नोबेल पुरस्कार 2023 के विजेता पूरी सूची | Nobel Prize Winners List 2023 Hindi

5/5 - (3 votes)

यहां पर नोबेल पुरस्कार 2023 के सभी विजेताओं की पूरी सूची और विस्तार से जानकारी (Nobel Prize Winners List 2023 Hindi) दी गई है, जिसे जरूर पढ़ें

नोबेल पुरस्कार विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं जो 6 अलग-अलग क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष दिए जाते हैं | 2023 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी हैं, जिनकी पूरी लिस्ट आपको इस पोस्ट में मिल जाएगी, तो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है |

सर्वप्रथम आपको नोबेल पुरस्कार के बारे में कुछ जानकारी दी गई है | उसके बाद में एक लिस्ट में सभी 2023 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची दी गई है और फिर प्रत्येक पुरस्कार विजेता के बारे में कुछ विशेष जानकारी भी दी गई है |

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह टॉपिक महत्वपूर्ण है, इसलिए पूरा जरूर से पढ़ें |

नोबेल पुरस्कार

  • स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनविद और इंजीनियर अल्फ्रेड नोबेल की याद में 1901 से प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि पर नोबेल फाउंडेशन द्वारा नोबेल पुरस्कार दिए जाते हैं | वर्तमान में नोबेल पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों में दिए जाते हैं |
  • नोबेल फाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 को हुई थी |
  • 1901 से पांच क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार दिए जाते थे | जो निम्नलिखित हैं –
    1. भौतिकी
    2. रसायन
    3. चिकित्सा
    4. साहित्य
    5. शांति
  • 1968 से स्वीडिश बैंक द्वारा अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई |
  • शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है और अन्य पांच स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में दिए जाते हैं | सभी देशों की राजधानी और मुद्रा पढ़ें
  • प्रत्येक वर्ष एक क्षेत्र में अधिकतम 3 लोगों को नोबेल पुरस्कार दिया जा सकता है |
  • नोबेल पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक डिप्लोमा और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोना के धनराशि दी जाती है | अगर विजेता एक से अधिक है, तो पुरस्कार राशि उन्हीं के अनुपात में बांट दी जाती हैं |
  • 1974 के बाद में मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार देना बंद कर दिया, लेकिन अगर पुरस्कार घोषणा हो जाए और 10 दिसंबर से पहले किसी का निधन हो जाए तो उनको पुरस्कार दिया जाएगा |
  • नोबेल पुरस्कार केवल द्वितीय विश्वयुद्ध में 1940 से 42 के दौरान नहीं दिया गया था |
  • 2019 में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में जॉन गुडइनफ 97 वर्ष की आयु में सबसे अधिक आयु में नोबेल प्राप्त करने वाले व्यक्ति बने |

अभी यहां पर नोबेल पुरस्कार 2023 के विजेताओं की सूची दी हुई है, फिर आगे विस्तार में जानकारी है –

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

नोबेल पुरस्कार विजेता 2023 सूची

क्र.सं.नोबेल विजेतादेशक्षेत्र
1.नर्गेस मोहम्मदीईराननोबेल शांति
2.जॉन ओलाव फॉसनॉर्वेनोबेल साहित्य
3.मौंगी जी. बावेंडीफ्रांसनोबेल रसायन
4.लुईस ई. ब्रसअमेरिकानोबेल रसायन
5.अलेक्सी आई. एकिमोवरूसनोबेल रसायन
6.पियरे एगोस्टिनीफ्रांसनोबेल भौतिकी
7.फेरेंक क्रॉसहंगरीनोबेल भौतिकी
8.ऐनी एल’हुइलियरफ्रांसनोबेल भौतिकी
9.ड्रू वीसमैनअमेरिकानोबेल चिकित्सा
10.कैटालिन कारिकोहंगरीनोबेल चिकित्सा
11.क्लाउडिया गोल्डिनअमेरिकानोबेल अर्थशास्त्र
नोबेल पुरस्कार विजेता 2023 की सूची
Nobel Prize Winners List 2023 Hindi
Nobel Prize Winners List 2023 Hindi

2023 के नोबेल पुरस्कार विजेता की जानकारी

शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता 2023

नर्गेस मोहम्मदी

  • 2023 का शांति का नोबेल पुरस्कार ईरान की नर्गेस मोहम्मदी को दिया गया है |
  • नर्गेस मोहम्मदी ईरान में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार की आवाज उठाती हैं |
  • पिछले वर्ष नवंबर से यह ईरान की जेल में बंद है |
  • शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है |

साहित्य का नोबेल पुरस्कार विजेता 2023

जॉन ओलाव फॉस

  • जॉन ओलाव फॉस का जन्म 1959 में नॉर्वे में हुआ था |
  • 2023 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के जॉन ओलाव फॉस को उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए दिया गया, जो अकथनीय को आवाज देते हैं |
  • जॉन फॉस ने 40 वर्षों से उपन्यास नाटक कविताएं कहानियां निबंध और बच्चों की किताबें लिखी हैं |
  • फोसे का पहला उपन्यास राउड्ट, स्वार्ट (रेड, ब्लैक) 1983 में प्रकाशित हुआ था |

रसायन के नोबेल पुरस्कार विजेता 2023

  • 2023 में 3 वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया है –
    1. मौंगी जी. बावेंडी (फ्रांस)
    2. लुईस ई. ब्रस (अमेरिका)
    3. अलेक्सी आई. एकिमोव (रूस)
  • इन तीनों को क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण” के लिए रसायन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया है |
  • क्वांटम डॉट्स ऐसे कण होते हैं जो कुछ नैनोमीटर चौड़े होते हैं।
  • वे अपने छोटे भौतिक आकार के कारण अद्वितीय ऑप्टिकल गुण प्रदर्शित करते हैं।

2023 भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

  • 2023 में भौतिकी के क्षेत्र में 3 वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार दिया गया है –
    1. पियरे एगोस्टिनी (फ्रांस)
    2. फेरेंक क्रॉस (हंगरी)
    3. ऐनी एल’हुइलियर (फ्रांस)
  • इन तीनों को पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिविद्यान का अध्ययन करने के लिए प्रकाश के अटोसेकंड पल्स उत्पन्न करने के प्रयोगी विधियों के लिए भौतिकी का नोबेल दिया गया |
  • नोबेल पुरस्कार विजेताओं के प्रयोगों ने इतने छोटे प्रकाश के पल्स उत्पन्न किए हैं कि इन्हें एटोसेकंड में मापा जा सकता है |
  • एक एटोसेकंड समय की एक अति सूक्ष्म इकाई है, जो एक सेकंड के एक क्विंटिलियोनथ के बराबर है या 10 ^ 18 सेकंड के बराबर होता है |

2023 चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

  • 2023 में दो व्यक्तियों को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया है –
    1. ड्रू वीसमैन (अमेरिका)
    2. कैटालिन कारिको (हंगरी)
  • यह पुरस्कार उन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए प्रदान किया गया है, जिसने कोविड -19 के खिलाफ प्रभावी mRNA टीकों के विकास को सक्षम किया है |

2023 अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

क्लाउडिया गोल्डिन

  • क्लाउडिया गोल्डिन अमेरिका के हावर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर हैं |
  • उन्हें ये पुरस्कार महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों की समझ को आगे बढ़ाने के लिए दिया गया |
  • गोल्डन अर्थशास्त्र का नोबेल प्राप्त करने वाली तीसरी महिला बनी है |
  • पहली बार अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 1969 में दिया गया था |

नोबेल पुरस्कार संबंधित प्रश्न [FAQs]

  1. नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कब हुई ?

    नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1901 में अल्फ्रेड नोबेल की याद में की गई |

  2. नोबेल पुरस्कार कितने क्षेत्र में दिए जाते हैं ?

    नोबेल पुरस्कार निम्नलिखित 6 क्षेत्र में दिए जाते हैं – चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, शांति, साहित्य और अर्थशास्त्र |

  3. अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कब हुई ?

    अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 में हुई, जबकि पहली बार 1969 में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया था |

  4. शांति का नोबेल पुरस्कार कहां दिया जाता है ?

    शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है | अन्य सभी पांच नोबेल स्वीडन की राजधानी स्टॉक होम में दिए जाते हैं |

  5. 2023 में शांति का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया ?

    2023 का शांति का नोबेल पुरस्कार ईरान की नर्गेस मोहम्मदी को उनके महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की आवाज उठाने के लिए दिया गया |

  6. 2023 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया ?

    2023 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के लेखक जॉन ओलाव फॉस को दिया गया है |

परीक्षा में पुराने नोबेल पुरस्कार से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाते हैं इसलिए यहां क्लिक करके 2022 के नोबेल पुरस्कार विजेता भी जरूर पढ़े |

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए और अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में लिखें |

इस टॉपिक के साथ, सभी टॉपिक की PDF एक साथ डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें (GK PDF Bundle) और रोजाना Quiz और अपडेट के लिए Telegram Channel से जुड़े |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram