विश्व की प्रमुख झीलें | 30+ Lakes Of World UPSC In Hindi

4.3/5 - (13 votes)

Lakes Of World UPSC In Hindi, विश्व की प्रमुख झीलें पूरी लिस्ट, उनके बारे में महत्वपूर्ण तथ्य, आदि पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है |

पूरे विश्व में अनेक प्रकार की झीलें हैं, खारे पानी की, मीठे पानी की, सबसे ऊंची, सबसे गहरी, आदि विभिन्न प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं | भारत की झीलों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें |

विश्व की प्रमुख झीलों के बारे में सर्वप्रथम महत्वपूर्ण तथ्य जानेंगे, उसके बाद आपको सभी प्रमुख झीलों की पूरी लिस्ट उपलब्ध की गई है |

झीलों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

  • क्षेत्रफल के अनुसार विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर हैं, जो एशिया में स्थित हैं और 5 देशों के साथ सीमा साझा करती है |
    • कैस्पियन सागर का क्षेत्रफल 3,71000 वर्ग किलोमीटर है |
    • अजरबैजान की राजधानी बाकू समेत कई शहर कैस्पियन सागर के किनारे हैं |
    • कैस्पियन सागर में वोल्गा नदी, यूराल नदी आदि कई सम्मिलित होती हैं |
  • क्षेत्रफल के अनुसार विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील सुपीरियर झील है, जो उत्तरी अमेरिका में स्थित है |
    • सुपीरियर झील अमेरिका और कनाडा देश में स्थित है |
    • सुपीरियर झील पृथ्वी की सतह के स्वच्छ जल का 10% हिस्सा रखती हैं |
  • उत्तरी अमेरिका में महान झील क्षेत्र हैं, जिसमें पांच प्रमुख जिले हैं –
    • सुपीरियर झील
    • ह्यूरन झील
    • मिशीगन जेल
    • ईरी झील
    • ओंटारियो झील
  • विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील रूस में स्थित है, जो 1642 मीटर गहरी है |
    • बैकाल झील विश्व की सबसे पुरानी, सबसे गहरी और आयतन के अनुसार सबसे बड़ी झील है |
    • बैकाल झील को 1996 में यूनेस्को विश्व विरासत में शामिल किया गया |
  • विश्व की सबसे लंबी झील टांगानिका झील है, जोकि अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है |
    • टांगानिका झील की लंबाई 673 किलोमीटर है |
    • टांगानिका झील बैकाल झील के बाद दूसरी सबसे पुरानी, गहरी और आयतन के अनुसार दूसरी सबसे बड़ी झील है |
    • टांगा निका झील तंजानिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, जांबिया और बुरुंडी से सीमा साझा करती है |
  • मृत सागर जो कि इजरायल और जॉर्डन की सीमा पर है पृथ्वी तल पर सबसे गहरी जल सतह है |
    • मृत सागर समुद्र तल से 418 मीटर नीचे हैं |
  • विश्व की सबसे ऊंची नोगम्य दृष्टि से झील टिटिकाका झील है |
    • टिटिकाका झील 3812 मीटर की ऊंचाई पर दक्षिण अमेरिकी देश पेरू और बोलीविया की सीमा पर है |
Lakes Of World UPSC In Hindi
Lakes Of World UPSC In Hindi

Lakes Of World UPSC In Hindi List

1.कैस्पियन सागररूस
कजाकिस्तान
अजरबैजान
तुर्कमेनिस्तान
ईरान
सबसे बड़ी झील
2.बैकाल झीलरूससबसे गहरी झील
3.विक्टोरिया झीलतंजानिया और युगांडाअफ्रीका की सबसे बड़ी झील
नील नदी (White Nile) का उद्गम
4.अरल सागरकजाकिस्तान उज़्बेकिस्तानसिकुड़ती हुई झील
5.टांगा निका झीलतंजानिया, कांगो गणराज्यसबसे लंबी झील
6.टिटिकाका झीलपेरू और बोलिवियासबसे ऊंची नौगम्य झील
7.सुपीरियर झीलUSA और कनाडासबसे बड़ी ताजे पानी की झील
8.ह्यूरन झीलUSA और कनाडा
9.मिशिगन झीलUSA और कनाडाशिकागो शहर के किनारे
10.ईरी झीलUSA और कनाडा
11.ओंटारियो झीलUSA और कनाडा
12.ग्रेट बियर झीलकनाडा
13.ग्रेट स्लेव झीलकनाडा
14.विनिपेग झीलकनाडा
15.रेनडियर झीलकनाडा
16.न्यासा झीलमलावी-मोजांबिक-तंजानियाइसे मलावी झील भी कहां जाता है |
17.चाड झील चाड-नाइजर-नाइजीरिया
18.बाल्खस झीलकजाकिस्तान
19.Issyk Kulकिर्गिस्तान
20.लड़ोगा झीलरूसयूरोप की सबसे बड़ी झील
21.ओनेगा झीलरूस
22.निकारागुआ झीलनिकारागुआ
23.आयरे झीलऑस्ट्रेलिया
24.टोरेंस झीलऑस्ट्रेलिया
25.उर्मिया झीलईरान
26.क्योगो झीलयुगांडा
27.वोस्तोक झीलअंटार्कटिकाअंटार्कटिका की सबसे बड़ी झील
28.ताना झीलइथोपियानील नदी (Blue Nile) का उद्गम
29.ग्रेट बिट्टर झीलमिस्रस्वेज नहर में स्थित
30.तिम्साह झीलमिस्रनील नदी के डेल्टा में स्थित
Lakes Of World List In Hindi

महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

  1. विश्व की सबसे बड़ी झील कौन सी है ?

    विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर हैं, जो कि एशिया में स्थित हैं और 5 देशों से तटीय सीमा साझा करती हैं | कैस्पियन सागर की सीमा रूस, ईरान, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और अजरबैजान के साथ लगती हैं |

  2. विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है ?

    क्षेत्रफल के अनुसार विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील सुपीरियर झील है और जल घनत्व के अनुसार सबसे बड़ी झील बैकाल झील हैं |

  3. विक्टोरिया झील कहां पर स्थित है ?

    विक्टोरिया झील अफ्रीका महाद्वीप में तंजानिया और युगांडा देश में स्थित है | विक्टोरिया झील विषुवत रेखा पर स्थित है |


यह भी जरूर पढ़ें :-


दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करें और हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

1 thought on “विश्व की प्रमुख झीलें | 30+ Lakes Of World UPSC In Hindi”

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram