विश्व की प्रमुख नदियां | 26+ List Of Rivers Of The World In Hindi UPSC

4.4/5 - (9 votes)

इस पोस्ट में विश्व की प्रमुख नदियों (List Of Rivers Of The World In Hindi) के बारे में पूरी विस्तार से जानकारी दी है, तो सभी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण है |

पूरे विश्व में नदियों का जाल फैला हुआ है और आज के समय किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में विश्व की प्रमुख नदियों से संबंधित काफी सारे प्रश्न पूछे जाते हैं, इस पोस्ट को आप पूरा ध्यान से पढ़िए जहां पर आपको पूरी महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं |

इस Blog में पूरी विस्तृत जानकारी लिखी गई है | सबसे पहले प्रमुख 26 नदियों की सूची दी है, जहां पर उनके देश उद्गम स्थल और उनकी लंबाई की जानकारी दी है |

उसके बाद भारत के पड़ोसी देशों की लंबी नदियां तथा विश्व के सभी महाद्वीपों की लंबी नदियों की जानकारी दी हैं | उसके बाद प्रमुख महत्वपूर्ण नदियों के बारे में अति महत्वपूर्ण बिंदु से जानकारी दी है, तो मैं उम्मीद करता हूं क्या पूरी जानकारी के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़ें |

List Of Rivers Of The World In Hindi
List Of Rivers Of The World In Hindi

List Of Rivers Of The World In Hindi

क्र. सं.नदी का नामसंबंधित देश/ क्षेत्रउद्गम स्थलगिरने का स्थाननदी की लंबाई
(In KM)
1.नील नदीअफ्रीकाविक्टोरिया झीलभूमध्य सागर6690
2.अमेजन नदीब्राजीलएंडीज पर्वत (पेरू)अटलांटिक महासागर6300
3.वोल्गा नदीरूसवोल्गाई पर्वतकैस्पियन सागर3531
4.राइन नदीजर्मनीआल्पस पर्वतउत्तरी सागर1233
5.डेन्यूब नदीजर्मनी सहित 5 देशब्लैक फॉरेस्टकाला सागर2842
6.सीन नदीफ्रांसमध्यवर्ती पठारी क्षेत्रइंग्लिश चैनल777
7.पो नदीइटलीअल्पस पर्वतएड्रियाटिक सागर652
8.टाइबर नदीइटलीऐपेनाइंज पर्वतटायरीनियन समुद्र406
9.यूराल नदीरूसयूराल पर्वतकैस्पियन सागर2428
10.टिगरिस नदीइराकहजार झीलशत अल-अरब नदी1900
11.ह्वांगहो नदीचीनतिब्बत का पठारबो हाई की खाड़ी5464
12.यांगसी नदीचीनतिब्बत का पठारपीला सागर5797
13.मिकांग नदीचीन, थाईलैंड,कंबोडिया,
लाओस, वियतनाम
तिब्बत का पठारदक्षिण चीन सागर4350
14.साल्वीन नदीचीन, थाईलैंड, म्यांमारतिब्बत का पठारअंडमान सागर3289
15.इरावती नदीम्यानमारअराकान पर्वतमर्तबान की खाड़ी2288
16.मिसिसिपी मिसौरी नदीअमेरिकारेड रॉक, मोंटानामेक्सिको की खाड़ी5970
17.ओब नदीरूसअल्ताई पर्वतओब की खाड़ी5567
18.कांगो-जायरे नदीकांगोकांगो देशअटलांटिक महासागर4371
19.मर्रे डार्लिंग नदीऑस्ट्रेलिया हिंद महासागर3,720
20.येनिसी नदीरूसरन्नू-ओला पर्वतआर्कटिक महासागर4506
21.नाइजर नदीपश्चिम अफ्रीकागिनीगिनी की खड़ी4184
22.लिंपोपो नदीदक्षिण अफ्रीकादक्षिण अफ्रीकाहिंद महासागर1750
23.नीपर नदीरूसवल्दाई पहाड़ियाकाला सागर2201
24.सेंट लॉरेंसकनाडाओंटारियो झीलसेंट लॉरेंस की खाड़ी3058
25.रियो ग्रांडेअमेरिकासान जुआन पर्वतमेक्सिको की खाड़ी3034
26.डॉन नदीरूसतुला, रूसआज़ोव सागर1968
vishv ki pramukh nadiya list

विश्व की नदियों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

  • अमूर नदी रूस और चीन के बीच में प्राकृतिक सीमा बनाती हैं |
  • यूक्रेन की सबसे बड़ी नदी नीपर नदी है, जोकि रूस, बेलारूस और यूक्रेन से बहती हुई काले सागर में गिरती है |
  • पो नदी इटली में बहती हैं और इसे इटली की गंगा कहते हैं |
  • जायरे नदी, जिसे कांगो नदी भी कहते हैं यह भूमध्य रेखा को दो बार काटती है |
  • लिंपोपो नदी दक्षिण अफ्रीका में बहती हैं और यह मकर रेखा को दो बार काटती हैं |
  • पश्चिम अफ्रीका में बहने वाली नाइजर नदी को तेल नदी के रूप में भी जाना जाता है |
  • विक्टोरिया जलप्रपात जांबेजी नदी पर स्थित है, जो कि जांबिया और जिंबाब्वे के मध्य बहती हैं और हिंद महासागर में गिरती हैं |
  • मिसिसिपी और मिसौरी नदियां मिलकर मिसिसिपी-मिसौरी नदी बनाती हैं, जो कि उत्तरी अमेरिका की सबसे लंबी नदी हैं और मेक्सिको की खाड़ी में गिरती है |
  • मेकेंजी नदी कनाडा की सबसे लंबी नदी है |
  • रियो ग्रांडे नदी मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच में अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाते हुए मेक्सिको की खाड़ी में गिरती है |
  • डेन्यूब नदी पर यूरोप में 4 देशों की राजधानी स्थित है |
    • यह चार राजधानी शहर निम्न है –
      1. बुडापेस्ट (हंगरी)
      2. बेलग्रेड (सर्बिया)
      3. वियना (ऑस्ट्रिया)
      4. ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया)

महाद्वीपों की सबसे लंबी नदी

  • एशिया की सबसे लंबी नदी यांगसी (चीन) हैं |
  • यूरोप की सबसे लंबी नदी वोल्गा नदी है |
  • अफ्रीका की सबसे लंबी नदी नील नदी हैं |
  • उत्तरी अमेरिका की सबसे लंबी नदी मिसिसिपी मिसौरी हैं |
  • दक्षिण अमेरिका की सबसे लंबी नदी अमेजन नदी हैं |
  • ऑस्ट्रेलिया की सबसे लंबी नदी मरे डार्लिंग नदी है |

भारत के पड़ोसी देशों की सबसे लंबी नदी

  • नेपाल की सबसे लंबी नदी करनाली नदी हैं |
  • श्रीलंका की सबसे लंबी नदी महावेली गंगा है |
  • अफगानिस्तान की सबसे लंबी नदी हेलमंड नदी हैं |
  • म्यानमार की सबसे लंबी नदी इरावती नदी है |
  • पाकिस्तान की सबसे लंबी नदी सिंधु नदी है |
  • बांग्लादेश की सबसे लंबी नदी ब्रह्मपुत्र हैं |
  • भूटान की सबसे लंबी नदी मानस नदी हैं |

विश्व की प्रमुख नदियां – महत्वपूर्ण बिंदु

#1 नील नदी

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

  • नील नदी विश्व की सबसे लंबी नदी के रूप में जानी जाती हैं |
  • नील नदी नीली नील नदी और सफेद नील नदी से मिलकर बनती हैं |
    • सफेद नील नदी विक्टोरिया झील से निकलती हैं और नीली नील नदी इथोपिया के ताना झील में से निकलती हैं और यह दोनों सूडान की राजधानी खार्तूम के पास मिल मिल जाती हैं, उसके बाद यह नील नदी के रूप में बहती हैं |
  • नील नदी भूमध्य सागर में गिरती है |
  • मिस्र (Egypt) को नील नदी की देन कहा जाता है |
  • नील नदी की लंबाई 6,650 किलोमीटर है |
  • सूडान की राजधानी खार्तूम और मिस्र की राजधानी काहिरा नील नदी पर स्थित है |
  • मिस्र देश में नील नदी पर आसवन बांध बना हुआ है |

#2 अमेजन नदी

  • अनेक धाराओं से मिलकर बनी अमेजन नदी की उत्पत्ति एंडीज पर्वत श्रंखला से दक्षिण अमेरिका के पेरू देश में होती हैं |
  • अमेजन नदी पर कोई भी पुल (Bridge) नहीं है इसका कारण है इसका ज्यादातर हिस्सा अमेज़न वर्षावन से गुजरता है,जहां पर कोई बड़ा शहर नहीं है |
  • जल घनत्व के अनुसार अमेजन नदी विश्व की सबसे बड़ी नदी है और यह नदियों द्वारा समुद्र में ले जाने वाले पानी का अकेले 20% हिस्सा ले जाती हैं | अमेजन नदी विश्व की सबसे चौड़ी नदी भी हैं |
  • अमेजन नदी की लंबाई 6,575 किलोमीटर है और यह नील नदी के बाद दूसरी सबसे लंबी नदी है |
  • अमेजन नदी ब्राजील में अटलांटिक महासागर में गिरती है |

#3 यांगसी नदी

  • यांगसी नदी एशिया की सबसे लंबी नदी, विश्व की तीसरी सबसे लंबी नदी और किसी भी एक देश में बहने वाली सबसे लंबी नदी है |
  • यांगसी नदी का उद्गम स्थल तिब्बत का पठार है |
  • यान सी नदी की लंबाई 6,300 किलोमीटर है |
  • यह नदी पूर्वी चीन सागर में गिर जाती है |

#4 ह्वांगहो नदी

  • ह्वांगहो नदी कुनलुन पर्वत से निकलती हैं और पीला सागर में गिर जाती हैं |
  • इसे पीली नदी के नाम से भी जाना जाता है |
  • ह्वांगहो नदी को चीन का शोक कहा जाता है |
  • इस नदी को प्राचीन चीनी सभ्यता का जन्म स्थान भी कहते हैं |

#5 राइन नदी

  • राइन नदी, आल्पस पर्वत के रिफ्ट वैली से निकलकर उत्तरी सागर में गिर जाती हैं |
  • यूरोप की सबसे व्यस्ततम नदी हैं और इससे अंतरिक जल परिवहन होता है |
  • राइन नदी जर्मनी, स्वीटजरलैंड, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, लिचेंस्टीन और नीदरलैंड से होकर गुजरती है |
  • राइन नदी को यूरोप की जीवन रेखा तथा कोयला नदी भी कहा जाता है |
  • यूरोप का सबसे व्यस्ततम बंदरगाह रॉटरडम बंदरगाह नीदरलैंड में राइन नदी पर स्थित है |
  • राइन नदी की कुल लंबाई 1,233 किलोमीटर है |

यह भी जरूर पढ़े-

FAQ About Important Rivers

  1. कर्क रेखा को दो बार पार करने वाली नदी कौन सी है ?

    भूमध्य रेखा को दो बार काटने वाली नदी का नाम है जायरे नदी | इसे कांगो नदी के नाम से भी जानते हैं और यह पश्चिम अफ्रीका महाद्वीप में बहती है |

  2. एशिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है ?

    एशिया की सबसे लंबी नदी यांग सी हैं जो कि चीन में बहती है | या किसी नदी तिब्बत के पठार से निकलकर पूर्वी चीन सागर में गिरती हैं और यह 6300 किलोमीटर लंबी है |

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और नई जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे Telegram Channel को Join कर लीजिए |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

1 thought on “विश्व की प्रमुख नदियां | 26+ List Of Rivers Of The World In Hindi UPSC”

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram