दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की पूरी जानकारी | South America Mahadeep

4.2/5 - (10 votes)

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की पूरी जानकारी (South America Mahadeep in hindi with pdf) महत्वपूर्ण तथ्य, प्रमुख नदियां, पठार, झीलें, महत्वपूर्ण प्रश्न, आदि पूरी जानकारी दी गई है, जिसे जरूर पढ़ें |

दक्षिण अमेरिका चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप हैं, जो त्रिकोणीय आकार का है, जिसमें 14 देश शामिल हैं | यह उत्तरी अमेरिका के दक्षिण में स्थित है तथा ज्यादातर क्षेत्र दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है |

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के महत्वपूर्ण तथ्य

  • क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से दक्षिण अमेरिका चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है |
  • दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से भूमध्य रेखा और मकर रेखा गुजरती हैं |
  • दक्षिण अमेरिका महाद्वीप अफ्रीका का दो तिहाई जबकि भारत से लगभग 6 गुना बड़ा है |
  • इस महाद्वीप के उत्तर में कैरेबियन सागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में अंटार्कटिक महासागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है |
  • यह पनामा के स्थलडमरूमध्य (isthmus) के माध्यम से उत्तरी अमेरिका से जुड़ा हुआ है |
  • दक्षिण अमेरिका के सबसे दक्षिण में तिएरा डेल फुएगो द्वीप स्थित हैं, जिसे “कैप हॉर्न” के नाम से जाना जाता है जो अंटार्कटिका के सबसे करीब हैं |
  • दुनिया की सबसे लंबी पर्वत श्रेणी एंडीज पर्वत श्रेणी दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है |
  • माउंट एकॉनकागुआ दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई 6,962 मीटर हैं |
  • माउंट कोटोपैक्सी दक्षिण अमेरिका में स्थित है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी है |
  • इक्वाडोर की राजधानी क्विटो दुनिया की सबसे ऊंचाई पर स्थित राजधानी है |
  • दक्षिण अमेरिका के पश्चिम में प्रशांत महासागर में ईस्टर द्वीप पर पॉलिनेशियन द्वीप हैं, जो अपने रहस्यमई इतिहास और विशाल पत्थर की मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है |
  • विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन नदी दक्षिण अमेरिका के सबसे बड़े देश ब्राजील से बहती हुई अटलांटिक महासागर में गिरती है |
  • अमेज़न वर्षावन को “धरती के फेफड़े” के भी कहा जाता है |
  • दक्षिण अमेरिका के अलावा मेक्सिको, मध्य अमेरिका और वेस्टइंडीज को मिलाकर लैटिन अमेरिका कहते हैं |
  • दक्षिण अमेरिका में सिर्फ 2 देश भूबद्ध (Landlocked country) हैं – 1.बोलीविया और 2.पराग्वे, यानी इनकी सीमा समुद्र से नहीं लगती |
  • दक्षिण अमेरिका में शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान को पम्पास कहते हैं, जो मुख्य रूप से अर्जेंटीना, ब्राजील और उरुग्वे में स्थित हैं |
  • दक्षिण अमेरिका के प्रमुख पठार –
    • गुयाना पठार
    • ब्राजील का पठार
    • बोलीविया का पठार
    • पेटागोनिया पठार
  • चिली देश में पेटागोनिया मरुस्थल स्थित है, जो दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा मरुस्थल है |
  • इस मरुस्थल में प्रसिद्ध तांबे की खान चुकी की माता खान है, इसे “दुनिया की तांबा राजधानी” भी कहते हैं |
  • इसी मरुस्थल में एरिका नामक विश्व का सबसे शुष्कतम जगह हैं |
  • चिली दुनिया में नाइट्रेट का सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं |
  • ब्राजील, कोलंबिया और इक्वाडोर दुनिया में कॉफी के बड़े उत्पादक देश हैं |
  • इक्वाडोर के गैलापागोस द्वीप में ओलिव रिडले कछुए का प्राकृतिक प्रजनन केंद्र हैं |
South America Mahadeep
South America Mahadeep

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के देश

क्र.सं.देशराजधानीमुद्रा
1.ब्राजीलगार्सिनियारियाल
2.अर्जेंटीनाब्यूनस आयर्सपेसो
3.बोलिवियालापाजबोलिवियानो
4.चिलीसेंटियागोपेसो
5.कोलंबियाबोगोटापेसो
6.इक्वाडोरक्विटोडॉलर
7.गुयानाजॉर्जटाउनडॉलर
8.पराग्वेअसुंकिओनगुआरानी
9.उरूग्वेमोंटेवीडियोपेसो
10.पेरूलिमासोल
11.सूरीनामपारामरिबोडॉलर
12.वेनेजुएलाकाराकसबोलिवर
13.फ्रेंच गुयाना *कैयेनेयूरो
14.फ़ॉकलैंड आईलैंड **स्टेनलीपाउंड
  • * फ्रेंच गुयाना फ्रांस देश का क्षेत्र हैं |
  • ** अटलांटिक महासागर में अर्जेंटीना के पास फ़ॉकलैंड आइलैंड पर ब्रिटेन पर अधिकार है, जिसके लिए अर्जेंटीना और ब्रिटेन का विवाद है |

यहां से पढ़ें सभी देशों की राजधानी और मुद्रा

दक्षिण अमेरिका की नदियां

  • ओरीनिको नदी
    • ओरीनिको नदी के बेसिन क्षेत्र में लानोस घास के मैदान स्थित हैं |
    • इस नदी के क्षेत्र में तेल के प्रचुर भंडार हैं |
    • ओरीनिको की सहायक नदी केरोनी हैं और केरोनी की सहायक नदी चुरुन है जिस पर एंजल जलप्रपात स्थित हैं |
      • एंजल जलप्रपात (979 मीटर) विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात है |
  • अमेजन नदी
    • अमेजन नदी विश्व की सबसे बड़ी नदी है तथा नील नदी के बाद दूसरी सबसे लंबी नदी भी हैं |
    • यह एंडीज पर्वतमाला से अटलांटिक महासागर तक 6400 किलोमीटर तक बहती हैं |
    • अमेज़न नदी के बेसिन में सेल्वास नामक वर्षावन स्थित है |
    • इसके बेसिन में कैंपोज, सेराडोज़, केटिंगस नामक उष्णकटिबंधीय घास के मैदान भी स्थित हैं |
    • ब्राजील के अलावा अमेजन नदी कोलंबिया और पेरू में भी बहती हैं |
  • साउ फ्रांसिस्को नदी
    • साउ फ्रांसिस्को नदी पूर्ण रूप से ब्राजील में बहने वाली सबसे लंबी नदी हैं |
    • इस नदी को राष्ट्रीय एकता की नदी भी कहते हैं |
  • पराना नदी
    • पराना नदी की प्रमुख सहायक नदी पराग्वे तथा उसने हैं | इन तीनों नदियों को संयुक्त रूप से प्लाट नदियां कहते हैं, जो कई देशों की सीमा का निर्धारण करती हैं |
    • पराना नदी के बेसिन में ग्रान चाको नमक घास का मैदान स्थित है |
  • कोलोराडो नदी
    • जय नदी पेटागोनिया मरुस्थल की उत्तरी सीमा तथा पंपास की दक्षिणी सीमा का निर्धारण करती हैं |

यहां से पढ़े विश्व की प्रमुख नदियां

दक्षिण अमेरिका की झीलें

  • माराकाइबो झील
    • वेनेजुएला में स्थित यह दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी लवणीय झील हैं |
    • इस क्षेत्र में तेल के प्रचुर भंडार पाए जाते हैं |
    • इस झील को वेनेजुएला की खाड़ी से तबलाजो जलसंधि जोड़ती हैं |
  • टिटिकाका झील
    • टिटिकाका झील, पेरू और बोलीविया की सीमा पर स्थित है |
    • यह दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील हैं |
    • टिटिकाका झील विश्व की सबसे ऊंची नौगम्य झील है |

दक्षिण अमेरिका मानचित्र

dakshin america map
dakshin america

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप संबंधित प्रश्न

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कुल कितने देश हैं ?

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कुल 14 देश हैं, जिनमें से कुछ देशों के क्षेत्रों पर अन्य देशों का कब्जा है जैसे फ़ॉकलैंड आईलैंड और फ्रेंच गुयाना |

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है ?

माउंट एकॉनकागुआ दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी हैं, जिसकी ऊंचाई 6,962 मीटर है | यह अर्जेंटीना देश में एंडीज पर्वत श्रेणी में स्थित हैं |

लैटिन अमेरिका किसे कहते हैं ?

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अलावा मध्य अमेरिकी देश, मेक्सिको और कैरेबियन द्वीप समूह के देशों को सामूहिक रुप से लैटिन अमेरिका के नाम से जाना जाता है |

पेटागोनिया मरुस्थल कहां पर स्थित है ?

पेटागोनिया मरुस्थल चिली देश में स्थित है जो दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा मरुस्थल है यहां पर एरिका नामक जगह विश्व की सबसे शुष्क स्थान हैं |

विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन सी है ?

विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन नदी है, जो दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में 6,400 किलोमीटर तक बहती हुई अटलांटिक महासागर में गिरती है |


अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें तथा हमारे Telegram Channel से जुड़े |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram