विश्व की प्रमुख जनजातियां पूरी जानकारी | 28+ Vishv Ki Pramukh Janjatiya

4.2/5 - (8 votes)

विश्व भर में फैली विश्व की प्रमुख जनजातियों (Vishv Ki Pramukh Janjatiya) के बारे में पूरी जानकारी महत्वपूर्ण तथ्य और List के रूप में दी गई हैं | Major tribes of the world

विश्व भूगोल का यह टॉपिक सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण हैं, इसलिए आप इसे पूरा जरूर पढ़ें और उसके बाद अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए |

जनजाति क्या है ?

घने जंगलों और पहाड़ों में ऐसे मानव समुदाय जिनमें विशिष्ट लक्षण, संस्कृति, भौगोलिक लगाओ, बाहरी दुनिया से कटाव, आदि विशेषताओं के साथ जीने वाले समुदाय को जनजाति कहते हैं | जैसे कि बुशमैन जनजाति या एस्किमो जनजाति | सामान्यता जनजातियों के लोग किसी विशेष क्षेत्र के मूल निवासी होते हैं, इसलिए इन्हें आदिवासी भी कहा जाता है |

इस पोस्ट में पहले विश्व की प्रमुख जनजातियों के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु के रूप में विस्तृत जानकारी दी हैं तथा बाद में सभी जनजातियों की संक्षिप्त में लिस्ट दी गई हैं, जो कि आपके लिए महत्वपूर्ण है, तो आप पूरा जरूर पढ़ें |

Vishv Ki Pramukh Janjatiya
Vishv Ki Pramukh Janjatiya

विश्व की प्रमुख जनजातियां

#1 एस्किमो जनजाति

  • एस्किमो विश्व की प्रमुख जनजाति हैं, जो कि मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के अलास्का (USA), कनाडा और ग्रीनलैंड के द्रव्य प्रदेशों में रहते हैं |
  • एस्किमो जनजाति जिस घर में रहते हैं, उसे “इग्लू” कहते हैं |
  • एस्किमो जनजाति के लोग बिना पहिए की गाड़ी, जिसे स्लेज कहते हैं, उसे कुत्ते और रेनडियर की सहायता से बर्फ पर खींचकर उपयोग करते हैं |
  • एस्किमो जनजाति का प्रमुख हथियार जानवरों की हड्डियों से बना हार्पून होता है |

#2 रेड इंडियन

  • रेड इंडियन भी उत्तरी अमेरिका की प्रमुख जनजाति हैं |
  • रेड इंडियन मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका के USA और कनाडा के क्षेत्रों में पाई जाती हैं |

#3 बोरो जनजाति

  • गौरव जनजाति अमेजन बेसिन क्षेत्र में मुख्य रूप से ब्राजील के क्षेत्र में निवास करती हैं |
  • शारीरिक रूप से बोरो लोग रेड इंडियन के समान हैं |
  • यह जनजाति लड़ाकू व निर्दय व्यवहार के होते हैं |
  • इनके उत्सव और त्योहारों में मानव हत्या व मांस भक्षण प्रचलित है |

#4 बुशमैन जनजाति

  • बुशमैन जनजाति अफ्रीका महाद्वीप के कालाहारी मरुस्थल में मुख्य रूप से बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका में निवास करती हैं |
  • यह लोग भोजन के रूप में दीमक का सेवन भी करते हैं |
  • दीमक को “बुशमैन का चावल” भी कहा जाता है |

#5 मसाई जनजाति

  • मसाई जनजाति भी अफ्रीका की प्रमुख जनजाति हैं |
  • यह मुख्य रूप से अफ्रीका महाद्वीप के भूमध्य रेखीय प्रदेशों में पाई जाती हैं |
  • मसाई जनजाति मुख्य रूप से केन्या, युगांडा और तंजानिया देशों में पाई जाती हैं |
  • मसाई जनजाति के घरों को क्रॉल कहते हैं |

#6 खिरगीज जनजाति

  • खिरगीज जनजाति मुख्य रूप से मध्य एशिया के किर्गिस्तान और पामीर के पठार वाले क्षेत्र में पाई जाती हैं |
  • इस जनजाति के लोग दूध से खट्टी शराब बनाते हैं, जिसे कुमिस कहा जाता है |
  • खिरगीज जनजाति के लोगों का निवास स्थान यूर्त कहलाता है |

जनजातियों के अन्य मुख्य तथ्य

  • कांगो जनजाति मुख्य रूप से कांगो बेसिन क्षेत्र में अफ्रीका महाद्वीप में पाई जाती हैं | इस जनजाति के लोग पेड़ों पर छोटे-छोटे घरों में निवास करते हैं |
  • तुआरेग जनजाति अफ्रीका के सहारा मरुस्थल क्षेत्र में पाई जाती हैं और यह पर्यटकों के लिए गाइड का काम भी करते हैं |
  • बुद्धू जनजाति मुख्यता अरब के रेगिस्तान में पाई जाती हैं यह लोग वोट भेड़ बकरी आदि को पालते हैं |
  • कुर्द जनजाति के लोग ईरान और इराक वाले क्षेत्र में पाए जाते हैं और यह अपने क्षेत्र को नए देश कुर्दिस्तान की मांग करते हैं |
  • इतिहासकारों के अनुसार श्रीलंका की वेदास जनजाति श्रीलंका के पहले मानव निवासी थे |
  • आइनू जनजाति मुख्य रूप से जापान के होक्काइडो द्वीप पर रहते हैं |
  • माओरी जनजाति न्यूजीलैंड की प्रमुख जनजाति हैं |

विश्व की प्रमुख जनजातियां List | Tribes Of The World

क्र. सं.जनजाति का नामसंबंधित देश / क्षेत्र
1.एस्किमो जनजातिउत्तरी अमेरिका महाद्वीप
2.रेड इंडियनउत्तरी अमेरिका
3.माया जनजातिमेक्सिको
4.यांकी जनजातिसंयुक्त राज्य अमेरिका
5.होपी जनजातिसंयुक्त राज्य अमेरिका
6.बोरो जनजातिब्राजील
7.पिग्मी जनजातिकांगो बेसिन, अफ्रीका
8.बुशमैन जनजातिकालाहारी मरुस्थल, अफ्रीका
9.मसाई जनजातिअफ्रीका
10.तुआरेग जनजातिसहारा मरुस्थल, अफ्रीका
11.जुलू जनजातिदक्षिण अफ्रीका
12.बोअर जनजातिदक्षिण अफ्रीका
13.बद्दू जनजातिअरब का रेगिस्तान
14.कुर्द जनजातिईरान और इराक
15.खिरगीज जनजातिकिर्गिस्तान
16.यूकाधीर जनजातिसाइबेरिया (रूस)
17.केमसीन जनजातिसाइबेरिया (रूस)
18.सेमांग जनजातिमलेशिया
19.वेदास जनजातिश्रीलंका
20.आइनू जनजातिजापान
21.नॉर्डिक जनजातिस्वीडन डेनमार्क और नॉर्वे
22.फ्लैमिश जनजातिबेल्जियम
23.माओरी जनजातिन्यूजीलैंड
24.ब्लैक फेलो जनजातिऑस्ट्रेलिया
25.इंकाथा जनजातिदक्षिण अफ्रीका
26.याकू जनजातिटुंड्रा प्रदेश
27.पापुआन जनजातिपपुआ न्यू गिनी
28.नीग्रोमध्य अफ्रिका

FAQ About Tribes Of The World

  1. एस्किमो जनजाति कहां की निवासी है ?

    एस्किमो जनजाति उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के अलास्का , ग्रीनलैंड और कनाडा के ध्रुवीय प्रदेशों के निवासी हैं | इस पोस्ट में सभी प्रमुख जनजातियों के बारे में जानकारी दी हैं |

  2. रेड इंडियन जनजाति कहां के निवासी हैं ?

    रेड इंडियन जनजाति उत्तरी अमेरिका के कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका देश में रहती हैं |

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हैं, तो इसे दोस्तों के साथ शेयर करें और नए अपडेट के लिए हमारे Telegram Channel को अभी Join करें |

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

2 thoughts on “विश्व की प्रमुख जनजातियां पूरी जानकारी | 28+ Vishv Ki Pramukh Janjatiya”

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram