प्रमुख युद्ध अभ्यास 2023 (Yudh Abhyas 2023) भारत की अन्य देशों के साथ प्रमुख सैन्य अभ्यास (Military Exercises Of India) की पूरी जानकारी दी गई है |
इस पोस्ट में भारत और उसके सहयोगी देशों के बीच में आयोजित सभी प्रमुख युद्ध अभ्यास की जानकारी दी गई है | सामान्य ज्ञान का यह टॉपिक सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण है और यहां पर पूरी जानकारी दी गई हैं |
सर्वप्रथम यहां पर संक्षिप्त में पूरी सूची दी गई है और उसके बाद प्रमुख देशों के युद्धाभ्यास ओं की विस्तार से जानकारी दी गई हैं |
EXAM TAK द्वारा यह पोस्ट लगातार अपडेट की जाती रही हैं, इसलिए आप इस पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़ें और उसके बाद शेयर जरूर करें | New Updates का Notification Telegram Channel पर मिल जाएगा |
महत्वपूर्ण बिंदु -
युद्ध अभ्यास क्या है ?
युद्ध अभ्यास किन्ही 2 देशों की सेनाओं के बीच में आपसी तालमेल को और सहयोग को बढ़ाने के लिए तथा विभिन्न तकनीक को साझा करने के लिए मित्र देशों के साथ आयोजित होता हैं, जिनमें उन दोनों देशों या जितने भी देश शामिल हो कि सेना ने हिस्सा लेती हैं और एक साथ में असली युद्ध की तरह युद्धाभ्यास करती हैं |
अब सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDFs उपलब्ध हैं | |
Military Exercises Of India 2023 List | प्रमुख युद्धाभ्यास की सूची
क्र.सं. | युद्ध अभ्यास | देश | नवीनतम संस्करण |
---|---|---|---|
1. | टाइगर ट्रंफ युद्धाभ्यास | भारत और अमेरिका | पिछली बार आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम और काकीनाडा में आयोजित हुआ था | |
2. | वज्र प्रहार | भारत और अमेरिका | 2022 में बकलोह, हिमाचल प्रदेश |
3. | युद्ध अभ्यास 2022 | भारत और अमेरिका | अक्टूबर 2022 में उत्तराखंड के औली में |
4. | अभ्यास तरकश | भारत और अमेरिका | फरवरी 2023 में चेन्नई में |
5. | सूर्य किरण युद्धाभ्यास | भारत और नेपाल | दिसंबर 2022 में 16th सालझंडी (नेपाल) |
6. | गरुड़ | भारत और फ्रांस | नवंबर 2022 में जोधपुर में हुआ |
7. | वरुण | भारत और फ्रांस | 21वा संस्करण जनवरी 2023 में पश्चिमी तट पर हुआ |
8. | शक्ति | भारत और फ्रांस | नवंबर 2021 में फ्रेज़स, फ़्रांस में हुआ था | |
9. | FRINJEX | भारत और फ्रांस | मार्च 2023 में केरल के तिरुवनंतपुरम में |
10. | इंद्रधनुष | भारत और ब्रिटेन | 2020 में हिंडन वायु सेना स्टेशन (गाजियाबाद) |
11. | अजय वारियर | भारत और ब्रिटेन | अप्रैल 2023 में 7th संस्करण सैलिसबरी प्लेन्स, ब्रिटेन में हुआ | |
12. | कोकण युद्धाभ्यास | भारत और ब्रिटेन | मार्च 2023 में अरब सागर के तट पर |
13. | सम्प्रीति युद्धाभ्यास | भारत और बांग्लादेश | जून 2022 में जशोर सैन्य स्टेशन (बांग्लादेश) |
14. | बोंगोसागर | भारत और बांग्लादेश | मई 2022 में पोर्ट मोंगला, बांग्लादेश में हुआ | |
15. | इंद्र युद्ध अभ्यास | भारत और रूस | अगस्त 2021 में वोल्गोग्राद (रूस) |
16. | धर्म गार्जियन | भारत और जापान | फरवरी 2023 में जापान के शिगा प्रान्त में |
17. | सेन्यू मैत्री | भारत और जापान | 2019 में पनागर (पश्चिम बंगाल) |
18. | JIMEX युद्धाभ्यास | भारत और जापान | सितंबर 2022 में बंगाल की खाड़ी |
19. | वीर गार्जियन | भारत और जापान | पहली बार जनवरी 2023 में जापान के हयाकुरी में |
20. | मालाबार युद्धाभ्यास | भारत – अमेरिका – जापान – ऑस्ट्रेलिया | नवंबर 2022 में जापान के योकोसुका में |
21. | मैत्री युद्धाभ्यास | भारत और थाईलैंड | 2019 में उमरोई (मेघालय) |
22. | दोस्ती युद्धाभ्यास | भारत, मालदीव और श्रीलंका | 15th नवंबर 2021 में मालदीव |
23. | समुद्र शक्ति | भारत और इंडोनेशिया | 4th मई 2023 में बाटम (इंडोनेशिया) |
24. | एक्युवीर्यन | भारत और मालदीव | 11th दिसंबर 2021 कढधू द्वीप, मालदीव |
25. | नोमेडिक एलिफेंट | भारत और मंगोलिया | 2021 में बकलोह, हिमाचल प्रदेश |
26. | हैंड इन हैंड | भारत और चीन | 2019 में उमरोई, मेघालय |
27. | डस्टलिक युद्धाभ्यास | भारत और उज़्बेकिस्तान | 4th फरवरी-मार्च 2023 में पिथौरागढ़, उत्तराखंड में |
28. | खंजर युद्धाभ्यास | भारत और किर्गिस्तान | 9वा संस्करण मार्च-अप्रैल 2022 में बकलोह, हिमाचल प्रदेश में हुआ |
29. | SLINEX | भारत और श्रीलंका | 10वा संस्करण, अप्रैल 2023 में कोलंबो में |
ऑपरेशन बोल्ड कुरुक्षेत्र | भारत और सिंगापुर | 13वा संस्करण मार्च 2023 में जोधपुर में हुआ 2005 से शुरू हुआ | |
30. | SIMBEX | भारत और सिंगापुर | सितंबर 2021 में दक्षिण चीन सागर, सिंगापुर |
31. | SITMEX | भारत, सिंगापुर और थाईलैंड | 3rd नवंबर 2021 में अंडमान सागर (थाईलैंड) |
32. | AUSINDEX | भारत और ऑस्ट्रेलिया | 4th सितंबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया में |
33. | KAZIND | भारत और कजाकिस्तान | दिसंबर 2022 में 6th उमरोई (मेघालय) में |
34. | IMBEX | भारत और म्यांमार | 2019 में भारत में |
35. | 9th LAMITIYE-2022 | भारत और सेशेल्स | मार्च, 2022 में सेशेल्स में आयोजित हुआ | |
36. | VINBAX 2022 | भारत और वियतनाम | अगस्त 2020 में चंडी मंदिर (हरियाणा) में |
37. | AGNI WARRIOR | भारत और सिंगापुर | नवंबर 2022 में 12th देवलाली (महाराष्ट्र) |
38. | Austra Hind -22 | भारत और ऑस्ट्रेलिया | नवंबर 2022 में बीकानेर (राजस्थान) |
39. | बर्सामा शील्ड | ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और ब्रिटेन | मलेशिया ने मेजबानी की | |
40. | IMEX-22 | भारतीय नौसेना | मानवीय सहायता और आपदा राहत के उद्देश्य से मार्च 2022 में गोवा (अरब सागर) में पहला संस्करण हुआ | |
41. | बालिकतन 2022 | अमेरिका और फिलीपींस | अप्रैल 2022 में ताइवान के पास फिलीपींस क्षेत्र में हुआ | |
42. | नसीम अल बह्र | भारत और ओमान | 13th नवंबर 2022 में ओमान के तट पर हुआ 1993 से शुरू हुआ |
43. | अल मोहम्मद अल हिंदी | भारत और सऊदी अरब | 2nd संस्करण मई 2023 में पोर्ट अल-जुबैल, सऊदी अरब में |
44. | साइक्लोन-1 | भारत और मिस्र | पहली बार जैसलमेर राजस्थान में हुआ (जनवरी 2023) |
45. | एयर डिफेंडर 23 | NATO देश | जून 2023 में जर्मनी में आयोजित हुआ | |
46. | लॉक्ड शील्ड्स अभ्यास | NATO देश | अप्रैल 2023 में तेलिन, एस्टोनिया में आयोजित वार्षिक साइबर अभ्यास |
47. | डिफेंडर यूरोप 2022 | NATO देश | – |
48. | स्विफ्ट रिस्पांस 2022 | NATO देश | पोलैंड सहित 8 बाल्कन देश में हुआ | |
49. | BALTOPS 22 अभ्यास | NATO देश | BALTOPS वार्षिक नौसैनिक अभ्यास जो 1972 में शुरू हुआ | |
50. | Khaan Quest 2022 | बहुराष्ट्रीय अभ्यास | भारत ने 16 अन्य देशों के साथ मंगोलिया ने हिस्सा लिया | |
51. | पिच ब्लैक | बहुराष्ट्रीय अभ्यास | 1983 से प्रत्येक 2 वर्ष बाद ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित किया जाता है | 2022 में भारत ने भी हिस्सा लिया | |
52. | मिलन 2022 | भारतीय नौसेना | 46 देशों द्वारा विशाखापट्टनम में हुआ | |
53. | काकाडू युद्धाभ्यास | बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास | ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित INS सतपुड़ा हुआ शामिल | |
54. | ला पेरोस अभ्यास | फ्रेंच नौसेना द्वारा बहुपक्षीय | हिंद महासागर क्षेत्र में आयोजित हुआ |
55. | सी ड्रैगन | US Navy द्वारा बहुपक्षीय | गुआम में 3rd संस्करण, भारत के P8I ने हिस्सा लिया |
56. | AFINDEX | भारत और 21 अफ्रीकी देश | मार्च 2023, में पुणे में आयोजित किया गया | पहली बार 2019 में हुआ था | |
57. | AIME-23 | भारत और ASEAN देश | मई 2023 में सिंगापुर में आयोजित हुआ |

प्रमुख देशों के साथ युद्धाभ्यास | Yudh Abhyas 2023
भारत और अमेरिका के बीच प्रमुख युद्ध अभ्यास
टाइगर ट्रंफ
- भारत और अमेरिका की थल सेना के बीच में यह युद्धाभ्यास होता है |
- 2019 में यह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम और काकीनाडा में आयोजित हुआ था |
वज्र प्रहार
- भारत और अमेरिका की थल सेना के बीच में होने वाला युद्धाभ्यास है |
- वज्र प्रहार का 13वा संस्करण अगस्त 2022 में हिमाचल प्रदेश के बकलोह में हुआ |
युद्ध अभ्यास 2022
- भारत और अमेरिका की थल सेना के बीच में आयोजित होता है |
- पिछला संस्करण अक्टूबर 2021 में अमेरिका के अलास्का में हुआ था।
- अक्टूबर 2022 में उत्तराखंड के औली में युद्ध अभ्यास का 18वा संस्करण आयोजित हुआ |
अभ्यास तरकश
- तरकश युद्ध अभ्यास भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और अमेरिका के US स्पेशल ऑपरेशन फोर्स (SOF) का संयुक्त अभ्यास हैं |
- जनवरी-फरवरी 2023 में चेन्नई में इसका छठा संस्करण आयोजित किया गया है |
भारत और फ्रांस के बीच प्रमुख युद्ध अभ्यास
गरुड़ युद्धाभ्यास
- गरुड़ युद्ध अभ्यास (Garuda Exercise) भारत और फ्रांस की वायु सेना के बीच में आयोजित किया जाता है |
- नवंबर 2022, में इस युद्धाभ्यास का सातवां संस्करण जोधपुर में आयोजित हुआ
वरुण युद्धाभ्यास
- भारत और फ्रांस की नौसेना के बीच में आयोजित किए जाने वाले युद्धाभ्यास को वरुण युद्धाभ्यास कहते हैं |
- वरुण युद्धाभ्यास (Varuna Exercise) का 21वा संस्करण जनवरी 2023 में पश्चिमी तट पर किया गया |
- इसका पिछला 20 वा संस्करण मार्च-अप्रैल 2022 में अरब सागर में आयोजित हुआ था |
- यह युद्धाभ्यास 1993 में शुरू हुआ और 2001 से वरुण के नाम से जाना जाता है |
शक्ति युद्धाभ्यास
- शक्ति युद्ध अभ्यास (Shakti Exercise) भारत और थल सेना भारत और फ्रांस की थल सेना के बीच में आयोजित हुआ जाने वाला वार्षिक युद्धाभ्यास हैं |
- नवंबर 2021 में इसका छठा संस्करण फ्रेज़स, फ़्रांस में हुआ था |
FRINJEX-23
- भारत और जापान की सेनाओं के बीच पहली बार द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास फ्रिंजेक्स आयोजित किया गया |
- मार्च 2023 में यह युद्धाभ्यास केरल के तिरुवनंतपुरम के पैंगोड मिलट्री स्टेशन में आयोजित किया गया |
भारत और रूस के बीच प्रमुख युद्ध अभ्यास
भारत और रूस के बीच में तीन प्रमुख युद्धाभ्यास होते हैं –
इंद्र युद्धाभ्यास
- यह युद्धाभ्यास भारत और उसकी थल सेना के बीच में होता है |
- 2021 में इंद्रा युद्ध अभ्यास (Indra Yudhabhyas) भारत और रूस की सेना के बीच में रूस के वॉल्गोग्राड में अगस्त 2021 में आयोजित हुआ था |
इंद्रा युद्धाभ्यास
- यह भारत और रूस की नौसेना के बीच में आयोजित होता है |
- पिछली बार यह बंगाल की खाड़ी में आयोजित हुआ था |
अविंद्रा/ एविन्द्र युद्धाभ्यास
- भारत और रूस की वायु सेना के बीच में यह युद्धाभ्यास होता है |
भारत और ब्रिटेन के बीच प्रमुख युद्ध अभ्यास
इंद्रधनुष युद्धाभ्यास
- भारत और ब्रिटेन की वायु सेना के बीच में आयोजित होता है |
- 2020 में यह युद्धाभ्यास गाजियाबाद में हिंडन वायु सेना स्टेशन में हुआ था |
अजय वारियन
- भारत और ब्रिटेन की थल सेना के बीच में यह युद्धाभ्यास आयोजित होता है, इसे अजय वारियन युद्धाभ्यास कहते हैं |
- अप्रैल-मई 2023 में, अजय वारियन युद्धाभ्यास का 7वां संस्करण सैलिसबरी प्लेन्स, ब्रिटेन में आयोजित हुआ |
- इसका पिछला संस्करण अक्टूबर 2021 में उत्तराखंड में हुआ |
कोकण युद्धाभ्यास
- भारत और ब्रिटेन की नौसेना के बीच में होने वाला युद्धाभ्यास है |
- मार्च 2023 में अरब सागर के तट पर आयोजित हुआ, जिसमें INS त्रिशूल ने हिस्सा लिया |
भारत और बांग्लादेश के बीच प्रमुख युद्ध अभ्यास
भारत और बांग्लादेश के बीच में दो प्रमुख युद्धाभ्यास आयोजित होते हैं |
संप्रति युद्धाभ्यास
- यह युद्धाभ्यास भारत और बांग्लादेश की थल सेना के बीच में आयोजित होता है |
- जून 2022 में जशोर सैन्य स्टेशन, बांग्लादेश में आयोजित हुआ |
बोंगो सागर युद्धाभ्यास
- भारतीय नौसेना और बांग्लादेश की नौसेना के बीच में होने वाला वार्षिक युद्धाभ्यास हैं, जो 2019 में शुरू हुआ |
- मई 2022 में इसका तीसरा संस्करण पोर्ट मोंगला, बांग्लादेश में आयोजित हुआ था |
भारत और जापान के बीच प्रमुख युद्ध अभ्यास
भारत और जापान के बीच में प्रमुख युद्ध अभ्यास-
धर्म गार्जियन
- यह युद्धाभ्यास 2018 से भारत और जापान के थल सेना के बीच में होता है |
- फरवरी 2023 में यह युद्धाभ्यास जापान के शिगा प्रान्त में में हुआ |
सेन्यू मैत्री युद्ध अभ्यास
- भारत और जापान की वायु सेना के बीच में आयोजित होने वाला यह युद्धाभ्यास है |
- फरवरी-मार्च 2023 में सैन्यु मैत्री युद्धाभ्यास जापान के कोमत्सु में आयोजित किया गया |
जीमैक्स युद्ध अभ्यास
- भारत और जापान की नौसेना के बीच में होता है |
- JIMEX Exercise का 6वा संस्करण सितंबर 2022 में बंगाल की खाड़ी में आयोजित हुआ |
वीर गार्जियन
- पहली बार भारत और जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन युद्ध अभ्यास हुआ |
- इसका आयोजन जनवरी 2023 में जापान के हयाकुरी हवाई अड्डे और इरुमा हवाई अड्डे में हुआ |
अन्य प्रमुख युद्ध अभ्यास
मालाबार युद्धाभ्यास
- यह युद्धाभ्यास भारत, अमेरिका और जापान की नौसेना के बीच में आयोजित होता है |
- 2020 में इस युद्धाभ्यास में ऑस्ट्रेलिया पहली बार शामिल हुआ |
- नवंबर 2022 में मालाबार युद्ध अभ्यास का 26 वा संस्करण जापान के योकोसुका में आयोजित हुआ |
- अक्टूबर 2021 में यह युद्धाभ्यास अलग-अलग चरणों में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में हुआ |
- मालाबार युद्ध अभ्यास शुरू में 1992 से भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच में होता था | 2007 से जापान भी शामिल हुआ और फिर ऑस्ट्रेलिया, इस प्रकार यह QUAD का युद्धाभ्यास है |
KAZIND युद्ध अभ्यास
- भारत और कजाकिस्तान की सेना के बीच में KAZIND युद्धाभ्यास होता है |
- दिसंबर 2022 में इसका छठा संस्करण मेघालय के उमरोई में हुआ |
- सितंबर 2021 में 5वां संस्करण कजाकिस्तान में हुआ था |
- 2016 में अभ्यास प्रबल दोस्तिक के नाम से शुरू होने के बाद 2018 में से काजिंद नाम दिया ।
- कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना है |
- यहां पर सभी देशों की राजधानी और मुद्रा
सूर्य किरण युद्धाभ्यास
- भारत और नेपाल के बीच में |
- दिसंबर 2022 में 16th संस्करण सालझंडी (नेपाल) में आयोजित हुआ |
- पिछला 15th संस्करण सितंबर 2021 में पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)
एक्सरसाइज ला पेरोस
- फ्रांस की नौसेना द्वारा 2019 से हर 2 साल में हिंद महासागर क्षेत्र में ला पेरोस अभ्यास किया जाता हैं |
- इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान सहित कई देशों की नौसेना हिस्सा लेती हैं |
- 2023 में मार्च में तीसरा संस्करण हिंद महासागर क्षेत्र में आयोजित किया गया |
युद्ध अभ्यास 2023 महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)
-
भारत और मंगोलिया के बीच कौन सा युद्ध अभ्यास होता है ?
भारत और मंगोलिया के बीच में नोमेडिक एलिफेंट होता है | यह युद्धाभ्यास 2021 में बकलोह, हिमाचल प्रदेश आयोजित हुआ |
-
मालाबार युद्ध अभ्यास किन देशों के बीच होता है ?
मालाबार युद्धाभ्यास को QUAD देशों के बीच में होता है, जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका शामिल है | इसका पिछला 26वा संस्करण जापान के योकोसुका में में हुआ था |
-
सूर्य किरण युद्धाभ्यास किन देशों के बीच में होता है ?
सूर्य किरण युद्धाभ्यास भारत और नेपाल के बीच में आयोजित होने वाला वार्षिक युद्धाभ्यास हैं | इसका नवीनतम 16th संस्करण नेपाल के आर्मी बैटल स्कूल सालझंडी में हुआ
-
भारत और बांग्लादेश के बीच में कौन सा युद्धाभ्यास हैं ?
भारत और बांग्लादेश के बीच में संप्रति युद्धाभ्यास और बोंगो सागर युद्धाभ्यास आयोजित होता है |
-
युद्ध अभ्यास किस देश के साथ हुआ ?
युद्ध अभ्यास (Exercise Yudh Abhyas) भारत और अमेरिका के बीच में आयोजित होने वाले वार्षिक अभ्यास हैं | अक्टूबर 2022 में यह उत्तराखंड के औली में आयोजित हुआ|
यह भी जरूर पढ़ें –
- IPL 2023 के सभी पुरस्कार | IPL 2023 Awards List Current Affairs
- भारत के सभी मुख्य न्यायाधीश की सूची
- मार्च 2023 के महत्वपूर्ण दिवस और थीम | Important Days In March Hindi
- भारत के सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दल की सूची | 2023 Updated National Party In India
- सभी 17 सतत विकास लक्ष्य की सूची | List Of SDG goals in Hindi
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हैं इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें तथा नई जानकारी प्राप्त करने के लिए अभी हमारे Telegram Channel Join करें |
इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️
Thank u so much
Thank you,very useful for me.
Share With Your Friends..