भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार का पंजाब में नवीनतम मंत्रिमंडल (Punjab New Cabinet Minister List 2022 In Hindi With PDF) की पूरी जानकारी यहां पर दी गई है |
10 मार्च को पंजाब विधानसभा के चुनाव परिणाम जारी हुए और आम आदमी पार्टी में रिकॉर्ड 92 सीट जीतकर दिल्ली के बाहर अपना कदम रखा और भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बने | भगवंत मान के अलावा 10 और विधायक भी मंत्री मंडल में शामिल हुए, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में मंत्रिमंडल से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए यहां पर आपको पंजाब के सभी नवीनतम कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट दी गई है, जो आप देख सकते हैं |
महत्वपूर्ण बिंदु -
महत्वपूर्ण तथ्य
- 2003 में हुए 91 संविधान संशोधन के तहत लोकसभा और विधानसभा में मंत्रिमंडल की संख्या उनकी सीटों से 15% से अधिक नहीं हो सकती है |
- पंजाब में वर्तमान में 117 विधानसभा की सीटें हैं और उसका 15% लगभग 18 सीटें होती है अर्थात पंजाब में मुख्यमंत्री के अलावा 17 विधायक मंत्री बन सकते हैं |
- हालांकि भगवंत मान की सरकार में अभी के समय सिर्फ 10 ही मंत्री है, जिनकी सूची नीचे दी गई है |
- 10 मंत्रियों में डॉक्टर बलजीत कौर महिला मंत्री भी शामिल है |
- भगवंत मान नहीं 16 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में मुख्यमंत्री की शपथ ली |
- भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं |

पंजाब के मुख्यमंत्री – भगवंत मान

- नाम – भगवंत सिंह मान
- जन्म – 17 अक्टूबर 1973
- मार्च 2014 में आम आदमी पार्टी से जुड़े और संगरूर से दो बार सांसद बने |
- 16 मार्च पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं |
- वर्तमान में धुरी (संगरूर) से विधायक हैं |
- मान “कॉमेडी किंग” और “जुगनू” के नाम से जाने जाते हैं |
Punjab New Cabinet Minister List 2022
क्र.सं. | मंत्री का नाम | संबंधित मंत्रालय |
---|---|---|
1. | भगवंत मान | मुख्यमंत्री गृह मंत्री शहरी विकास मंत्री कृषि और किसान कल्याण मंत्री |
2. | हरपाल सिंह चीमा | वित्त मंत्री |
3. | डॉ बलजीत कौर | सामाजिक न्याय मंत्री महिला और बाल विकास मंत्री |
4. | हरभजन सिंह ETO | लोक निर्माण और ऊर्जा मंत्री |
5. | डॉ विजय सिंगला | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री |
6. | लाल चंद कटारुचक | खाद्य और आपूर्ति मंत्रालय वन मंत्री |
7. | गुरमीत सिंह मीत हेयर | शिक्षा मंत्री खेल और युवा मामलों के मंत्री |
8. | कुलदीप सिंह धालीवाल | ग्रामीण और पंचायती मामलों के मंत्री पशुपालन, मत्स्य और डेयरी मंत्री |
9. | लालजीत सिंह भुल्लर | परिवहन मंत्री |
10. | ब्रैम शंकर | राजस्व मंत्री जल संसाधन और आपदा प्रबंधन मंत्री |
11. | हरजोत सिंह बैंस | कानून और विधि मंत्री पर्यटन मंत्री |
यहां पर भगवंत मान सरकार के नवीनतम कैबिनेट की जानकारी दी गई है और नई जानकारी के लिए अभी Telegram Channel Join करें |
FAQ Related Punjab Cabinet
-
पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है ?
भगवंत मान पंजाब के वर्तमान में 2022 में 17वे मुख्यमंत्री बने हैं | वह आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं |
-
पंजाब में कुल कितनी विधानसभा सीट है ?
पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीट है जिसमें से 92 सीट आम आदमी पार्टी ने जीती है |
इस पोस्ट में पंजाब के नवीनतम कैबिनेट के बारे में (Punjab New Cabinet Minister List 2022) पूरी सही जानकारी दी गई है अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और PDF Download करने के लिए Telegram Channel ज्वाइन करें |
इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं | |
इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️