उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पूरी जानकारी | North America Mahadeep

4.3/5 - (6 votes)

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की पूरी जानकारी (north america mahadeep with map, pdf) उत्तरी अमेरिका की स्थिति, महत्वपूर्ण तथ्य, प्रमुख पर्वत श्रेणी, नदियां, प्रमुख सागर और पठार, आदि पूरी जानकारी दी गई है, जरूर पढ़ें |

उत्तरी अमेरिका एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप हैं | उत्तरी अमेरिका महाद्वीप उत्तर में आर्कटिक महासागर है | पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम और दक्षिण में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है |

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में तीन प्रमुख देश हैं – कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और मेक्सिको इनके अलावा मध्य अमेरिका के साथ छोटे देश और कैरेबियन द्वीप समूह के देश भी उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के हिस्सा है |

उत्तरी अमेरिका की स्थिति

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है |

उत्तरी अमेरिका और एशिया के बीच बेरिंग जल संधि हैं, जोकि रूस के पूर्वी भाग को अमेरिका के अलास्का से अलग करता है तथा आर्कटिक सागर को बेरिंग सागर से जोड़ता है हैं |

इस Topic के साथ सामान्य ज्ञान (Statics GK, Polity, Geography, History, Current Affairs) के सभी टॉपिक की PDF Bundles उपलब्ध हैं |

यहाँ क्लिक करें और Download करें …

दक्षिण पूर्व में पनामा देश में पनामा नहर इसे दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से अलग करता है |

North America Mahadeep
North America Mahadeep Map in hindi

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप महत्वपूर्ण तथ्य

  • USA और कनाडा में शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान है जिसे प्रेयरी घास के मैदान के नाम से जाना जाता है |
    • प्रेयरी में स्थित बड़े मवेशी फॉर्म को रेंच कहते हैं तथा इनकी देखरेख का काऊ बॉय करते हैं |
  • कनाडा के विनिपेग में विश्व की सबसे बड़ी गेहूं की मंडी स्थित है |
  • उत्तरी अमेरिका के मूल निवासी को रेड इंडियन कहते हैं |
  • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में ग्रेट बेसिन मरुस्थल, मोजावे मरुस्थल, सोनोरन मरुस्थल तथा चिहुआहुआ मरुस्थल स्थित है |
  • सुपीरियर झील विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है |
  • उत्तरी अमेरिका की ग्रेट लेक में निम्नलिखित 5 झीले शामिल है –
    1. सुपीरियर झील
    2. ह्यूरन झील
    3. मिशिगन झील
    4. ईरी झील
    5. ओंटारियो झील
  • यह पांचों झील आपस में जुड़ी हुई है, जिनमें से मिशीगन पूर्ण रूप से USA में स्थित हैं | अन्य चारों कनाडा और USA में संयुक्त रूप से हैं |
  • सुपीरियर और ह्यूरन झील के बीच सू नहर स्थित है |
  • उत्तरी अमेरिका में कुल 23 देश शामिल हैं |
  • मध्य अमेरिकी देश और कैरेबियन द्वीप समूह के देश भी उत्तरी अमेरिका में शामिल हैं |
  • न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) का मुख्यालय स्थित है |

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के समुद्र और सागर

  • कैरेबियन सागर
    • प्रशांत महासागर का हिस्सा कैरेबियन सागर कैरेबियन देशों के क्षेत्र में स्थित है, जहां पर यह वेनेजुएला, कोलंबिया और पनामा के तटों से गिरा हुआ है |
    • कैरेबियन सागर में वेस्टइंडीज समूह के सभी देश और अनेक द्वीप स्थित हैं |
  • हडसन की खाड़ी
    • इसे दुनिया की सबसे बड़ी खाड़ी (Bay) के रूप में जाना जाता है |
  • लैब्राडोर सागर
    • लैब्राडोर सागर महाद्वीपीय समतल से घिरा हुआ है |
    • यह कनाडा को ग्रीनलैंड से अलग करता है |
  • बेरिंग सागर
    • बेरिंग सागर एशिया और उत्तरी अमेरिका महाद्वीप को अलग करता हुआ उत्तरी अमेरिका के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित है |
  • मेक्सिको की खाड़ी
    • मेक्सिको की खाड़ी संयुक्त राज्य अमेरिका, मेक्सिको और क्यूबा से घिरा हुआ महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र हैं |
  • अलास्का की खाड़ी
    • अलास्का की खाड़ी उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर पश्चिम भाग में स्थित है |
  • कैलिफोर्निया की खाड़ी
    • यह कैलिफोर्निया प्रायद्वीप को मुख्य मेक्सिको की भूमि से अलग करता है |
  • सेंट लॉरेंस की खाड़ी
  • ब्यूफोर्ट सागर

उत्तरी अमेरिका की प्रमुख नदियां

नदी का नामउद्गमसंगमविशेषता
मैकेंजी नदीग्रेट स्लेव झीलब्यूफोर्ट सागरमैकेंजी नदी कनाडा की सबसे लंबी नदी है |
इसके बेसिन में तेल के बड़े भंडार हैं |
यूकॉन नदीमैकेंजी पर्वतबेरिंग सागरUSA के अलास्का में बहती है |
यूकॉन नदी के बेसिन में सोने के प्लेसर पाए जाते हैं |
कोलंबिया नदीरॉकी पर्वतप्रशांत महासागरइस नदी पर ग्रैंड कुली बांध स्थित है |
स्नेक नदी इसकी प्रमुख सहायक नदी है |
कोलोरेडो नदीरॉकी पर्वतकैलिफोर्निया की खाड़ीकोलोरेडो ग्रैंड कैनयन का निर्माण करती है |
इसी नदी पर हूवर बांध स्थित है |
रियो ग्रैंड नदीरॉकी पर्वतमेक्सिको की खाड़ीरियो ग्रैंड नदी USA और मेक्सिको की सीमा बनाती है |
मिसिसिपी नदीइटास्का झीलमेक्सिको की खाड़ीमिसिसिपी मिसौरी नदी तंत्र उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा नदी तंत्र है |
हडसन नदीएडिरोंडैक पर्वतअटलांटिक महासागरइसी नदी के तट पर न्यूयॉर्क शहर स्थित हैं |
सेंट लॉरेंस नदीओंटारियो झीलसेंट लॉरेंस की खाड़ीयह नदी USA और कनाडा के बीच सीमा क्षेत्र में बहती है
उत्तरी अमेरिका की प्रमुख नदियां

उत्तरी अमेरिका के पर्वत और चोटी

  • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं निम्नलिखित हैं –
    • रॉकी पर्वत
    • ब्रुक पर्वत
    • अलास्का पर्वत श्रेणी
    • मैकेंजी पर्वत श्रेणी
    • कैस्केड श्रेणी
    • प्रशांत तटीय श्रेणी
    • सिएरा नेवाडा
  • उत्तरी अमेरिका की कुछ प्रमुख पर्वत चोटियां निम्नलिखित हैं –
    • माउंट मैकिनले अलास्का श्रेणी में स्थित उत्तरी अमेरिका की सर्वोच्च चोटी है |
    • माउंट लोगान उत्तरी अमेरिका की दूसरी सबसे ऊंची तथा कनाडा की सबसे ऊंची पर्वत चोटी हैं |
    • माउंट एल्बर्ट रॉकी पर्वत श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी हैं | यह USA में स्थित है |
    • रॉब्सन कैनेडियन रॉकी की सबसे ऊंची चोटी है |
    • मिशेल अप्लेशियन पर्वत की सबसे ऊंची चोटी है |
    • पिको डी ओरिजाबा मेक्सिको की सबसे ऊंची चोटी है |

उत्तरी अमेरिका के पठार

  • कोलंबिया पठार
    • इस ज्वालामुखी पठार पर कोलंबिया नदी पर ग्रैंड कुली बांध स्थित है |
  • ग्रेट बेसिन
    • ग्रेट साल्ट झील और डेथ वैली के क्षेत्र में स्थित हैं |
    • डेथ वैली उत्तरी अमेरिका का सबसे गहरा बिंदु है |
  • कोलोराडो पठार चूना पत्थर के इस पठार पर ग्रैंड कैनयन बांध स्थित है |
  • मेक्सिको का पठार यह मेक्सिको में पाया जाता है और चांदी की चिहुआहुआ खान के लिए प्रसिद्ध है |
  • कंबरलैंड एलिगेनी पठार अप्लेशियन पर्वत के पश्चिम में स्थित इस पठार में लौह अयस्क के भंडार हैं |
  • कैनेडियन शील्ड
    • इसे लॉरेशिया का पठार के नाम से भी जाना जाता है |
    • इस पठार में बॉक्साइट, लौह अयस्क, निकल, सोना, चांदी, आदि के प्रचुर भंडार हैं |

उत्तरी अमेरिका संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. उत्तरी अमेरिका की सर्वोच्च चोटी कौन सी है ?

    अलास्का पर्वत श्रेणी में स्थित माउंट मैकिनले उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी है जिसकी ऊंचाई 6,190 मीटर है |

  2. उत्तरी अमेरिका को एशिया से कौन सी जलसंधि अलग करती हैं ?

    उत्तरी अमेरिका और एशिया को बेरिंग जल संधि अलग करती हैं | यह उत्तरी अमेरिका के अलास्का को रूस के साइबेरिया से अलग करती हैं |

  3. प्रेयरी घास के मैदान कहां पर है ?

    प्रेयरी घास के मैदान उत्तरी अमेरिका में स्थित शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान है |

  4. रॉकी पर्वत श्रेणी कहां पर स्थित है ?

    विश्व की दूसरी सबसे लंबी पर्वत श्रेणी रॉकी पर्वत उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी तट पर फैली हुई है |

  5. न्यूयॉर्क किस नदी के किनारे हैं ?

    न्यूयॉर्क शहर हडसन नदी के किनारे स्थित है |

यह भी जरूर पढ़ें –

अगर आपको यह uttari america mahadeep जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें तथा नई अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे Telegram Channel से जुड़े |

इस Topic की PDF उपलब्ध है, यहाँ से डाउनलोड करें 👇️

Download Now (सभी Topics की)

Naresh Kumar is Founder & Author Of EXAM TAK. Specialist in GK & Current Issue. Provide Content For All Students & Prepare for UPSC.

Leave a Comment

Best GK और Current Affairs के लिए👇️

SUBSCRIBE YouTube || Join Telegram