2023 तक सभी Updated भारत की महारत्न कंपनियों की सूची (maharatna company list in hindi for upsc ssc) और विस्तार से जानकारी दी गई है | महारत्न, नवरत्न और मिनी रत्न की पूरी जानकारी अति महत्वपूर्ण है जरूर पढ़ें |
भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (PSUs) को विभिन्न वर्गों में बांटा गया है | देश की बड़ी कंपनियों को महारत्न का दर्जा दिया जाता है और इस आर्टिकल में सभी महारत्न कंपनियों की पूरी जानकारी दी गई है |
सर्वप्रथम सभी महारत्न कंपनियों की सूची संक्षिप्त में दी गई है उसके बाद में विस्तार से जानकारी भी दी है तथा अंत में नवरत्न कंपनियों की सूची और महत्वपूर्ण प्रश्न भी शामिल है अतः इसे पूरा जरूर पढ़ें |
महत्वपूर्ण बिंदु -
भारत की सभी महारत्न कंपनी की सूची
क्र.सं. | महारत्न कंपनी का नाम | स्थापना | मुख्यालय |
---|---|---|---|
1. | भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) | 1956 | नई दिल्ली |
2. | भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) | 1977 | मुंबई |
3. | कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) | 1975 | कोलकाता |
4. | गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (GAIL) | 1984 | नई दिल्ली |
5. | हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) | 1952 | मुंबई |
6. | इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) | 1959 | नई दिल्ली |
7. | नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) | 1975 | नई दिल्ली |
8. | ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) | 1956 | नई दिल्ली |
9. | पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (POWERGRID) | 1989 | गुरुग्राम |
10. | स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) | 1973 | नई दिल्ली |
11. | रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (RECL) | 1969 | नई दिल्ली |
12. | पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) | 1986 | नई दिल्ली |
13. | ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) | 1959 | दुलियाजन |

महारत्न कंपनी इन इंडिया List
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL)
- भारी उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी है |
- BHEL की स्थापना 1956 में हुई थी |
- इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है |
- यह सार्वजनिक क्षेत्र के इंजीनियरिंग व विनिर्माण क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है |
भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL)
- भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है |
- इसकी शुरुआत 1891 में असम और बर्मा के क्षेत्र में खोज के लिए की गई थी उसके बाद 1976 में राष्ट्रीयकरण किया गया और 1 अगस्त 1977 को इसका नाम भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड कर दिया गया |
- 2017 में BPCL को महारत्न का दर्जा दिया गया |
- इसका मुख्यालय मुंबई में है |
- BPCL की बिना (मध्य प्रदेश), कोच्चि और मुंबई में रिफाइनरी है |
कोल इंडिया लिमिटेड
- कोल इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है, जो देश में 80% कोयला उत्पादन करती है |
- कोल इंडिया लिमिटेड की स्थापना 1975 में हुई थी |
- CIL का मुख्यालय कोलकाता में है |
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
- गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की गैस उत्पादक कंपनी है |
- हजीरा-बीजापुर-जगदीशपुर (HVJ Pipeline) GAIL की परियोजना है |
- GAIL की स्थापना 1984 में हुई थी और इसका मुख्यालय दिल्ली में है |
- GAIL, पेट्रोकेमिकल, हाइड्रोकार्बन, पेट्रोलियम परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा, विद्युत उत्पादन, आदि विभिन्न परियोजनाओं में शामिल है |
हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड
- हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय के अंतर्गत 2019 से महारत्न कंपनी है |
- 2018 से ONGC ने HPCL के 51% Equity के साथ स्वामित्व प्राप्त कर लिया है |
- HPCL की स्थापना 1952 में हुई थी |
- इसका मुख्यालय मुंबई में है |
- मुंबई और विशाखापट्टनम में HPCL की रिफाइनरी स्थित है |
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड
- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन देश की सर्वाधिक तेल उत्पादक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है |
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के पास देश की कुल 23 में से 11 रिफाइनरी है |
- IOCL की स्थापना 1959 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है |
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन
- वर्ष 1975 में स्थापित हुई नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी है |
- NTPC का मुख्यालय नई दिल्ली में है |
- NTPC का मुख्य कार्य विद्युत उत्पादन और उसे विभिन्न राज्यों के विद्युत बोर्ड को विद्युत वितरण करना है |
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन
- ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी और तेल उत्पादक कंपनी है |
- ONGC देश के देश में उत्पादित कुल Crude Oil का 70% और Natural Gas का 84% उत्पादन करता है |
- ओएनजीसी की स्थापना 1956 में हुई थी |
- इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है |
पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया
- पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है, जो ऊर्जा वितरण का कार्य करती है |
- पावर ग्रिड देश के अलग-अलग राज्यों में विद्युत स्थानांतरण करती है यह देश का कुल 50% विद्युत वितरण करती है |
- पावर ग्रिड की स्थापना 1989 में कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत हुई थी |
- शुरुआत में इसका नाम नेशनल पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड था, लेकिन 1992 में इसे बदलकर पावर ग्रिड रखा गया |
- पावरग्रिड का मुख्यालय गुरुग्राम में है |
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
- स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी स्टील उत्पादक कंपनी है |
- सेल की स्थापना 1973 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है |
- SAIL की भिलाई, बोकारो, बर्नपुर (असम), दुर्गापुर, राउरकेला में 5 एकीकृत इस्पात संयंत्र हैं तथा सलेम, दुर्गापुर और भद्रावती में 3 एकीकृत इस्पात संयंत्र का संचालन कर रहा है |
- सोम मंडल SAIL की पहली महिला अध्यक्ष बनी थी |
रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड
- रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है, जो बीमा उपलब्ध करवाती है |
- REC केंद्र और राज्य विद्युत कंपनी और इलेक्ट्रिक कोऑपरेटिव को और अन्य निजी बिजली उत्पादक कंपनियों को ऋण सुविधा उपलब्ध करवाती है |
- 2020 में PFC ने REC की 52% Equity के साथ स्वामित्व प्राप्त कर लिया है |
- REC की स्थापना 1969 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है |
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन
- पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा क्षेत्र में फाइनेंस क्षेत्र की महारत्न कंपनी है |
- PFC की स्थापना 1986 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है |
- PFC फाइनेंशियल कंसलटिंग, वित्तीय उत्पाद, इन्वेस्टमेंट, लोन, बैंकिंग, आदि क्षेत्रों में कार्य करती हैं |
- अक्टूबर 2021 में PFC को देश की 12वीं महारत्न कंपनी का दर्जा दिया गया |
- परमिंदर चोपड़ा वर्तमान में इसकी पहली महिला अध्यक्ष हैं |
ऑयल इंडिया लिमिटेड
- ऑयल इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी है, जो Crude Oil और Natural Gas की खोज, उत्पादन तथा स्थानांतरण का कार्य करती हैं |
- OIL की स्थापना 1959 में हुई थी |
- OIL का मुख्यालय असम के दुलियाजन में है |
- 2023 में ऑयल इंडिया लिमिटेड को देश की 13वीं महारत्न कंपनी का दर्जा दिया गया है |
सभी महारत्न कंपनियों के बारे में जानकारी पढ़ने के बाद में भारत में सार्वजनिक उद्यम के तहत महारत्न, मिनी रत्न और नवरत्न कंपनियों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी है, उसे जरूर पढ़ें –
भारत में सार्वजनिक उद्यम (PSUs In India)
भारत सरकार ने लाभ कमा रहे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में वाणिज्य और प्रबंधन की स्वायत्तता लेने के लिए 1997 में नवरत्न और मिनिरत्न योजना की शुरुआत की तथा 2009 में महारत्न की संकल्पना की |
अब सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDFs उपलब्ध हैं | |
महारत्न योजना
सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े उद्यम जो लगातार लाभ कमा रहे हैं उन्हें और ज्यादा स्वायत्तता देने के लिए 2009 में भारत सरकार ने महारत्न योजना की शुरुआत की है, जिससे इन उपक्रमों का संचालन देश के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भी आसानी से हो सके |
किसी भी कंपनी को महारत्न बनने के लिए निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होता है –
- कंपनी शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो |
- कंपनी को पहले से नवरत्न का दर्जा प्राप्त हो |
- उसे कंपनी का भारत के अलावा विदेश में भी व्यापार हो |
- कंपनी का पिछले 3 वर्षों का औसत कारोबार (Average Revenue) 20,000 करोड रुपए रहा हो |
- इसी दौरान 25 करोड रुपए का शुद्ध लाभ (Net Profit) अर्जित किया हो |
- 3 वर्षों में कंपनी का निवल मूल्य औसतन (Average Net Worth) 15,000 करोड़ रहा हो |
वर्तमान में नवंबर 2023 तक भारत में कुल 13 महारत्न कंपनियां है, जिनकी सूची ऊपर दी गई है |
नवरत्न योजना
नवरत्न योजना की शुरुआत 1997 में की थी, जिसमें सार्वजनिक उपक्रमों का एक विशिष्ट वर्ग आता है, जिसमें सरकार को ग्लोबल कंपनी होने की संभावना दिखती है |
नवरत्न का दर्जा प्राप्त करने वाली कंपनियों को अधिक प्रशासनिक और वित्तीय स्वायत्तता मिलती हैं | यह कंपनियां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार से पूंजी प्राप्त कर सकती हैं तथा बिना सरकार की अनुमति के भी निवेश और देश-विदेश में व्यापार लगा सकती हैं | इन कंपनियों के निदेशकों को बोर्ड की अधिग्रहण और विलय संबंधी निर्णय लेने का अधिकार भी होता है |
वर्तमान में 16 नवरत्न कंपनी है, जिनकी सूची नीचे दी गई है –
- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड(BEL)
- महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड(MTNL)
- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(HAL)
- राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड(NMDCL)
- नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड(NACL)
- राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड(RINL)
- शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड(SCOIL)
- नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड(NLCL)
- कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया(CONCOR)
- इंजिनियर्स इंडिया लिमिटेड(EIL)
- राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड(NBCCL)
- ONGC विदेश लिमिटेड
- राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड (RCFL)
- रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL)
- इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन (IRCON) इंटरनेशनल लिमिटेड
- रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनामिक सर्विस (RITES) लिमिटेड
मिनी रत्न योजना
मिनी रत्न योजना की शुरुआत 1997 में नवरत्न के अलावा मुनाफा कमा रहे अन्य उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए कुछ शर्तों के साथ वित्तीय, संचालन और प्रबंधन संबंधी स्वायत्त देकर मिनी रत्न की शुरुआत हुई |
वर्तमान में कुल 68 मिनिरत्न कंपनी है |
Maharatna Company List In Hindi FAQ
-
भारत में कुल कितनी महारत्न कंपनियां हैं ?
भारत में वर्तमान में कुल 13 महारत्न कंपनियां हैं, जिनका पिछले 3 वर्षों में औसत कारोबार 20,000 करोड रुपए से ज्यादा का रहा है |
-
नवीनतम महारत्न कंपनी कौन सी है ?
देश में 13वीं नवीनतम महारत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) को अगस्त 2023 में महारत्न का दर्जा दिया गया है |
-
भारत में कुल कितनी नवरत्न कंपनियां हैं ?
वर्तमान में कुल 16 नवरत्न कंपनी है, जिनकी सूची इस पोस्ट में दी है |
-
महारत्न योजना की शुरुआत कब हुई थी ?
महारत्न योजना की शुरुआत 2009 से हुई थी, जबकि नवरत्न और मिनी रत्न की शुरुआत 1997 में हुई थी |
-
NTPC की स्थापना कब हुई थी ?
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) की स्थापना 1975 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है |
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें | इसी तरह की जानकारी के लिए अभी हमारे Telegram Channel से जुड़े और यहां क्लिक करके इस टॉपिक के साथ सभी टॉपिक की PDF प्राप्त करें |
इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️