1954 से 2023 तक सभी भारत रत्न पुरस्कार विजेता (Bharat Ratna Winners List In Hindi with pdf) संबंधित राज्य और महत्वपूर्ण जानकारी की सूची महत्वपूर्ण तथ्य प्रश्न और pdf की पूरी जानकारी दी गई है |
भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं, जो कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा, जनसेवा और खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है | भारत रत्न की शुरुआत 1954 में तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी |
भारत रत्न अलंकरण कांस्य धातु निर्मित पीपल के पत्ते के आकार का होता है, जो 5.8 इंच लंबा, 4.7 इंच चौड़ा तथा 3.1 इंच मोटा होता है |
इस अलंकरण के मुख्य भाग पर प्लेटिनम से बने सूर्य की आकृति अंकित होती हैं, जिसके नीचे “भारत रत्ना” शब्द लिखा होता हैं | इसके पिछले भाग पर राष्ट्रीय चिन्ह और इसके नीचे “सत्यमेव जयते” लिखा होता है |

महत्वपूर्ण बिंदु -
सभी भारत रत्न पुरस्कार विजेता सूची | Bharat Ratna Winners List In Hindi
क्र. सं. | भारत रत्न विजेता | वर्ष | राज्य | महत्वपूर्ण जानकारी |
---|---|---|---|---|
1. | सी राजगोपालाचारी | 1954 | तमिलनाडु | भारत के अंतिम गवर्नर जनरल और स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक थे | |
2. | सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 1954 | तमिलनाडु | देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति |
3. | सी.वी. रमन | 1954 | तमिलनाडु | रमन प्रभाव की खोज, 1930 में नोबेल पुरस्कार |
4. | भगवान दास | 1955 | उत्तर प्रदेश | महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सह संस्थापक, दार्शनिक और शिक्षाविद |
5. | एम. विश्वरवैया | 1955 | कर्नाटक | सिविल इंजीनियर जिनकी जयंती 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस मनाते हैं | |
6. | जवाहरलाल नेहरू | 1955 | उत्तर प्रदेश | भारत के पहले प्रधानमंत्री |
7. | गोविंद बल्लभ पंत | 1957 | उत्तराखंड | उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे थे |
8. | धोंडो केशव कर्वे | 1958 | महाराष्ट्र | महिला शिक्षा और विधवा पुनर्विवाह के समर्थक सामाजिक कार्यकर्ता |
9. | बिधन चंद्र रॉय | 1961 | पश्चिम बंगाल | उनकी जयंती पर 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉ दिवस मनाते हैं | उन्हें आधुनिक पश्चिम बंगाल का निर्माता कहते हैं | |
10. | पुरुषोत्तम दास टंडन | 1961 | उत्तर प्रदेश | राजश्री के नाम से थे | उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर और हिंदी के समर्थक थे |
11. | राजेंद्र प्रसाद | 1962 | बिहार | भारत के पहले राष्ट्रपति |
12. | जाकिर हुसैन | 1963 | आंध्र प्रदेश | भारत के दूसरे उपराष्ट्रपति और तीसरे राष्ट्रपति |
13. | पांडुरंग वामन काणे | 1963 | महाराष्ट्र | संस्कृत के विद्वान, इनकी रचना “धर्मशास्त्र का इतिहास” प्रसिद्ध है |
14. | लाल बहादुर शास्त्री | 1966 | उत्तर प्रदेश | “जय जवान, जय किसान” का नारा, देश के दूसरे प्रधानमंत्री |
15. | इंदिरा गांधी | 1971 | उत्तर प्रदेश | पहली महिला प्रधानमंत्री |
16. | वी.वी. गिरी | 1975 | उड़ीसा | भारत के पहले कार्यकारी राष्ट्रपति और चौथे राष्ट्रपति |
17. | के कामराज | 1976 | तमिलनाडु | कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता जिन्हें भारतीय राजनीति में किंग मेकर के रूप में जाना जाता है | |
18. | मदर टेरेसा | 1980 | पश्चिम बंगाल | अमेरिका में जन्मी नोबेल पुरस्कार विजेता और समाजसेवी |
19. | विनोबा भावे | 1983 | महाराष्ट्र | भूदान आंदोलन चलाया और रेमन मैग्सेसे प्राप्त करने वाले पहले भारतीय |
20. | खान अब्दुल गफ्फार खान | 1987 | पाकिस्तान | खुदाई की दमदार के संस्थापक और सीमांत गांधी के नाम से जाने जाते हैं | |
21. | एम.जी. रामचंद्रन | 1988 | तमिलनाडु | अभिनेता, AIADMK के संस्थापक और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री |
22. | भीमराव अंबेडकर | 1990 | महाराष्ट्र | भारत के पहले कानून मंत्री और भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाने जाते हैं | |
23. | नेल्सन मंडेला | 1990 | दक्षिण अफ्रीका | नोबेल पुरस्कार विजेता, दक्षिण अफ्रीका के गांधी कहे जाने वाले, दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति |
24. | राजीव गांधी | 1991 | उत्तर प्रदेश | 1984 में 40 वर्ष की उम्र में भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री (6th) बने, दल बदल विरोधी कानून लाया | |
25. | सरदार वल्लभभाई पटेल | 1991 | गुजरात | 1928 में बारडोली सत्याग्रह, रियासतों का एकीकरण, लोह पुरुष के नाम से जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले उप प्रधानमंत्री थे | |
26. | मोरारजी देसाई | 1991 | गुजरात | पहले गैर कांग्रेसी और सबसे बुजुर्ग प्रधानमंत्री |
27. | अबुल कलाम आजाद | 1992 | पश्चिम बंगाल | भारत के पहले शिक्षा मंत्री और उनकी जयंती 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाते हैं | |
28. | J.R.D. टाटा | 1992 | महाराष्ट्र | एयर इंडिया के संस्थापक और उद्योगपति |
29. | सत्यजीत रे | 1992 | पश्चिम बंगाल | दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता और फिल्म निर्माता पहली फिल्म निर्देशित की (पत्थर पंचाली 1955 में) |
30. | गुलजारी लाल नंदा | 1997 | पंजाब | भारत के 2 बार कार्यकारी प्रधानमंत्री और योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे |
31. | अरूणा आसफ अली | 1997 | पश्चिम बंगाल | भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ी और आजादी के बाद दिल्ली की पहली मेयर बनी | |
32. | एपीजे अब्दुल कलाम | 1997 | तमिलनाडु | मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम देश के राष्ट्रपति बने, प्रमुख पुस्तकें – अग्नि की उड़ान, भारत 2020 |
33. | एम.एस. सुब्बूलक्ष्मी | 1998 | तमिलनाडु | शास्त्रीय गायिका, रेमन मैग्सेसे प्राप्त करने वाली पहली भारतीय गायिका, जिसे “गानों की रानी” कहते हैं | |
34. | चिदंबरम सुब्रमण्यम | 1998 | तमिलनाडु | राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान मनिला और भारत में हरित क्रांति के लिए योगदान | |
35. | जयप्रकाश नारायण | 1999 | बिहार | लोकनायक के रूप में जाने जाते हैं | संपूर्ण क्रांति की शुरुआत की थी | |
36. | अमर्त्य सेन | 1999 | पश्चिम बंगाल | नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री |
37. | गोपीनाथ बोर्दोलोई | 1999 | असम | “लोकप्रिय” गोपीनाथ बोर्दोलोई असम के पहले मुख्यमंत्री थे | |
38. | रविशंकर | 1999 | उत्तर प्रदेश | हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रतिपादक और ग्रैमी पुरस्कार विजेता |
39. | लता मंगेशकर | 2001 | महाराष्ट्र | दादासाहेब फालके पुरस्कार विजेता, नाइटेंगल ऑफ़ इंडिया, सुरों की रानी कही जाती थी | |
40. | बिस्मिल्लाह खान | 2001 | उत्तर प्रदेश | प्रसिद्ध शहनाई वादक, भारत रत्न प्राप्त करने वाले तीसरे संगीतकार |
41. | भीमसेन जोशी | 2009 | कर्नाटक | किराना घराना से संबंधित हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार जो अपनी ख्याल शैली के लिए जाने जाते थे | |
42. | C. N. R. राव | 2014 | कर्नाटक | प्रसिद्ध रसायन वैज्ञानिक, जिन्होंने ठोस अवस्था और संरचनात्मक रसायन विज्ञान में योगदान दिया | |
43. | सचिन तेंदुलकर | 2014 | महाराष्ट्र | 16 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले क्रिकेट के भगवान सभी प्रारूप में 30,000 से ज्यादा रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज है | |
44. | मदन मोहन मालवीय | 2015 | उत्तर प्रदेश | “महामना” मदन मोहन मालवीय बीएचयू और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संस्थापक थे | |
45. | अटल बिहारी वाजपेई | 2015 | मध्य प्रदेश | 3 बार भारत के प्रधानमंत्री रहे | |
46. | प्रणव मुखर्जी | 2019 | पश्चिम बंगाल | भारत के 13वे राष्ट्रपति, इसके अलावा 14th और 15वीं लोकसभा के नेता रहे |
47. | नानाजी देशमुख | 2019 | महाराष्ट्र | चंडिकादास अमृतराव देशमुख (मूल नाम) भारतीय जनसंघ के नेता, शिक्षाविद, ग्रामीण आत्मनिर्भर और स्वास्थ्य पर जोर दिया | |
48. | भूपेन हजारीका | 2019 | असम | “सुधाकंठ” के नाम से जाने जाने वाले प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, कवि और संगीत |

मरणोपरांत भारत रत्न विजेता
- लाल बहादुर शास्त्री
- के कामराज
- विनोबा भावे
- एमजी रामचंद्रन
- भीमराव अंबेडकर
- राजीव गांधी
- सरदार वल्लभभाई पटेल
- अबुल कलाम आजाद
- अरूणा आसफ अली
- जयप्रकाश नारायण
- गोपीनाथ बोर्दोलोई
- मदन मोहन मालवीय
- नानाजी देशमुख
- भूपेन हजारिका
भारत रत्न पुरस्कार संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- प्रत्येक वर्ष अधिकतम 3 व्यक्तियों को भारत रत्न पुरस्कार दिया जा सकता है, हालांकि 1999 में 4 पुरस्कार दिए गए थे |
- भारत रत्न पुरस्कार में कोई पुरस्कार राशि नहीं दी जाती है |
- भारत रत्न पुरस्कार विजेता को वरीयता क्रम में 7वां स्थान दिया जाता है |
- संविधान के अनुच्छेद 18 (1) के अनुसार, किसी भी पुरस्कार विजेता को अपने नाम के आगे या पीछे पुरस्कार का नाम की उपाधि नहीं लगा सकते |
- 1977 में जनता पार्टी की सरकार ने भारत रत्न पुरस्कार को बंद कर दिया था उसके बाद 1980 में दोबारा शुरू किया और मदर टेरेसा को सम्मानित किया |
- भारत रत्न और अन्य पद्म पुरस्कार कोलकाता के अलीपुर टकसाल में बनाया जाता है |
- 1966 के बाद भारत रत्न को मरणोपरांत भी शुरू किया गया |
- अभी तक 14 व्यक्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार मिल चुका है सर्वप्रथम लाल बहादुर शास्त्री को 1966 में मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार दिया गया |
- इंदिरा गांधी भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला बनी |
- 1987 में खान अब्दुल गफ्फार खान (पाकिस्तान) पहले विदेशी थे, जिन्हें भारत रत्न पुरस्कार मिला |
- अभी तक 2 विदेशी नागरिकों को भारत रत्न मिल चुका है –
- खान अब्दुल गफ्फार खान,1987 (पाकिस्तान)
- नेल्सन मंडेला,1990 (दक्षिण अफ्रीका)
- एमजी रामचंद्रन पहले अभिनेता थे, जिनको भारत रत्न मिला और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे, उन्होंने AIADMK पार्टी की स्थापना की |
- मोरारजी देसाई को 1991 में भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है | वह एकमात्र भारतीय हैं, जिन्हें 1990 में पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान “निशान-ए-पाकिस्तान” मिल चुका है |
- सचिन तेंदुलकर भारत रत्न प्राप्त करने वाले पहले खिलाड़ी बने इसके अलावा उन्हें सबसे कम उम्र (41 वर्ष) में भारत रत्न मिला |
- डी.के. कर्वे को 1958 में सबसे अधिक 100 वर्ष की आयु में भारत रत्न मिला |
- जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए भारत रत्न पुरस्कार मिला |
- 1997 में सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देने की घोषणा हुई थी, लेकिन उनके निधन के विवाद के कारण नहीं दिया गया था |
भारत रत्न संबंधित प्रश्न [FAQ]
-
भारत रत्न पुरस्कार की शुरुआत कब हुई थी ?
भारत रत्न पुरस्कार की शुरुआत 1954 में की थी | सर्वप्रथम सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सी. राजगोपालाचारी और सी.वी. रमन को मिला था |
-
अब तक कितने को भारत रत्न पुरस्कार मिल चुका है ?
अभी तक 48 व्यक्तियों को भारत रत्न पुरस्कार मिल चुका है, जिसमें 14 व्यक्तियों को मरणोपरांत दिया गया है |
-
भारत रत्न प्राप्त करने वाली पहली महिला कौन थी ?
इंदिरा गांधी को 1971 में भारत रत्न मिला था और वह यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला थी
-
भारत रत्न विजेता विदेशी कौन है ?
पाकिस्तान के खान अब्दुल गफ्फार खान और दक्षिण अफ्रीका के नेलसन मंडेला को भारत रत्न मिल चुका है |
-
भारत रत्न प्राप्त करने वाले पहले खिलाड़ी कौन थे ?
सचिन तेंदुलकर भारत रत्न प्राप्त करने वाले पहले खिलाड़ी थे |
यह भी जरूरत पढ़ें –
- प्रमुख राष्ट्रीय पुरस्कार
- प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
- 2023 के पद्म पुरस्कार
- Current Affairs के सभी Topics
अगर आपको Bharat Ratna award की यह जानकारी अच्छी लगी है, तो उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें | यहां क्लिक करके इस टॉपिक के साथ सभी टॉपिक की PDFs प्राप्त करें और नए अपडेट के लिए हमारे Telegram Channel से जुड़े |
अब सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDFs उपलब्ध हैं | |
इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️