क्या आप जानते हैं कि भारत के कुल व्यापार का 95% व्यापार समुद्र के रास्ते से होता है | और समुद्र से व्यापार का एक ही रास्ता है बंदरगाह | आज हम लोग भारत के प्रमुख बंदरगाहों (Bharat Ke Pramukh Bandargah) के बारे में पूरी जानकारी लेने वाले हैं, इस टॉपिक से प्रतियोगी परीक्षाओं में भी काफी प्रश्न पूछे जाते हैं, आप इस पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़िए |
महत्वपूर्ण बिंदु -
बंदरगाह क्या है ?
साधारण भाषा में कहें तो बंदरगाह स्थल को जल से जोड़ने का स्थान है | जहां पर बड़े जहाजों से कंटेनर ट्रेन या ट्रक पर लादे जाते हैं या उतारे जाते हैं |
बंदरगाह के प्रकार
वैसे हम बंदरगाहों को आकार के नजरिए से देखें तो दो प्रकार के बंदरगाह है –
- बड़े बंदरगाह (प्रमुख बंदरगाह)
- छोटे बंदरगाह
बंदरगाह की के निर्माण की स्थिति के आधार पर भी दो प्रकार के होते हैं –
- कृत्रिम बंदरगाह
- ऐसा बंदरगाह जिसका निर्माण व्यापार या अन्य उद्देश्य के लिए कृत्रिम तरीके से किया गया है, जैसे किसी चट्टान को काटकर, आदि अर्थात जिसका आकार प्राकृतिक नहीं है | जैसे – नहावा शेवा बंदरगाह |
- प्राकृतिक बंदरगाह
- ऐसा बंदरगाह जो प्राकृतिक रूप से अपने स्वरूप में हो और उसका उपयोग किया जा रहा हो उसे प्राकृतिक बंदरगाह की श्रेणी में रखते हैं | जैसे – विशाखापट्टनम बंदरगाह |

भारत के बंदरगाह की सूची | List of ports in India
भारत में प्रमुख बड़े बंदरगाह कुल 13 है, जिनकी सूची नीचे दी गई है –
सामान्य ज्ञान के सभी टॉपिक की PDF उपलब्ध हैं | |
1. | कांडला बंदरगाह | गुजरात | अरब सागर |
2. | मुंबई बंदरगाह | महाराष्ट्र | अरब सागर |
3. | न्हावा शेवा बंदरगाह | महाराष्ट्र | अरब सागर |
4. | मार्मागाओ बंदरगाह | गोवा | अरब सागर |
5. | न्यू मंगलौर बंदरगाह | कर्नाटक | अरब सागर |
6. | कोच्चि बंदरगाह | केरल | अरब सागर |
7. | तूतीकोरिन बंदरगाह | तमिल नाडु | बंगाल की खाड़ी |
8. | चेन्नई बंदरगाह | तमिल नाडु | बंगाल की खाड़ी |
9. | एन्नोर बंदरगाह | तमिल नाडु | बंगाल की खाड़ी |
10. | विशाखापट्टनम बंदरगाह | आंध्र प्रदेश | बंगाल की खाड़ी |
11. | पारादीप बंदरगाह | उड़ीसा | बंगाल की खाड़ी |
12. | हल्दिया बंदरगाह | पश्चिम बंगाल | बंगाल की खाड़ी |
13. | पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह | अंडमान और निकोबार | बंगाल की खाड़ी |
भारत के प्रमुख बंदरगाह
कांडला बंदरगाह
- 1947 में जब कराची का बंदरगाह पाकिस्तान में गया, उसके बाद कांडला बंदरगाह की मांग बहुत तेजी से बढ़ी |
- गुजरात राज्य के गांधीधाम में पश्चिमी तट पर स्थित कांडला बंदरगाह भारत का प्रमुख बंदरगाह है |
- यह भारत का सबसे व्यस्त और सबसे अमीर बंदरगाह है |
- कांडला बंदरगाह का नया नाम दीनदयाल उपाध्याय बंदरगाह है |
मुंबई बंदरगाह
- भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित है मुंबई बंदरगाह |
- मुंबई बंदरगाह भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है |
न्हावा शेवा बंदरगाह
- मुंबई बंदरगाह के अतिरिक्त भार वहन करने के लिए न्हावा शेवा बंदरगाह बनाया गया |
- यह भारत का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है |
- इसे अरब सागर के राजा बंदरगाह के रूप में जाना जाता है |
- नावा शेवा बंदरगाह का नया नाम जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह भी है |
मार्मागाओ बंदरगाह
- मार्मागाओ बंदरगाह गोवा राज्य में जुआरी नदी पर स्थित है |
न्यू मंगलौर बंदरगाह
- न्यू मंगलौर कर्नाटक में अरब सागर के तट पर स्थित है |
- इस बंदरगाह से मुख्यतः लोहा अयस्क का निर्यात किया जाता है |
कोच्चि बंदरगाह
- कोच्चि बंदरगाह केरल राज्य में अरब सागर और हिंद महासागर के मार्ग पर स्थित है |
- यह बंदरगाह दो द्वीपों वेलिंगटन और वल्लार्पदम पर स्थित है |
तूतीकोरिन बंदरगाह
- तूतीकोरिन बंदरगाह तमिलनाडु का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है |
- तूतीकोरिन बंदरगाह को चिदंबरम पोर्ट भी कहा जाता है |
- यहां पर समुद्र तट कम गहरा होने के कारण बड़े जलयान पहले ही रोक दिए जाते हैं |
चेन्नई बंदरगाह
- चेन्नई बंदरगाह तमिलनाडु का सबसे बड़ा बंदरगाह है |
- यह देश का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह है |
- चेन्नई बंदरगाह मुख्य रूप से उर्वरक, सामान्य कार्गो, लौह अयस्क और पेट्रोलियम उत्पादों को संभालता है।
एन्नोर बंदरगाह
- चेन्नई बंदरगाह के बाहर वाहन को कम करने के लिए एन्नोर बंदरगाह बनाया गया |
- यह भारत का पहला कॉर्पोरेट पोर्ट भी है |
- यह भारत का पहला कंप्यूटराइज्ड बंदरगाह है |
विशाखापट्टनम बंदरगाह
- आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बंगाल की खाड़ी पर स्थित यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है |
- विशाखापट्टनम बंदरगाह पर डॉल्फिन नोज नामक चट्टान है, जिससे जहाज पानी की लहरों से सुरक्षित रहते हैं |
पारादीप बंदरगाह
- महानदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर उड़ीसा राज्य में स्थित है पारादीप बंदरगाह |
- मुख्यता उड़ीसा और झारखंड राज्य का लोहा अयस्क का निर्यात इसी बंदरगाह से किया जाता है |
- इसमें एक कोल्ड हैंडलिंग प्लांट, एक रेलवे सिस्टम और एक राष्ट्रीय राजमार्ग है, जो इसे देश के बाकी हिस्सों के सड़क नेटवर्क से जोड़ता है |
हल्दिया बंदरगाह
- कोलकाता में हुगली नदी के डेल्टा क्षेत्र में स्थित है हल्दिया बंदरगाह |
- यहीं पर स्थित कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नया नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट किया गया है |
- इसे ‘पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार’ भी कहा जाता है |
पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह
- यह बंदरगाह बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के संगम पर अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर पर स्थित है |
- इससे हाल ही में भारत के 13 वे प्रमुख बंदरगाह के रूप में शामिल किया है |
भारत के बंदरगाह Map

भारत के बंदरगाह से संबंधित प्रश्न
-
वर्तमान में भारत में कितने बंदरगाह है ?
भारत में कुल 13 प्रमुख बंदरगाह है, जिनकी चर्चा हमने यहां पर की है |
-
भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा है ?
नवी मुंबई नावा शेवा बंदरगाह जिसे जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह भी कहा जाता है, भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है |
-
भारत में कुल कितने छोटे बंदरगाह है ?
भारत में लगभग 200 से भी अधिक छोटे बंदरगाह है |
-
कांडला बंदरगाह का नया नाम क्या है ?
कांडला बंदरगाह का नया नाम दीनदयाल उपाध्याय बंदरगाह है, जो कि गुजरात में कच्छ की खाड़ी में स्थित है
यह भी जरूर पढ़ें –
- विश्व की प्रमुख नहरें | 15+ Canals In The World In Hindi
- भारत के प्रमुख बायोस्फीयर रिजर्व | Biosphere Reserves In India In Hindi UPSC
- विश्व के प्रमुख पर्वत चोटियां और श्रृंखला | Mountain Peaks Ranges Of The World
- विश्व की प्रमुख जलसंधि | 23+ Major Straits Of The World In Hindi
- विश्व की प्रमुख जनजातियां पूरी जानकारी | 28+ Vishv Ki Pramukh Janjatiya
- विश्व के प्रमुख मरुस्थल | 25+ Deserts Of The World In Hindi List
- विश्व के प्रमुख घास के मैदान | Vishv Ke Pramukh Ghas Ke Maidan
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए और ऐसे ही जानकारी के लिए आप देखते रहिए EXAM TAK. नई अपडेट तुरंत पाने के लिए हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कीजिए |
Best GK और Current Affairs के लिए👇️