Mirabai Chanu Biography In Hindi | मीराबाई चानू के बारे में पूरी जानकारी

Give Rating Of this post

टोक्यो ओलंपिक शुरू होने के दूसरे ही दिन भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई हैं | भारत की मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन (weightlifting) में रजत पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया है | इस पोस्ट में हम आपको मीराबाई चानू के बारे में (Mirabai Chanu Biography In Hindi) पूरी जानकारी देने वाले हैं, जो कि आपकी परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है | आप इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए |

Mirabai Chanu Biography In Hindi
Mirabai Chanu Biography In Hindi

Mirabai Chanu Biography In Hindi

Mirabai Chanu Tokyo Olympics 2021

मीराबाई चानू ने उन 49 किलो के वर्ग में रजत पदक जीता है | मीराबाई चानू ने क्लीन और जर्क में 115 किलोग्राम और स्नैच में 87 किलोग्राम सहित कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक प्राप्त किया है |

उन्हीं के साथ प्रतियोगिता में चीन की होऊ झिऊई ने 210 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है तथा इंडोनेशिया की ऐसाह विंडी कांटिका ने 194 किलो ग्राम के साथ कांस्य पदक जीता है |

21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

भारत में भारोत्तोलन में 21 साल से कोई भी ओलंपिक में पदक नहीं जीता था इससे पहले 2000 में सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने भारत पलक में रजत पदक जीता था और अब टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने यह कारनामा कर दिखाया है | आपको यह याद रखना है कि कर्णम मल्लेश्वरी ओलंपिक में पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला है |

Mirabai Chanu World Records

  • मीराबाई चानू के अन्य रिकॉर्ड मीराबाई चानू 2017 में 48 किलोग्राम वर्ग में वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियन बनी थी |
  • 2014 में ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ खेल में उन्होंने रजत पदक जीता था |
  • मीराबाई चानू ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक जीता था |

Mirabai Chanu Awards

  • मीराबाई चानू को सन 2018 में विराट कोहली के साथ में सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था |
  • मीराबाई चानू को 2019 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

कौन है मीराबाई चानू (Mirabai Chanu Kaun hai)

मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए रजत पदक जीता है | मीराबाई चानू का जन्म मणिपुर के इंफाल के नोंगपोक काकचिंग गांव में 8 अगस्त 1994 को हुआ था | मीराबाई चानू के 5 भाई बहन हैं और यह सामान्य परिवार से हैं | बचपन में वो परिवार के लिए लकड़ियों के गट्ठर उठाया करती थी | मीराबाई चानू की वर्तमान में उम्र 26 वर्ष है |

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

Mirabai Chanu Biography In Hindi

नामसाइखोम मीराबाई चानू
राष्ट्रीयताभारतीय
राज्यमणिपुर
जन्म तिथि8 अगस्त 1994
उम्र26 वर्ष
खेल भारोत्तोलन
पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (2018)
पद्मश्री (2019)
पदकवर्ल्ड चैंपियनशिप (2017)
टोक्यो ओलंपिक (2020) – रजत पदक
कॉमनवेल्थ खेल (2018) – स्वर्ण पदक
कॉमनवेल्थ खेल (2014) – रजत पदक
शारीरिक ऊंचाई150 सेंटीमीटर (4 फिट 11 इंच)
शारीरिक वजन48 किलोग्राम
Mirabai Chanu Biography In Hindi

Questions About Mira Bai Chanu

मीराबाई चानू का पूरा नाम क्या है ?

मीराबाई चानू का पूरा नाम है – सैखोम मीराबाई चानू |

मीराबाई चानू किस राज्य से हैं ?

मीराबाई चानू उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर से संबंधित हैं |

मीराबाई चानू की कोच कौन है ?

मीराबाई चानू की कोच कुंजरानी देवी है, जो एक भारतीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी है | कुंज रानी भी इंफाल, मणिपुर से हैं |

दोस्तों अगर आपको मीराबाई चानू के बारे में यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए और ऐसी जानकारी पाने के लिए हमारी टेलीग्राम चैनल को जॉइन कर लीजिए |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

2 thoughts on “Mirabai Chanu Biography In Hindi | मीराबाई चानू के बारे में पूरी जानकारी”

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram