भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा जारी वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 (India State Of Forest Report 2021 In Hindi) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य की पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है
दोस्तों यह टॉपिक किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण Current Affairs Topic है, तो इसे आप पूरा जरूर से पढ़ें | इस टॉपिक पर हमने वीडियो भी बना रखी है, जो आपको नीचे मिल जाएगी |
क्या है भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 ?
देहरादून स्थित भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survey Of India) 1987 से हर दूसरे वर्ष भारत में वनों की स्थिति के लिए वन सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की जाती है | 2021 की रिपोर्ट 13 जनवरी 2022 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जारी की | इस रिपोर्ट का 17 वा संस्करण था |

वन सर्वेक्षण रिपोर्ट महत्वपूर्ण तथ्य
इस रिपोर्ट के बारे में इस पोस्ट में पूरी जानकारी दी गई है, लेकिन यहां पर महत्वपूर्ण तथ्य दिए गए हैं, जो अत्यंत महत्वपूर्ण है |
- 2019 की तुलना में भारत में 1540 वर्ग किलोमीटर वन और 721 किलोमीटर पेड़ क्षेत्र बढे है |
- आंध्र प्रदेश में सर्वाधिक 647 वर्ग किलोमीटर बढ़ोतरी हुई है |
- क्षेत्रफल के अनुसार मध्य प्रदेश में सर्वाधिक वन है |
- प्रतिशत के आधार पर मिजोरम में सर्वाधिक वन (84.53%) है |
- भारत में कुल 80.9 मिलियन हेक्टेयर पर जंगल फैले हुए हैं, जोकि लगभग 24.62% है |
- 2021 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुल कार्बन संग्रह 7204 मिलियन टन है, जो कि 2019 की तुलना में 79.4 ज्यादा है |
- भारत में कुल 4992 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए हैं |
- सर्वाधिक मैंग्रोव वन पश्चिम बंगाल राज्य में है |
- भारत के कुल 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में वनों का क्षेत्रफल 33 % से अधिक हैं |
- यह सभी बिंदु महत्वपूर्ण थे | आगे की जानकारी भी जरूर पढ़ें, जहां पर विस्तार में जानकारी दी गई हैं |
वनों और पेड़ों का वितरण
प्रकार | क्षेत्रफल (वर्ग कि.मी.) | प्रतिशत | बदलाव (2019 की तुलना में) |
---|---|---|---|
वन | 7,13,789 | 21.71% | +1540 |
पेड़ | 95,748 | 2.91% | +721 |
कुल | 8,09,537 | 24.62% | +2261 |
वनों का वितरण
वनों के प्रकार | कुल क्षेत्रफल (वर्ग कि.मी.) |
---|---|
घने जंगल | 99,779 |
मध्यम जंगल | 3,06,890 |
खुले जंगल | 3.07,120 |
सभी (Total) | 7,13,789 वर्ग किलोमीटर |
वनों में सर्वाधिक वृद्धि वाले राज्य
2019 की रिपोर्ट की तुलना में जिन राज्यों में सर्वाधिक वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है, उन शीर्ष पांच राज्यों की सूचि यहां पर दी गई है |
अब सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDFs उपलब्ध हैं | |
क्र.सं. | राज्य | बढ़ा हुआ क्षेत्र |
---|---|---|
1. | आंध्र प्रदेश | 647 वर्ग किलोमीटर |
2. | तेलंगाना | 632 वर्ग किलोमीटर |
3. | उड़ीसा | 537 वर्ग किलोमीटर |
4. | कर्नाटक | 155 वर्ग किलोमीटर |
5. | झारखंड | 110 वर्ग किलोमीटर |
क्षेत्रफल के अनुसार सर्वाधिक वन वाले राज्य
भारत विविधता वाला देश है, और प्रत्येक राज्य में वनों का प्रतिशत और उनका क्षेत्रफल भी अलग-अलग हैं | यहां पर 2021 की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष 5 वन क्षेत्रफल वाले राज्यों की सूची दी है, जो किसी भी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है |
- मध्य प्रदेश
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- उड़ीसा
- महाराष्ट्र
सर्वाधिक वन प्रतिशत वाले राज्य
जैसे हम सबको पता है कि सभी राज्यों का क्षेत्रफल अलग-अलग हैं और इसी कारण से मध्यप्रदेश में सर्वाधिक वन होने के कारण भी प्रतिशत में इसका स्थान काफी नीचे है | शीर्ष वन प्रतिशत वाले राज्यों में ज्यादातर उत्तर पूर्वी भारत के राज्य हैं |
क्र.सं. | राज्य | प्रतिशत |
---|---|---|
1. | मिजोरम | 84.53 % |
2. | अरुणाचल प्रदेश | 79.33 % |
3. | मेघालय | 76 % |
4. | मणिपुर | 74.34 % |
5. | नागालैंड | 73.90 % |

भारत में मैंग्रोव वन
मैंग्रोव वन समुद्र के तटवर्ती इलाकों में होते हैं | भारत में सर्वाधिक मैंग्रोव वन पश्चिम बंगाल (2114 वर्ग किलोमीटर) के बाद गुजरात (1175 वर्ग किलोमीटर) में फैले हुए हैं |
- 2021 की रिपोर्ट के अनुसार उड़ीसा में 2019 की तुलना में सर्वाधिक 8 वर्ग किलोमीटर की मैंग्रोव वन में बढ़ोतरी हुई है | उड़ीसा के बाद इस सूची में महाराष्ट्र, कर्नाटक अन्य तटवर्ती राज्य है |
- 2019 की तुलना में कुल 17 वर्ग किलोमीटर मैंग्रोव वन में बढ़ोतरी हुई |
वन सर्वेक्षण 2021 वीडियो Lecture देखें
महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)
-
भारत में सर्वाधिक वन किस राज्य में है ?
2021 में जारी वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश (MP) में सर्वाधिक वन क्षेत्रफल है | मध्य प्रदेश के बाद अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और महाराष्ट्र है |
-
किस राज्य में सर्वाधिक वन प्रतिशत हैं ?
भारतीय वन सर्वेक्षण 2021 रिपोर्ट के अनुसार मिजोरम राज्य में सर्वाधिक 84.53 % वन है |
-
2021 वन सर्वेक्षण में सर्वाधिक वृद्धि किस राज्य में हुई ?
2021 वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक वृद्धि आंध्र प्रदेश में 647 वर्ग किलोमीटर की हुई | आंध्र प्रदेश तेलंगाना में 36 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई |
यह भी जरूर पढ़ें –
- पद्म पुरस्कार 2023 के विजेता – पद्म विभूषण पद्म भूषण और पद्मश्री पूरी लिस्ट With PDF
- V.Imp भारत की नदी प्रणाली पूरी जानकारी – सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र और प्रायद्वीपीय नदी तंत्र
- 70+ भारत के प्रमुख मंदिर | Bharat Ke Pramukh Mandir List with PDF
- 25+ भारत के प्रमुख जलप्रपात की सूची | Bharat Ke Pramukh Jalprapat PDF
- भारत के प्रमुख महोत्सव, त्यौहार और पर्व | 40+ Bharat ke pramukh mahotsav
- Current Affairs In Hindi (करंट अफेयर्स पढ़ें) | Today, Daily, Monthly, Topicwise PDF
- नोबेल पुरस्कार 2022 के विजेता पूरी सूची | Nobel Prize Winners List 2022 Hindi
दोस्तों इस पोस्ट में शामिल किए गए सभी आंकड़े FSI की State Of The Forest Report 2021 से लिए गए हैं | अतः यह सभी आंकड़े आधिकारिक रूप से सही है, फिर भी अगर मानवीय भूल हो जाए, तो आप कमेंट जरूर कीजिए |
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और नई अपडेट पाने और PDF Download के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें |
इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️