भारत के पर्वत श्रेणी और चोटी पूरी जानकारी | Bharat Ke Parvat

4.5/5 - (2 votes)

इस पोस्ट में हिमालय के अलावा भारत में प्रमुख पर्वत (Bharat Ke Parvat) के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं | इसके अलावा महत्वपूर्ण पर्वत चोटियों की सूची भी दी गई है, जहां से प्रश्न पूछे जाते हैं |

भारतीय भूगोल में पर्वत महत्वपूर्ण टॉपिक है | भारत के उत्तर में विशाल हिमालय के तहत अनेक पर्वत श्रेणियां और पर्वत शामिल है और परीक्षाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है इसलिए हिमालय पर्वत श्रृंखला पर अलग आर्टिकल लिखा गया है, जिसे आप बाद में पढ़ सकते हैं |

भारत के पर्वत श्रेणी और चोटी | Mountains Of India

Bharat Ke Parvat
Bharat Ke Parvat list

अरावली पर्वत

  • अरावली प्राचीन वलित पर्वत है |
  • अरावली पर्वत श्रंखला गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में फैली हुई है |
  • अरावली पर्वत श्रृंखला गुजरात में पालनपुर से दिल्ली की रायसिना हिल तक 692 किलोमीटर विस्तृत है |
  • इसका अधिकतम भाग राजस्थान (550 KM) में है और इसकी औसत ऊंचाई 930 मीटर है |
  • माउंट आबू के पास गुरु शिखर, अरावली तथा राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई 1722 मीटर है |
  • अरावली में अनेक खनिज पदार्थ पाए जाते हैं जैसे सीसा, जस्ता, चांदी, लौह अयस्क, तांबा, आदि |
  • अरावली पर्वत श्रृंखला महान विभाजन का भाग हैं |
    • अरावली के पश्चिम में थार का रेगिस्तान है जहां पर बरसात इस के पूर्वी हिस्से की तुलना में काफी कम होती है |

विंध्यांचल

  • विंध्याचल एक खंड पर्वत है, जो चूना पत्थर से निर्मित हैं |
  • विंध्य पर्वत श्रेणी उत्तर और दक्षिण भारत को अलग करती है |
  • विंध्य पर्वत श्रेणी 1050 किलोमीटर तक गुजरात से छोटा नागपुर के पठार तक विस्तृत है |
  • मुख्यतः मध्यप्रदेश और गुजरात में फैली हुई है |
  • यह पर्वत श्रेणी नर्मदा नदी घाटी के उत्तर में फैली हुई है |
  • विंध्य पर्वत श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी सद्भावना चोटी है, जिसकी ऊंचाई 752 मीटर है |
  • विंध्य पर्वत श्रेणी में निम्नलिखित पहाड़िया शामिल है –
    • भारनेर, कैमूर, पारसनाथ |
  • इसी पर्वत श्रेणी में हीरे (Diamond) के लिए प्रसिद्ध खान पन्ना, मध्य प्रदेश में स्थित है |

सतपुड़ा

  • सतपुड़ा, खंड पर्वत का उदाहरण है, जो बालू पत्थर से निर्मित है और मुख्यतः मध्यप्रदेश और गुजरात में विभिन्न पहाड़ियों के रूप में विस्तृत हैं |
  • सतपुड़ा 900 किलोमीटर की दूरी तक विस्तृत है और इसकी औसत ऊंचाई 760 मीटर है |
  • सतपुड़ा, नर्मदा नदी घाटी के दक्षिण की ओर और तापी के उत्तर में फैली हुई हैं अर्थात नर्मदा और तापी के बीच की पहाड़ियां है |
  • सतपुड़ा पर्वत श्रेणी में निम्नलिखित पहाड़ियां है –
    • राजपीपला, महादेव, गाविल गढ़, मैकाल पर्वत, आदि
  • सतपुड़ा की सबसे ऊंची चोटी महादेव पहाड़ियों में धूपगढ़ है, जिसकी ऊंचाई 1350 मीटर है |
  • मैकाल पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी अमरकंटक है, जहां से सोन और नर्मदा नदी का उद्गम होता है |
  • महादेव पहाड़ियों में पंचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व स्थित है |
  • महादेव पहाड़ियों के दक्षिण में बेतूल का पठार है, जहां से तापी नदी का उद्गम होता है |

पश्चिम घाट

  • गुजरात में तापी नदी से लेकर कन्याकुमारी तक अरब सागर के तट पर भारत में लगभग 1600 किलोमीटर तक पश्चिमी घाट विस्तृत हैं |
  • पश्चिम घाट की औसत ऊंचाई 1200 मीटर है और इसे सहयाद्री पर्वत भी कहते हैं |
  • पश्चिमी घाट एक भ्रंश (खंड पर्वत) हैं, जिसका पश्चिमी पश्चिमी ढाल तीव्र है, जबकि पूर्वी ढाल मंद है |
  • दक्षिण पश्चिम मानसून पवनो द्वारा इस पर्वत पर भारी वर्षा प्राप्त होती है अतः यहां उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनस्पति पाई जाती हैं |
  • ज्यादा ऊंचाई के कारण पश्चिम घाट के पूर्वी तरफ वृष्टि छाया के कारण बरसात कम होती है |
  • इस पर्वतीय क्षेत्र में बहुत अधिक जैव विविधता पाई जाती हैं तथा विश्व के 36 Hotspot में से एक पश्चिम घाट भी शामिल हैं |
  • पश्चिम घाट को तीन प्रमुख भागों में बांटा गया है –

उत्तरी सहयाद्री

  • उत्तरी सहयाद्री मुख्य रूप से तापी नदी घाटी से 16 डिग्री उत्तरी अक्षांश के बीच में महाराष्ट्र में स्थित है |
  • पुत्री सहयाद्री की सबसे ऊंची चोटी कलसूबाई है, जहां से गोदावरी नदी का उद्गम होता है |
  • अन्य प्रमुख छोटी में महाबलेश्वर कृष्णा नदी का उद्गम होता है |
  • सलेहर, यहां की दूसरी सर्वोच्च चोटी है |

मध्य सहयाद्री

  • मध्य सहयाद्री पर्वत श्रेणी 16 डिग्री उत्तरी अक्षांश से नीलगिरी पहाड़ियों के बीच में स्थित है |
  • इसका मुख्य हिस्सा गोवा और कर्नाटक में स्थित है |
  • इस भाग की सबसे ऊंची चोटी कुद्रेमुख है जहां पर लौह अयस्क के भंडार स्थित है |
  • यहां पर बाबा बुदन की पहाड़ियां स्थित है, जो कॉफी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है |

दक्षिणी सहयाद्री

  • सह्याद्री पर्वत श्रेणी नीलगिरी पहाड़ियों से लेकर कन्याकुमारी के बीच में स्थित है |
  • यह मुख्य रूप से केरल राज्य में स्थित है |
  • इस बाग में तीन प्रमुख पहाड़िया स्थित है –
    1. अन्नामलाई पहाड़ियां
      • अन्नामलाई पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी अनाईमुडी (2695 मीटर) है |
      • अनाईमुडी दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी है|
    2. इलायची पहाड़ियां
      • इलायची पहाड़िया मुख्य रूप से इलायची और मसाले की खेती के लिए प्रसिद्ध है |
      • इलायची पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी अगस्तमलाई है, जो बायोस्फीयर रिजर्व भी है |
    3. पलानी हिल्स
      • पलानी हिल्स में तमिलनाडु का प्रसिद्ध हिल स्टेशन कोडाईकनाल है |

पूर्वी घाट

  • पूर्वी घाट पर्वत श्रेणियां महानदी डेल्टा से नीलगिरी पहाड़ियों के बीच 800 किलोमीटर तक फैली हुई है |
  • यह प्राचीन वलित पर्वत हैं, जिनकी औसत ऊंचाई 600 मीटर है |
  • महानदी से गोदावरी नदी तक लगातार पर्वत हैं लेकिन उसके बाद यह पर्वत नदियों द्वारा अपरदित हो चुके हैं |
  • पूर्वी घाट की सबसे ऊंची चोटी आरामकोंडा (180 M.) आंध्र प्रदेश में स्थित है |
  • इसके अलावा प्रमुख चोटी है – महेंद्रगिरी (ओडीशा), जिंदगठा (आंध्र प्रदेश), आदि |
  • पूर्वी घाट में अनेक पहाड़ियां में शामिल है जैसे – ऐरामल्ला, नालामल्ला, वेलिकोंडा, पालकोंडा, शिवराय, शेषलम, आदि |

नीलगिरी पहाड़ियां

  • नीलगिरी पहाड़ियां केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के सीमा क्षेत्र में स्थित खंड पर्वत है |
  • नीलगिरी की सबसे ऊंची चोटी डोडाबेटा (2637 मीटर) है, जो दक्षिण भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है |
  • नीलगिरी पहाड़ियों पर पश्चिम और पूर्वी घाट आकर मिलते हैं तथा यह पहाड़ियां जैव विविधता के लिए विख्यात है |
  • तमिलनाडु का प्रसिद्ध हिल स्टेशन ऊटी यहीं पर स्थित है |
  • यह पहाड़ चाय की रोपण कृषि के लिए विख्यात है |
  • नीलगिरी पहाड़ियों पर टोडा जनजाति निवास करती है |

भारत की प्रमुख पर्वत चोटियां सूची

क्र.सं.पर्वत चोटीराज्यऊंचाई (मी में)
1.K2 पर्वत चोटीजम्मू कश्मीर8611
2.कंचनजंगा चोटीसिक्किम8586
3.नंदा देवीउत्तराखंड7816
4.कामेट पर्वतउत्तराखंड7756
5.साल्तोरो कांगरीजम्मू कश्मीर7742
6.सैसर कैंगरीलद्दाख7672
7.मामोस्तोंग कांगड़ीजम्मू कश्मीर7516
8.रिमो जम्मू कश्मीर7385
9.हरदोल पर्वतउत्तराखंड7151
10.चौखंबाउत्तराखंड7138
11.त्रिशूल पर्वतउत्तराखंड7120
12.कांगतोअरुणाचल प्रदेश7060
13.रो पुर्ग्यिलहिमाचल प्रदेश6816
14.सरमती पर्वतनागा हिल्स (नागालैंड)3826
15.संदक्फू चोटीपश्चिम बंगाल3636
16.माउंट Isoसेनापति जिला (मणिपुर-नागालैंड सीमा)2994
17.अनाईमुडीपश्चिमी घाट (केरल)2695
18.डोडाबेट्टानीलगिरी (तमिलनाडु)2637
19.आराम कोंडापूर्वी घाट (आंध्र प्रदेश)1680
20.सोमेश्वर किलाबिहार880
21.बैलाडीला रेंजछत्तीसगढ़1276
22.सोंसोगोरपश्चिम घाट (गोवा)1166
23.गिरनारगुजरात1069
24.करोह पीकमोरनी हिल्स (हरियाणा)1467
25.पारसनाथझारखंड1370
26.मुल्लयनगिरीपश्चिम घाट (कर्नाटक)1930
27.धूपगढ़सतपुड़ा (मध्य प्रदेश)1350
28.कलसूबाईपश्चिमी घाट (महाराष्ट्र)1646
29.सापुतारागुजरात900
30.शिलांग पीकखासी हिल्स (मेघालय)1965
31.फौंगपुइ राष्ट्रीय उद्यानसैहा जिला (मिजोरम)2157
32.सरमती पर्वतनागा हिल्स (नागालैंड)3826
33.देओमालीपूर्वी घाट (उड़ीसा)1672
34.गुरु शिखरअरावली (राजस्थान)1722
mountain peak in india list

भारत के पर्वत संबंधित प्रश्न

  1. भारत की सर्वोच्च चोटी कौन सी है ?

    भारत की सर्वोच्च चोटी गॉडविन ऑस्टिन (K-2) है, जो कि वर्तमान में POK में स्थित है | इसकी ऊंचाई 8611 मीटर है |

  2. सतपुड़ा की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है ?

    सतपुड़ा पर्वत श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी मध्यप्रदेश में धूपगढ़ है, जिसकी ऊंचाई 1350 मीटर है |

  3. नर्मदा नदी किन पर्वत श्रेणियों के बीच में बहती है ?

    नर्मदा नदी विंध्याचल और सतपुड़ा के बीच में रिफ्ट घाटी में बहती है |

  4. राष्ट्रपति भवन किस पहाड़ी पर स्थित है ?

    भारत का राष्ट्रपति भवन अरावली पर्वत श्रेणी की रायसिना हिल पर स्थित है |

  5. दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है ?

    दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी अनाईमुडी है, जिसकी ऊंचाई 2695 मीटर है |

यह भी जरूर पढ़ें –

Bharat Ke Parvat Map

Bharat Ke Parvat Map

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है, तो दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें तथा नए अपडेट के लिए अभी हमारे Telegram Channel से जुड़े |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram