विश्व की प्रमुख जलसंधि | 23+ Major Straits Of The World In Hindi

4.2/5 - (5 votes)

विश्व की प्रमुख जल संधियां (Major Straits Of The World In Hindi) महत्वपूर्ण तथ्य, पूरी सूची तथा प्रश्न की जानकारी दी गई है |

इस पोस्ट में विश्व भूगोल का महत्वपूर्ण टॉपिक विश्व की प्रमुख जल संधियां के बारे में चर्चा की गई है | यह टॉपिक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण है, तो इसे पूरा जरूर पढ़ें |

इस टॉपिक में सर्वप्रथम हम प्रमुख जल संधियां के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य जानेंगे जहां से सीधे प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं | उसके बाद सभी प्रमुख जलसंधि ओं की लिस्ट दी गई है और उसके बाद विश्व की कुछ प्रमुख जलसंधि यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है, तो आप पूरा जरूर पढ़ें |

जलसंधि क्या है ?

जलसंधि पानी के दो हिस्सों को आपस में संकरे मार्ग से जोड़ता है तथा जमीन के दो हिस्सों को अलग करता है | प्राकृतिक रूप से यह विश्व में अनेक जगहों पर उपलब्ध हैं, जिनका व्यापारिक और परिवहन की दृष्टि से अत्यधिक महत्व है |

प्रमुख जल संधि ओं के उदाहरण जैसे पाक जलसंधि, मलक्का जलसंधि, जिब्राल्टर जलसंधि, आदि |

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

Straits Of The World In Hindi
Straits Of The World In Hindi

जल संधि ओं से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारत के तमिलनाडु और श्रीलंका के जाफना के बीच में पाक खाड़ी और बंगाल की खाड़ी को जोड़ने वाली जलसंधि पाक जल संधि (Palk Strait) हैं |
    • यहां पर वैगई नदी गिरती हैं |
    • रामसेतु भी यहीं पर स्थित है |
  • डंकन जलसंधि अंडमान निकोबार द्वीप में स्थित है यह जलसंधि उत्तर में रुटलैंड द्वीप को दक्षिण में लिटिल अंडमान से अलग करती है |
    • डंकन जलसंधि 48 किलोमीटर चौड़ी है |
    • डंकन जलसंधि के पश्चिम में बंगाल की खाड़ी और पूर्व में अंडमान सागर हैं |
  • 10 डिग्री चैनल अंडमान और निकोबार को अलग करता है |
  • 9 डिग्री चैनल लक्षद्वीप समूह को मिनिकॉय से अलग करता है |
  • 8 डिग्री चैनल मिनिकॉय (भारत) को मालदीव से अलग करता है |
  • विश्व की सबसे लंबी जलसंधि मलक्का जलसंधि है |
  • डेविस जल संधि विश्व की सबसे चौड़ी जलसंधि हैं |
  • इंग्लिश चैनल को पार करने वाली पहली भारतीय आरती साहा थी |

Major Straits Of The World In Hindi

क्र.सं.जलसंधि का नामजिन्हें जोड़ती हैदेश-स्थिति
1.पाक जल संधिपाक खाड़ी और बंगाल की खाड़ीभारत और श्रीलंका
2.डंकन जलसंधिबंगाल की खाड़ी और अंडमान सागरग्रेट अंडमान और साउथ अंडमान
3.बेरिंग जलसंधिप्रशांत महासागर और आर्कटिक महासागररूस और अमेरिका
4.मलक्का जलसंधिहिंद महासागर और प्रशांत महासागरमलेशिया और इंडोनेशिया
5.सुंडा जल संधिहिंद महासागर और जावा सागरसुमित्रा और जावा द्वीप (इंडोनेशिया)
6.हरमुज जल संधिफारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ीईरान और UAE तथा ओमान
7.बाब अल मंडाब जलसंधिलाल सागर और अदन की खाड़ीयमन और अफ्रीका
8.मोजांबिक चैनलहिंद महासागरमोजांबिक और मेडागास्कर
9.बॉस्फोरस जलसंधिकाला सागर और मरमरा सागरतुर्की (एशिया और यूरोप)
10.डार्डानेल्स जलडमरूमध्यमरमरा सागर और भूमध्य सागरतुर्की (एशिया और यूरोप)
11.इंग्लिश चैनलअटलांटिक महासागर और डोवर जलसंधिइंग्लैंड और फ्रांस
12.डोवर जल संधिउत्तरी सागर और इंग्लिश चैनलग्रेट ब्रिटेन और मुख्य यूरोप
13.उत्तरी चैनलआयरिश सागर और अटलांटिक महासागरआयरलैंड और स्कॉटलैंड
14.डेविस जल संधिलैब्राडोर सागर और बेफिन की खाड़ीकनाडा और ग्रीनलैंड
15.हडसन जलसंधिहडसन की खाड़ी और लैब्राडोर सागर (अटलांटिक)कनाडा
16.कुक जलसंधितस्मानिया सागर और प्रशांत महासागरउत्तरी और दक्षिणी न्यूजीलैंड द्वीप
17.बॉस जलसंधितस्मानिया सागर और दक्षिण सागरमुख्य ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया
18.टॉरैस जल संधीप्रशांत महासागरऑस्ट्रेलिया और पपुआ न्यू गिनी
19.सुशिमा जलसंधिजापान सागर और पूर्वी चीन सागरजापान और दक्षिण कोरिया
20.सुगारू जलसंधिजापान सागर और प्रशांत महासागरहोक्काइडो द्वीप और होंशु द्वीप (जापान)
21.फ्लोरिडा जल संधीमेक्सिको की खाड़ी और अटलांटिक महासागरसंयुक्त राज्य अमेरिका और क्यूबा
22.यूकाटन जलसंधिमेक्सिको की खाड़ी और कैरेबियन सागरमेक्सिको और क्यूबा
23.फॉर्मोसा जलडमरूमध्यदक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागरचीन और ताइवान
List Of Straits Of The World In Hindi

विश्व की प्रमुख जलसंधि | Straits Of The World In Hindi

मलक्का जलसंधि

  • मलक्का जलसंधि विश्व की सबसे लंबी जलसंधि हैं |
  • जल परिवहन के माध्यम से यह विश्व का सबसे व्यस्ततम मार्ग हैं |
  • भारत और चीन के बीच में सबसे कम दूरी का रास्ता मलक्का जलसंधि से हैं |
  • मलक्का जलसंधि मलेशिया और इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के बीच में हैं |
  • यह हिंद महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ती हैं |

बेरिंग जलसंधि

  • बेरिंग जल संधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती हैं |
  • बेरिंग जल संधि दक्षिण में प्रशांत महासागर को उत्तर में चुकसी सागर (आर्कटिक महासागर) से जोड़ती हैं |
  • बेरिंग महासागर एशिया में रूस के साइबेरिया को उत्तरी अमेरिका में USA के अलास्का को अलग करती है |
  • अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा बेरिंग जल संधि से ही गुजरती हैं |

हरमुज जल संधि

  • हरमुज जल संधि उत्तर में ईरान और दक्षिण में UAE तथा ओमान को अलग करती हैं |
  • हरमुज जल संधि फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी तथा हिंद महासागर से जोड़ती हैं |
  • विश्व का एक तिहाई प्राकृतिक गैस और 25% पेट्रोलियम इसी जलसंधि से परिवहन किया जाता है |

बाब अल मंडाब जलसंधि

  • बाब अल मंडाब जलसंधि अफ्रीका और एशिया को अलग करती हैं |
  • यह जलसंधि एशिया के यमन को अफ्रीका के इरिट्रिया, इथोपिया और जिबूती से अलग करती हैं |
  • यह जलसंधि लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ती हैं |
  • अगर भारत या हिंद महासागर से स्वेज नहर के जरिए भूमध्य सागर जाना है, तो बाब अल मंडाब जलसंधि से जाना होगा |

बॉस्फोरस जलसंधि

  • बॉस्फोरस जलसंधि तुर्की देश में स्थित है, जो कि एशिया और यूरोप को अलग करती हैं |
  • यह जलसंधि काला सागर को मरमरा सागर से जोड़ती हैं |
  • यह जलसंधि तुर्की के इस्तानबुल शहर को दो हिस्सों में बांटती हैं |
  • यह विश्व की सबसे संकरी जलसंधि है |
  • यह जलसंधि अनातोलिया (तुर्की एशिया) को थ्रेस (तुर्की यूरोप) से अलग करके तुर्की को विभाजित करता है।
  • इसी जलसंधि के आगे मरमरा सागर को भूमध्य सागर से डार्डानेल्स जलडमरूमध्य जोड़ती हैं |
    • डार्डानेल्स जलसंधि भी तुर्की में ही स्थित है |

जिब्राल्टर जलसंधि

  • जिब्राल्टर जलसंधि अफ्रीका को यूरोप (इबेरिआ प्रायद्वीप) से अलग करती हैं |
  • यह जलसंधि यूरोप के स्पेन देश को अफ्रीका के मोरक्को को अलग करती है |
  • जिब्राल्टर जलसंधि भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ती हैं |
  1. बेरिंग जलसंधि कहां पर है ?

    बेरिंग जल संधि एशिया के रूस और उत्तरी अमेरिका के अलास्का को अलग करती हैं | यह प्रशांत महासागर और आर्कटिक महासागर को जोड़ती हैं |

  2. एशिया और अफ्रीका को कौन सी जलसंधि अलग करती है ?

    एशिया को अफ्रीका महाद्वीप से बाब अल मंडाब जलसंधि अलग करती हैं | यह जलसंधि एशिया में यमन को अफ्रीका के इटोपिया जिबूती और इरिट्रिया देशों से अलग करती हैं | यह भारत से स्वेज नहर जाने का रास्ता भी हैं |

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और नए अपडेट पाने के लिए हमारे Telegram Channel को Join करें |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram