विश्व के प्रमुख घास के मैदान (Vishv Ke Pramukh Ghas Ke Maidan) के बारे में पूरी जानकारी, घास के मैदान कहां पर पाए जाते हैं, कितने प्रकार के होते हैं, महत्वपूर्ण तथ्य आदि की पूरी जानकारी |
महत्वपूर्ण बिंदु -
घास के मैदान क्या है ?
सामान्यता अधिक वर्षा वाले घने जंगल और निम्न वर्षा वाले रेगिस्तान के बीच के इलाकों में घास के मैदान पाए जाते हैं, जहां पर पेड़ पौधे अपेक्षाकृत कम ऊंचे होते हैं तथा कम वर्षा के कारण उनके तने नाजुक होते हैं तथा घास का तना अलग-अलग हिस्सों में विभाजित होता है; जैसे बास या गन्ना इन्हें भी घास की श्रेणी में शामिल किया जाता है |
अर्थात सामान्य अर्थ में घास कम ऊंचाई वाली वृक्ष और झाड़ी होती हैं, जहां पर वर्षा की कमी के कारण घास नाजुक होती हैं |
घास के मैदान कहां पर पाए जाते हैं ?
विश्व में घास के मैदान कहां पर पाए जाते हैं इसको काफी आसान तरीके से समझा जा सकता है |
विश्व के काफी सारे इलाकों में जहां पर अत्यधिक वर्षा होती हैं वहां पर ऊंचे पेड़ और घने जंगल पाए जाते हैं अर्थात वहां पर घास के मैदान नहीं होते हैं जैसे कि अमेजन का वर्षा वन, दूसरी तरफ विश्व के अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर वर्षा न्यूनतम या शून्य के बराबर होती हैं वहां पर रेगिस्तान पाए जाते हैं जैसे सहारा का रेगिस्तान |
सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDF उपलब्ध हैं | |
फिर आप सोच रहे होंगे कि घास कहां पर पाई जाती हैं, तो घास उन इलाकों में पाई जाती हैं, जहां पर ना तो अत्यधिक वर्षा होती हैं और ना ही वर्षा रहित इलाके हैं, इनके बीच के इलाकों में जहां पर मध्य स्तर की वर्षा होती है, वहां पर घास के मैदान पाए जाते हैं |
घास का मैदान वहां होता है जहां घास के विकास के लिए पर्याप्त आद्रता होती हैं, किंतु जहां पर्यावरणीय परिस्थितियां, जलवायु एवं मानव जनित दोनों वृक्षों की वृद्धि को रोकती है |

घास के मैदान के प्रकार
उष्णकटिबंधीय घास के मैदान
उष्णकटिबंधीय घास के मैदान भूमध्य रेखा के दोनों ओर उत्तरी अक्षांश में भूमध्य रेखा से लेकर कर्क रेखा तक तथा दक्षिणी अक्षांश में भूमध्य रेखा से लेकर मकर रेखा तक फैले हुए हैं | कर्क रेखा से मकर रेखा तक के शत्रु को उष्णकटिबंधीय क्षेत्र कहा जाता है अतः यहां पाए जाने वाले घास के मैदान को उष्णकटिबंधीय घास का मैदान कहां जाता है |
उष्णकटिबंधीय घास के मैदान आमतौर पर उष्णकटिबंधीय वर्षा वन तथा उष्णकटिबंधीय मरुस्थल के मध्य महाद्वीपों के आंतरिक हिस्सों में पाए जाते हैं |
उष्णकटिबंधीय घास के मैदान को “सवाना” भी कहा जाता है |
प्रमुख उष्णकटिबंधीय घास के मैदान
- सवाना – मध्य और दक्षिणी पूर्वी अफ्रीका
- केम्पोस – ब्राज़ील
- लानोस – वेनेजुएला
शीतोष्ण कटिबंधीय
समशीतोष्ण घास के मैदान कर्क रेखा के उत्तरी भाग में और मकर रेखा के दक्षिणी भाग में यानी शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में पाए जाते हैं |
इन क्षेत्रों में वर्षा मुख्यतः ओंस और हिम के रूप में होती है | समशीतोष्ण घास के मैदान चरम जलवायु घटनाओं से ग्रस्त हैं | शीत ऋतु में यहां का तापमान 0 डिग्री से नीचे भी पहुंच जाता है |
समशीतोष्ण घास के मैदान में घास या झाड़ियां पाई जाती हैं | यहां की जलवायु समशीतोष्ण एवं अर्द्ध शुष्क से और अर्द्ध आद्र प्रकृति की होती हैं | सामान्य तौर पर नदियों से जुड़े हुए तटीय या तटवर्ती वनों को छोड़कर यह क्षेत्र वृक्षों से रहित होते हैं |
शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदानों को “प्रेयरी” भी कहा जाता है |
प्रमुख शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान
- पंपास – अर्जेंटीना
- प्रेयरी – अमेरिका
- वेल्ड – दक्षिण अफ्रीका
- स्टेपी – एशिया और यूरोप
- डाउन्स – ऑस्ट्रेलिया
विश्व के घास के प्रमुख मैदान | Grassland Of World List In Hindi
क्र. सं. | घास का मैदान | संबंधित देश / क्षेत्र |
---|---|---|
1. | लानोस | वेनेजुएला |
2. | कैटिंगा, सेराडो, कैम्पोस | ब्राजील |
3. | पंपास | अर्जेंटीना |
4. | सवाना | पूर्वी और मध्य अफ्रीका |
5. | वेल्ड | दक्षिण अफ्रीका |
6. | डाउन्स | ऑस्ट्रेलिया |
7. | कैंटरबरी | न्यूजीलैंड |
8. | प्रेयरी | अमेरिका |
9. | पुस्ताज | हंगरी |
10. | स्टेपी | यूरोप और एशिया |
11. | सेल्वास | भूमध्य रेखीय दक्षिण अमेरिका |
महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)
-
घास के मैदान कितने प्रकार के होते हैं ?
घास के मैदान मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं – 1.उष्णकटिबंधीय घास के मैदान और 2.शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान |
-
पंपास घास के मैदान कहां पर पाए जाते हैं ?
पंपास घास के मैदान दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना में मुख्य रूप से पाए जाते हैं |
-
सवाना घास के मैदान कहां पर पाए जाते हैं ?
उष्णकटिबंधीय घास के मैदानों को शबाना कहां जाता है और सवाना घास के मैदान मुख्यतः मध्य पूर्वी अफ्रीका महाद्वीप में पाए जाते हैं |
-
शीतोष्ण घास के मैदान को क्या कहते हैं ?
शीतोष्ण घास के मैदानों को “प्रेयरी” कहां जाता है | प्रेयरी घास के मैदान उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में पाए जाते हैं |
यह भी पढ़ें –
- विश्व की प्रमुख जनजातियां पूरी जानकारी | 28+ Vishv Ki Pramukh Janjatiya
- विश्व की प्रमुख नदियां | 26+ List Of Rivers Of The World In Hindi UPSC
- 25+ प्रमुख खेल और खिलाड़ियों की संख्या | List Of Number Of Players In Sports In Hindi
- 50+ प्रमुख देशों के राष्ट्रीय खेल | Countries And Their National Games
- विभिन्न खेलों से संबंधित कप और ट्रॉफी | Khelo Se Sambandhit Trophy
- विश्व के प्रमुख मरुस्थल | 25+ Deserts Of The World In Hindi List
- विश्व के प्रमुख घास के मैदान | Vishv Ke Pramukh Ghas Ke Maidan
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए और हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लीजिए |
Best GK और Current Affairs के लिए👇️