World Water Day 2021 | विश्व जल दिवस 2021 थीम, इतिहास, क्यों मनाया जाता है | पूरी जानकारी

Give Rating Of this post

विश्व जल दिवस 2021 (विश्व जल दिवस निबंध):-

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है EXAM TAK पर 22 मार्च को पूरे दुनिया में विश्व जल दिवस (Vishv jal divas) के रूप में मनाया जाता है इस पोस्ट में हम आपको विश्व जल दिवस के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं तो आप इसे पूरा ध्यान से जरूर से पढ़िए तथा अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए |

पानी का महत्व (Importance Of Water):-

विश्व जल दिवस पूरे विश्व में पूरे ब्रह्मांड में पृथ्वी ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां पर जीवन है और जीवन के लिए जल तो सबसे आवश्यक तत्व हैं | पानी मनुष्य तथा पेड़ पौधे पशुओं के जीने का मूलभूत आधार है | वैसे तो पूरे विश्व भर में 71% पानी है, लेकिन उसमें से बहुत कम पानी पीने योग्य पानी है | इसलिए पूरे विश्व में बढ़ती जनसंख्या के दबाव में पानी की कमी आज पूरे विश्व के सामने है | भारत भी एक प्रमुख देश है, जहां पर पानी की कमी देखी जाती हैं | गर्मियों में यहां पर पानी के लिए अलग से ट्रेन चलानी पड़ती है | आज पानी को बचाना सबसे जरूरी है और उससे भी जरूरी है कि जब बरसात होती हैं, तो उस पानी को ज्यादा से ज्यादा एकत्रित किया जाए, ताकि उस पानी को हम साल भर काम ले सकें  | भारत में एक तरफ मासिनराम जैसी जगह है जहां पर पूरे वर्ष भर में वर्षा होती रहती हैं, लेकिन अधिकतर पानी व्यर्थ हो जाता है | वह काम नहीं आता है और एक तरफ जैसलमेर और लद्दाख जैसी जगह भी हैं, जहां पर पूरे साल में बहुत कम दिन ऐसे होते हैं जब वर्षा होती है | ऐसे में जरूरी है कि सरकार के साथ-साथ हम भी जल को बचाने के लिए काम करें लोगों को जागरूक करें | 

विश्व जल दिवस:-

विश्व जल दिवस प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है | इस दिवस को मनाने का कारण यह है कि लोगों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाना तथा पानी के महत्व को समझाना यह दिवस प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया जाता है | Vishv jal divas

विश्व जल दिवस कब से शुरू हुआ (इतिहास):-

विश्व जल दिवस मनाने की शुरुआत 1993 में हुई संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा(UNGA) ने 22 दिसंबर 1992 को एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें यह तय किया गया कि 22 मार्च को हर वर्ष जल दिवस मनाया जाएगा तथा अगले ही वर्ष 1993 से प्रत्येक वर्ष जल दिवस के रूप में 22 मार्च को मनाते हैं | अतः 1993 से हर साल 22 मार्च को जल दिवस मनाया जाता है | Vishv jal divas kab se shuru hua

विश्व जल दिवस 2021 थीम (World Water Day Theme 2021):-

विश्व जल दिवस में पानी को बचाने के लिए वर्ष 2021 में विश्व जल दिवस की थीम हैं- “पानी का मूल्यांकन”(Valuing Water) | इस थीम का उद्देश्य है कि रोजाना की जिंदगी में पानी के महत्व को समझाने के लिए रखी गई है | पानी का महत्व किसी भी मूल्य से ज्यादा है | आज पानी मनुष्य के लिए मूलभूत आधार हैं  अतः सभी को पानी बचाने में अपना योगदान देना चाहिए | Vishv jal divas 2021 ki theme

भारत में विश्व जल दिवस (World Water Day In India):-

पूरे विश्व में जल दिवस के साथ-साथ भारत में भी आज बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं | विश्व जल दिवस 2021 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल शक्ति अभियान कैच द रेन अभियान(‘Jal Shakti Abhiyan: Catch the Rain’ campaign) की शुरुआत करेंगे, जिसमें वर्षा जल के संग्रहण के महत्व को दर्शाया जाएगा और मानसून से पहले सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा कि ज्यादा से ज्यादा वर्षा जल का संग्रहण करें | इस कार्यक्रम में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय हिस्सा ले रहे हैं | वर्तमान में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह जी शेखावत हैं | इसके अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार केन-बेतवा लिंक परियोजना की भी शुरुआत हो रही है, जो कि भारत की पहली नदी जोड़ो परियोजना होगी | इस तरह से विभिन्न सरकारें आज जल संरक्षण पर कार्य कर रही हैं | Vishv jal divas kaise manate hai

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

क्या होता है हमारा फर्ज:-

विश्व जल दिवस के अवसर पर सरकारें अपितु आप भी पानी को बचाने के लिए काम कर सकते हैं सरकार तो आपको ऐसा निर्देश दे सकती हैं दिशा निर्देश दे सकती हैं | उनका पालन करना तो हमारा कर्तव्य है और यह तो हमारे लिए ही है कि हम पानी को बचाएं, इसलिए जितना हो सके पानी को बचाने की कोशिश करें और अपने आसपास में सारे लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें | Vishv jal divas par nibandh

इस पोस्ट में मैंने आपको पूरी जानकारी देने की कोशिश की है, अगर आप ऐसे ही जानकारी पाना चाहते हैं तो हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लीजिए और अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर रोजाना करंट अफेयर्स का वीडियो आता है, जो कि आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा | World Water Day Essay

अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर से कीजिए और उन्हें भी इसके लिए जागरूक कीजिए |

जल है तो कल है 

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram