्धाभ्यास है | 2019 में यह युद्धाभ्यास नेपाल में आयोजित हुआ था |
मैत्री युद्धाभ्यास (Metri Exercise ):-
- मैत्री युद्धाभ्यास भारत और पड़ोसी देश थाईलैंड के साथ में आयोजित होता है | यह भारत और थाईलैंड की थल सेना के बीच में होता है | पिछली बार यह युद्धाभ्यास मेघालय के उमरोई में आयोजित हुआ था |
दोस्ती युद्धाभ्यास (Dosti Exercise ):-
- दोस्ती युद्धाभ्यास भारत, मालदीव और श्रीलंका की नौसेना के बीच में होने वाला त्रिपक्षीय युद्धाभ्यास है |
समुद्र शक्ति युद्ध अभ्यास (Samudra Shakti Yudhabhyas ):-
- भारत और इंडोनेशिया की नौसेना के बीच में आयोजित होने वाला युद्ध अभ्यास समुद्र शक्ति के नाम से जाना जाता है | पिछली बार युद्धाभ्यास बंगाल की खाड़ी में आयोजित हुआ था |
एक्युवीर्यन (Ekuverin Exercise ):-
- भारत और मालदीव की थल सेना के बीच में आयोजित होने वाला युद्धाभ्यास यूनियन के नाम से जाना जाता है | 2020 में यह युद्धाभ्यास पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित हुआ था |
नोमेडिक एलिफेंट (Nomadic Elephant Exercise ):-
- भारत और मंगोलिया के बीच में आयोजित होने वाला युद्धाभ्यास नोमेडिक एलिफेंट के नाम से जाना जाता है |
PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDF उपलब्ध हैं | |
हैंड-इन-हैंड युद्धाभ्यास (Hand-In-Hand Exercise ):-
- भारत और चीन की थल सेना के बीच में आयोजित होता है | पिछली बार हैंड इन हैंड युद्धाभ्यास मेघालय के उमरोई में आयोजित हुआ था |
डस्टलिक युद्धाभ्यास (Dustlik Exercise ):-
- Dustlik युद्ध अभ्यास भारत और उज्बेकिस्तान की थल सेना के बीच में आयोजित होता है |
- 2021 में यह युद्धाभ्यास उत्तराखंड के रानीखेत में आयोजित हो रहा है |
Kavkaz Exercise 2020:-
- Kavkaz युद्धाभ्यास 2020 में रूस में आयोजित हुआ था | जिसमें बहुत सारे देशों ने हिस्सा लिया था, लेकिन इसमें भारत में हिस्सा नहीं लिया था |
SLINEX युद्ध अभ्यास
- भारत और श्रीलंका की नौसेना के बीच में आयोजित होने वाला युद्धाभ्यास हैं | पिछली बार SLINEX युद्धाभ्यास विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश में आयोजित हुआ था |
SITMEX युद्धाभ्यास
- SITMEX युद्धाभ्यास भारत, सिंगापुर और थाईलैंड तीनों देशों की नौ सेनाओं के बीच में आयोजित होने वाला युद्धाभ्यास हैं | पिछली बार यह युद्धाभ्यास अंडमान सागर में आयोजित हुआ था |
KAZIND युद्ध अभ्यास
- भारत और कजाकिस्तान की थल सेना के बीच में आयोजित होने वाला KAZIND युद्धाभ्यास पिछली बार पिथौरागढ़ उत्तराखंड में आयोजित हुआ था |
yudh abhyas 2021 list | 2021 में आयोजित होने वाले युद्धाभ्यास
अल-मोहद अल-हिंदी 2021 अभ्यास
- अल-मोहद अल-हिंदी युद्ध अभ्यास भारत और सऊदी अरब की नौसेना के बीच में आयोजित हुआ |
- यह युद्धाभ्यास अगस्त 2021 में आयोजित हुआ था |
जायेद तलवार युद्ध अभ्यास
- जायेद तलवार युद्ध अभ्यास भारत और यूएई की नौसेना के बीच में अबू धाबी में आयोजित हुआ |
- जायेद तलवार युद्धाभ्यास अगस्त 2021 में भारत-UAE के बीच में आयोजित हुआ |
कॉर्पोरेट (CORPAT) युद्ध अभ्यास
- CORPAT अभ्यास प्रत्येक वर्ष दो बार भारत और इंडोनेशिया की नौसेना के बीच में आयोजित होता है |
- CORPAT का 36 वा संस्करण हाल ही में जुलाई 2021 में हिंद महासागर में आयोजित हुआ |
- CORPAT का मूल उद्देश्य है वाणिज्यिक शिपिंग, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वैध समुद्री गतिविधियों के संचालन में हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित रखना है |
अभ्यास कटलैस एक्सप्रेस
- अभ्यास कटलैस एक्सप्रेस (Exercise Cutlass Express) अफ्रीका के पूर्वी तट पर विभिन्न देशों के द्वारा किया गया युद्धाभ्यास हैं |
- इस युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना के INS तलवार ने हिस्सा लिया था |
- यह युद्धाभ्यास जुलाई से अगस्त के बीच में 2021 में हुआ था |
- इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी हिंद महासागर में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देना है |
खंजर युद्धाभ्यास
- भारत और किर्गिस्तान के विशेष सुरक्षा बलों के बीच में आयोजित होने वाला युद्धाभ्यास, खंजर युद्धाभ्यास है |
- यह युद्ध अभ्यास 2011 में शुरू हुआ था |
- 2021 में युद्धाभ्यास किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित हुआ |
शांतिर अग्रसेना युद्ध अभ्यास
- बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भारत, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश की सेना ने मिलकर एक बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास किया, जिससे शांतिर अग्रसेना कहा गया |
- शांतिर अग्रसेना का अर्थ है – “शांति का अग्रदूत”
- यह युद्धाभ्यास अप्रैल 2021 में आयोजित हुआ था |
- इस युद्धाभ्यास का विषय “रोबस्ट पीस कीपिंग ऑपरेशंस” था |
Ex-Desert Flag 16
- एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग-VI संयुक्त अरब अमीरात द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय वायु सेना युद्धाभ्यास मार्च 2021 में UAE में किया गया |
- इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के Sukhoi MK 30, C-17,आदि विमानों ने हिस्सा लिया |
- भारत के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका(USA), संयुक्त अरब अमीरात(UAE), सऊदी अरब, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, बहरीन, आदि देशों के वायु सेना ने भी हिस्सा लिया |
मैं उम्मीद करता हूं कि आपको यह जानकारी बहुत ही अच्छी लगी होगी | अगर अच्छी लगी हैं तो इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर से कीजिए और ऐसी ही नई नई जानकारी पाने के लिए बने रहिए EXAM TAK के साथ तथा सबसे पहले नोटिफिकेशन पाने के लिए अभी हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लीजिए |
- सामान्य ज्ञान की PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
- करंट अफेयर्स पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
- Telegram Channel के लिए यहां क्लिक करें
Query Slove here-
- military exercises upsc 2021
- military exercise
- military exercises list
- military exercises of india 2020
- list of joint military exercises of india 2020
- list of joint military exercises of india 2021
- military exercises upsc
- military exercises of india with other countries 2020 pdf
- joint military exercise 2021
- all military exercises of india 2021 pdf
- recent military exercises of india 2021
- list of militry excercise
- militry excercise
- military exercises of india 2021
- yudh abhyas pdf
Best GK और Current Affairs के लिए👇️
Share With Your Friends..