विश्व के प्रमुख देशों के बीच में स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की पूरी List with PDF (International borders In Hindi) जानकारी यहां पर दी गई है |
अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्या है ?
दो संप्रभु राष्ट्रों के बीच में राजनीतिक रूप से तय किए गए क्षेत्र को बांटने वाली रेखा को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा कहां जाता है | पूरे विश्व में सभी देशों के बीच में उनके पड़ोसी देशों के साथ में सीमाएं लगती हैं | जैसे कि रेडक्लिफ लाइन (भारत-पाकिस्तान के बीच में)
इन सभी में से कुछ अंतरराष्ट्रीय सीमाएं परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है और जिन से प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं, इसके लिए आप इस पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़ें जहां पर पूरी जानकारी दी गई है |
इस पोस्ट में पहले सभी महत्वपूर्ण सीमाओं की सूची दी गई ,है उनके बाद में प्रमुख सीमाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई हैं, तो आप पूरा जरूर पढ़ें |

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सूची
क्र.सं. | अंतरराष्ट्रीय सीमा | संबंधित देश |
---|---|---|
1. | रेडक्लिफ लाइन | भारत-पाकिस्तान |
2. | मैकमोहन सीमा | भारत – चीन |
3. | 38वी समांतर रेखा | उत्तर कोरिया – दक्षिण कोरिया |
4. | डूरंड रेखा | पाकिस्तान – अफ़गानिस्तान |
5. | हिंडनबर्ग रेखा | पोलैंड – जर्मनी |
6. | मैगीनाट रेखा | जर्मनी – फ्रांस |
7. | मैनरहीन रेखा | रूस – फिनलैंड |
8. | नीली रेखा | इजरायल – लेबनान |
9. | 17वी समानांतर रेखा | उत्तरी वियतनाम – दक्षिणी वियतनाम |
10. | 20वी समानांतर रेखा | लीबिया – सूडान |
11. | 25वी समानांतर रेखा | मॉरिटानिया – माली |
12. | 31वी समानांतर रेखा | ईरान – इराक |
13. | 49 वी समानांतर रेखा | कनाडा – संयुक्त राज्य अमेरिका |
प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाएँ | International borders In Hindi
रेडक्लिफ लाइन (Radcliffe Line): रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच में सीमा निर्धारित करती हैं | इसकी लंबाई 3310 किलोमीटर हैं | इसका निर्धारण 1947 में सर रेडक्लिफ ने किया था | यह भारत के 3 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश से सीमा साझा करता है – गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू कश्मीर (UT)
अब सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDFs उपलब्ध हैं | |
मैकमोहन सीमा (McMahon Line): मेक मोहन रेखा भारत और चीन के बीच में स्थित है | इसका निर्धारण सर मैकमोहन ने 1914 में भारत चीन सीमा विवाद से जाने के लिए किया था | इसकी लंबाई 3488 किलोमीटर है |
38वी समानांतर रेखा (38th parallel line): 38th समानांतर रेखा उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच सीमा निर्धारित करती हैं | यह 38 डिग्री उत्तरी अक्षांश के समानांतर हैं |
डूरंड रेखा (Durand Line): डूरंड रेखा वर्तमान में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा निर्धारित करती हैं | इसकी लंबाई 2,640 किलोमीटर है | इसका निर्धारण 1893 में ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान के बीच हुआ था |
हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line): हिंडनबर्ग रेखा जर्मनी और पोलैंड के बीच में स्थित हैं | प्रथम विश्व युद्ध के समय जर्मनी की सेना इसी सीमा से वापस लौटी थी | ओडरनीसे रेखा पूर्व जर्मनी तथा पोलैंड के बीच स्थित है, इसका निर्धारण द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद हुआ |
मैगीनाट रेखा (Maginot Line): मैजिनोट रेखा फ्रांस और जर्मनी के बीच में हैं | इस सीमा का निर्धारण 1929 से 1938 के बीच किया गया था |
यह भी जरूर पढ़ें –
- भारत के पड़ोसी देश और सीमा
- प्रमुख युद्ध अभ्यास
- देश-राजधानी-मुद्रा
- प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन
- स्टैटिक जीके के सभी टॉपिक पढ़ें
महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)
-
डूरंड रेखा किस देश के बीच में है ?
डूरंड रेखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में निर्धारित की गई है | भारत अफगानिस्तान के बीच (वर्तमान POK) में भी यही रेखा है |
-
भारत पाकिस्तान सीमा का नाम क्या है ?
भारत पाकिस्तान सीमा का नाम रेडक्लिफ रेखा है, जिसका निर्धारण 1947 में किया गया था | उस समय यह पश्चिमी पाकिस्तान (वर्तमान पाकिस्तान) और पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) दोनों दोनों ओर भारत के साथ थी |
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हैं, अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें | नई जानकारी प्राप्त करने के लिए अभी Telegram Channel को Join करें |
इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️